Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रुक्मी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रुक्मी रुक्मिणी के बड़े भाई और विदर्भ राज्य के राजकुमार थे। उनका उल्लेख महाभारत और भागवत पुराण सहित कई हिन्दू ग्रंथों में मिलता है। वे विदर्भ के राजा भीष्मक के पुत्र थे। रुक्मी स्वयं को श्रीकृष्ण का शत्रु मानता था। इसका एक कारण कंस वध के बाद उत्पन्न राजनीतिक विरोध भी माना जाता है। वह अपनी बहन रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल से कराना चाहता था, क्योंकि शिशुपाल उसके राजनीतिक सहयोगियों में शामिल था। किन्तु रुक्मिणी श्रीकृष्ण को अपना पति मान चुकी थीं। कहा जाता है कि उन्होंने श्रीकृष्ण को संदेश भेजकर सहायता मांगी। इसके बाद श्रीकृष्ण विदर्भ पहुँचे और रुक्मिणी का हरण कर उन्हें अपने साथ ले गए। इस घटना को हिन्दू परंपरा में रुक्मिणी हरण के नाम से जाना जाता है।श्रीमद्भागवत महापुराण गीता प्रेस गोरखपुर रुक्मी ने श्रीकृष्ण का पीछा कर युद्ध भी किया, लेकिन वह पराजित हो गया। बाद में उसने अलग नगर बसाकर वहाँ निवास किया। सन्दर्भ श्रेणी:महाभारत पात्र श्रेणी:कृष्ण श्रेणी:पौराणिक पात्र