Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रहमान डकैत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रहमान डकैत Rehman Dakait.png 1975 PAK लियारी, कराची, सिंध, पाकिस्तान 9 अगस्त 2009 PAK स्टील टाउन, कराची, सिंध, पाकिस्तान पुलिस सामना उज़ैर बलोच पीपल्स अमन कमिटी अरशाद पप्पू ख़ान भाईख़ान साहिबसरदार PKR 50 लाख पीपल्स अमन कमिटी की स्थापना ur PPP डिस्सू कालिया उज़ैर बलोच رَحْمان ڈَکَیْت रहमान बलोच (ur رَحْمان بَلوچ; 1975 – 9 अगस्त 2009), उपनाम रहमान डकैत कराची के लियारी मोहल्ले से एक पाकिस्तानी अपराधी थें, जिन्होंने पीपल्स अमन कमिटी को स्थापित किया।http://tribune.com.pk/story/27844/kingdom-of-fear Kingdom of fear 18 July 2010 The Express Tribune en 25 May 2022 प्रारम्भिक जीवन रहमान का जन्म 1975 में अबू मोहम्मद और खादिजा बीबी के घर लियारी, कराची में हुआ। उसके पिता अबू मोहम्मद और चाचा शेरू 1960 के दशक से ही ड्रग तस्करी में शामिल थे। उनके परिवार की प्रतिद्वंद्विता स्थानीय अपराधियों से रही, विशेषकर “काला नाग” से, जिसकी बाद में पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई।Life comes full circle for Lyari's mafiosi https://newslab.tribune.com.pk/life-comes-full-circle-for-lyaris-mafiosi/ 25 May 2022 NEWSLAB 30 जनवरी 2023 https://web.archive.org/web/20230130141128/https://newslab.tribune.com.pk/life-comes-full-circle-for-lyaris-mafiosi/ dead कहा जाता है कि रहमान ने कम उम्र से ही अपराध शुरू कर दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, मात्र 13 वर्ष की आयु में वह एक हत्या के मामले में शामिल था। 2001 में हाजी लल्लू की गिरफ्तारी के बाद रहमान लियारी-आधारित गिरोह का मुखिया बना और उसने अपने प्रभाव को तेजी से फैलाया। आपराधिक गतिविधियाँ रहमान डकैत कई गंभीर अपराधों में वांछित था, जिनमें शामिल थे: हत्या और हत्या के प्रयास ड्रग तस्करी फिरौती वसूली अपहरण गैरकानूनी हथियार संचालन पाकिस्तान पुलिस ने उसके सिर पर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। लियारी में उसकी बढ़ती शक्ति ने उसे स्थानीय राजनीति, व्यापारिक क्षेत्रों और कुछ समय तक पीपुल्स पार्टी के स्थानीय ढांचे में भी प्रभावशाली बना दिया। कई रिपोर्टों के अनुसार, अमन कमेटी के कुछ हिस्से को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था, हालांकि पार्टी नेतृत्व इस संबंध से आधिकारिक रूप से इंकार करता रहा। पीपुल्स अमन कमेटी रहमान ने लियारी में चल रही वर्षों-पुरानी गैंगवार को नियंत्रित करने और “स्थानीय सुरक्षा” के नाम पर पीपुल्स अमन कमेटी की स्थापना की। इसके कार्यों में शामिल था: स्थानीय निवासियों के लिए समानांतर "शांति व्यवस्था" जबरन वसूली क्षेत्रीय नियंत्रण राजनीतिक प्रभाव का विस्तार उसकी मृत्यु के बाद अमन कमेटी का नेतृत्व उसके रिश्तेदार उजैर बलोच ने संभाला, जिसने आगे चलकर संगठन को और अधिक राजनीतिक और आपराधिक दोनों क्षेत्रों में मजबूत किया। मौत 9 अगस्त 2009 को कराची पुलिस ने घोषणा की कि रहमान डकैत एक “पुलिस मुठभेड़” में मारा गया। यह घटना कराची के स्टील टाउन के पास हुई। तत्कालीन गृह मंत्री जुल्फिकार मिर्ज़ा ने सार्वजनिक बयान में कहा कि यह अभियान उनकी अनुमति से हुआ और उन्होंने इस कार्रवाई पर मिश्रित भाव व्यक्त किए। कुछ मानवाधिकार समूहों और स्थानीय पत्रकारों ने इस मुठभेड़ की परिस्थितियों पर सवाल उठाए और इसे ‘‘स्टेज्ड एन्काउंटर’’ बताया, हालांकि आधिकारिक स्तर पर इसे मान्यता नहीं दी गई। लोकप्रिय संस्कृति में रहमान डकैत का किरदार 2025 की बॉलीवुड फ़िल्म धुरंधर में अभिनेता अक्षय खन्ना ने निभाया। इस फ़िल्म में दर्शाया गया चरित्र रहमान से प्रेरित बताया गया है।7 December 2025 Ranveer Singh shares Akshaye Khanna's viral entry song from Dhurandhar https://www.hindustantimes.com/entertainment/bollywood/ranveer-singh-shares-akshaye-khannas-viral-entry-song-from-dhurandhar-fans-call-it-a-banger-101765094188770.html 9 December 2025 Hindustan Times संदर्भ