Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जटलैंड प्रायद्वीप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|250px|लाल: जटलैण्ड का डेनिश भाग भूरा: दक्षिणी श्लेस्विग, जटलैंड क्षेत्र का ऐतिहास भाग, हालांकि अब जर्मनी में है पीला: होल्स्टीन, जटलैण्ड क्षेत्र का भाग नहीं, यह भी जर्मनी में ही है जटलैण्ड प्रायद्वीप (Den Jyske Halvø Jütische Halbinsel) या अन्य ऐतिहासिक नाम सिम्ब्रियन प्रायद्वीप (Den Kimbriske Halvø Kimbrische Halbinsel) यूरोप का एक प्रायद्वीप है और जर्मनी एवं डेनमार्क के बीच बंटा हुआ है। इसके नाम ज्यूट्स एवं सिम्ब्री से व्युत्पन्न हैं। प्राचीन भूगोल में इसे करसोनीज (Chersonese) या किमब्रिक प्रायद्वीप कहते थे। बृहत्तर अर्थ में इस भूभाग में जर्मनी का श्लेसविरा होल्सटाइन क्षेत्र भी सम्मिलित है। जटलैंड, ३१ मई, १९१६ को हुए ब्रिटिश तथा जर्मन नौसेनाओं के युद्ध के लिए प्रसिद्ध है। जर्मन निवासी इसे 'स्टॉगटेक का युद्ध' कहते हैं। डेनमार्क के समुद्रतट से ११५ किमी दूरी पर यह युद्ध हुआ था। प्रथम महायुद्ध के समय यह एकमात्र संग्राम रहा, जिसमें दो नौसेनाएँ आमने-सामने मोर्चे पर लड़ीं। इस युद्ध के बाद जर्मनी के आत्मसमर्पण तक ब्रिटिश नौसेना, जर्मनी की नौसेना पर पूर्णतया हावी रही। 55 37 46.38 N 9 12 03.78 E type:isle_region:DK_source:dewiki title श्रेणी: डेनमार्क के प्रायद्वीप श्रेणी: जर्मनी के प्रायद्वीप श्रेणी: यूरोप के प्रायद्वीप श्रेणी: बाल्टिक सागर के प्रायद्वीप