Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्त्री 3

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्त्री 3 अमर कौशिक दिनेश विजान निरेन भट्ट राजकुमार राव श्रद्धा कपूर पंकज त्रिपाठी अभिषेक बनर्जी अपारशक्ति खुराना अक्षय कुमार सचिन-जिगर मैडॉक फिल्म्स जियो स्टूडियोज़ स्त्री 3 एक आगामी भारतीय हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। यह 2018 की फिल्म स्त्री और 2024 की ब्लॉकबस्टर स्त्री 2 की सीक्वल है। यह फिल्म मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की 6वीं किस्त होगी। कथानक फिल्म की कहानी फिर से चंदेरी नामक कस्बे में होगी। स्त्री 2 में नए खलनायक सरकटा (बिना सिर वाला राक्षस) की कहानी अधूरी रह गई थी, जो असल में चंदेरी के मुखिया चंद्रभान का वंशज था। स्त्री 3 में पता चलेगा कि उसे अपने ही परिवार से नफरत क्यों थी। निर्माता दिनेश विजान के अनुसार फिल्म की कहानी लिखी जा चुकी है लेकिन इसे गुप्त रखा गया है। उन्होंने कहा है - "आपने अभी तक जो कुछ भी सोचा है, उसे दिमाग से निकाल दीजिये। आपको जो कुछ भी पसंद आया था, वो सब मिलेगा, लेकिन कहानी कहाँ से शुरू होगी और कहाँ खत्म होगी, वो पूरी तरह से एक नया खुलासा होगा।" कलाकार श्रद्धा कपूर - अनाम लड़की / स्त्री के रूप में राजकुमार राव - विक्की के रूप में पंकज त्रिपाठी - रुद्रा के रूप में अभिषेक बनर्जी - जाना के रूप में अपारशक्ति खुराना - बिट्टू के रूप में तमन्ना भाटिया अक्षय कुमार - मुख्य प्रतिपक्षी के रूप में। स्त्री 2 के अंत में वह सरकटा के आखिरी जीवित वंशज के रूप में दिखे थे और स्त्री 3 में उनका किरदार बड़ा होगा। रिलीज पहले फिल्म 13 अगस्त 2027 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। FICCI Frames 2026 में दिनेश विजान ने कन्फर्म किया कि निर्देशक अमर कौशिक पहले विक्की कौशल के साथ अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म महावतार (भगवान परशुराम की कहानी) पूरी करेंगे। महावतार की शूटिंग जनवरी 2027 के अंत से जून 2027 तक होगी। उसके बाद 2027 के अंत में स्त्री 3 फ्लोर पर जाएगी।https://www.telegraphindia.com/amp/entertainment/stree-3-on-the-way-amar-kaushik-finishes-script-film-set-for-2028-release/cid/2182546 Stree 3 on the way: Amar Kaushik finishes script. Film set for 2028 release 1 October 2026 The Telegraph इसलिए स्त्री 3 अब 2028 में रिलीज होगी, संभवतः स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस के मौके पर।https://www.news18.com/amp/movies/bollywood/shraddha-kapoor-rajkummar-raos-stree-3-to-arrive-in-2028-dinesh-vijan-updates-on-vicky-kaushals-mahavatar-10361960.html Shraddha Kapoor - Rajkumar Rao's Stree 3 to arrive in 2028 - Dinesh Vijan updates on Vicky Kaushal Mahavtar न्यूज़ 18 1 October 2026 संदर्भ