411 REFERENCE · Wikipedia
अतिरऊ प्रांत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अतिरऊ प्रांत (कज़ाख़: Атырау облысы, अंग्रेज़ी: Atyrau Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी अतिरऊ नाम का शहर ही है। अतिरऊ प्रांत देश के पश्चिमी हिस्से में कैस्पियन सागर के पूर्वोत्तरी किनारे पर स्थित है।
== तेल की खानें ==
कैस्पियन द्रोणी में ज़मीन के नीचे तेल और गैस भारी मात्रा में मौजूद हैं इसलिए इस प्रांत में तेल निकलने का काम ज़ोरों से चलता है। यहाँ के तेंगीज़ तेल क्षेत्र (Tengiz oil field) और कशाग़ान तेल क्षेत्र (Kashagan oil field) से तेल की पाईपें तेल को अन्य इलाक़ों में ले जाती हैं। इनमें से एक पाईप तेंगीज़ से कृष्ण सागर पर रूस की नोवोरोसिस्क बंदरगाह ले जाती है, जहाँ से इसे दुनिया भर में निर्यात किया जाता है। कशाग़ान तेल क्षेत्र कैस्पियन सागर के पानी के नीचे तट के पास स्थित है और यहाँ एक कृत्रिम द्वीपों का समूह बनाया जा रहा है जहाँ तेल निकलने वाले कर्मचारी रहा करेंगे।
== समुदाय ==
सन् २००९ की जनगणना के हिसाब से इस प्रांत के ८०% से अधिक लोग कज़ाख़ समुदाय के थे। इनके अलावा यहाँ रूसी और अन्य समुदायों के लोग भी रहते हैं।
== अतिरऊ प्रांत के कुछ नज़ारे ==
== इन्हें भी देखें ==
क़ाज़ाख़स्तान के प्रांत
== सन्दर्भ ==