411 REFERENCE · Wikipedia
रवंगला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रवंगला Ravangla Temi Tea Garden Ravangla.jpg टेमी टी गाडेन रवंगला रवंगला India Sikkim 27.306 88.364 inline, title सिक्किम में स्थिति देश प्रान्त सिक्किम ज़िला दक्षिण सिक्किम ज़िला 2282 2011 भाषाएँ प्रचलित नेपाली, लेपचा, लिम्बू , सिक्किमी, नेपालभाषा भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड SK
thumb|280px|बुद्ध पार्क में स्थित गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा
रवंगला (Ravangla) या रावंग्ला (Rawangla) या रवोंगला (Ravongla) भारत के सिक्किम राज्य के दक्षिण सिक्किम ज़िले में स्थित एक शहर है। http://www.census2011.co.in/district.php District Census 2011 2011-09-30 2011 Census2011.co.in https://web.archive.org/web/20110611224943/http://www.census2011.co.in/district.php 11 जून 2011 live "Sikkim Development Report," Planning Commission, Government of India, Academic Foundation, 2008, ISBN 9788171886685
विवरण
रवंगला एक लोकप्रिय छोटा पवर्तीय पर्यटक स्थल है। यह मेनम और तेंदांग पहाड़ियों के बीच स्थित है। यह सिक्किम राज्य के दक्षिण सिक्किम जिले में 8,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। यह पर्यटक स्थल अपनी खूबसूरत धरोहर के रूप में वनस्पतियों, चाय बगान, स्मारक, जीव-जंतु, बर्फ से ढकी चोटी, लहराते झरने, त्यौहार, विचित्र गांव, पुराने मठ और विशिष्ट स्थानीय सांस्कृतिक वातावरण के कारण विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है।
अवस्थिति
रवांगला सिक्किम राज्य के दक्षिण सिक्किम जिला में 27° 18' उत्तरी अक्षांश और 88° 21' पूर्वी देशांतर पर स्थित है। यहाँ औसत तापमान 13°C, वायुगति 5 किमी/घंटे और आर्द्रता 79 प्रतिशत रहती है। रवांगला राज्य के प्रमुख राज्यमार्ग से शहर के विभिन्न हिस्सों से जुड़ा हुआ है। यह गंगटोक से लगभग 65 किमी, पेलिंग से 42 किमी, जलपाईगुड़ी से 120 किमी और बागडोगरा हवाई अड्डा से 126 किमी दूर स्थित है। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग से यहां सीधे पहुंचा जा सकता है। जीप बाजार के दक्षिण छोर से क्रासिंग आती-जाती रहती है। कुछ टैक्सियां सीधे पोलिंग तक जाती हैं, लेकिन आमतौर पर ग्यालाशिंग से कारों को बदलना पड़ता है। गंगटोक जाने के लिए सुबह 9 बजे, ग्युलयिंग से सुबह 11 बजे और सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे नामची के लिए दो बसें उपलब्ध हैा
भौगोलिक परिस्थिति
प्रकृतिक वनस्पति
रवंलगा के ऊपरी हिस्सों में काफी बर्फबारी के कारण अप्रैल, मई के महीनों में ऑर्किड, रोडोडेट्रोन सहित अनेक किस्म का फूल के खिलते है। सिक्किम की दो नदियां तीस्ता और रेंजेट मयन हिल के मध्य स्थित है।
जीव-जन्तु
यहां के घने जंगलों में जीवों के संरक्षण किया जाता है। जिसमें लाल पांडा, हिमालयी काला भालू, तेंदुआ, काली तीतर बिल्ली आदि। यहां के प्रमुख पक्षियों वडीर्टर, फ्लाई कैचर, ब्लू-फ्रंट, रेडस्टार्ट, ग्रे बूशचैट, डार्क-थ्रोटड थ्रश, ब्लू व्हिसलिंग य्रश, व्हाइट-ब्रोएटेड, आदि के आलावा अन्य जंगली पक्षी हंसिंगथ्रूश, बैबलर, कोयल, ट्रोपोजन पहाड़ी भाग में देखा जा सकता है।
पर्वत-पठार
कंचनजंघा, माउंट पंडिम, माउंट सिहल्चु, माउंट काबरू कुछ प्रमुख चोटियां हैं जो रवलंगा से स्पष्ट देखी जा सकती हैं। प्रमुख पठारों में चोल रेंज के आलावा यहाँ नरजिंग, काबूर, जोपुनो, राठोंग और पंडिम पठार स्थित हैं।रवांगला - विकीवॉयज से यात्रा गाइड https://en.wikivoyage.org/wiki/Ravangla en.wikivoyage.org 21 अप्रैल 2020 en https://web.archive.org/web/20170113075629/https://en.wikivoyage.org/wiki/Ravangla 13 जनवरी 2017 live
जनसांख्यिकी
2011 की जनगणना के आँकड़ों के अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या 2,282 है। यहाँ का मानव लिंगानुपात 543 है जो सिक्किम के औसत लिंगानुपात 890 से काफी कम है। साक्षरता दर 84.62% है जो सिक्किम राज्य के औसत 81.42% से बेहतर है।https://www.census2011.co.in/data/village/261227-ravong-sikkim.html रवंगला शहर की जनगणना censusindia.gov.in 15 सितम्बर 2015
तिब्बती समुदाय
रवंगला में अनेक घूमने के स्थानों में तिब्बत कालीन कारखाना, बाॅन मठ, रालंग मठ, बौद्ध धर्म का काग्यू स्कूल, बुद्ध पार्क, रलोंग हाॅट स्प्रिंग्स, टेमी चाय, मेनम हिल, केवजिंग ग्राम, रेयाॅन्स सनराइज व्यू प्वाइंट, शिव मंदिर, माकनम वन्यजीव अभयारण्य आदि है। यहां का रालांग मठ और तिब्बत कालीन केन्द्र कालीन, शाॅल, लकड़ी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध हैा यहां पर्यटन ही इन समुदायों आय का प्रमुख साधन हैा यहाँ प्रत्येक साल अप्रैल के महिनों में संस्कृति और शिल्प महोत्सव का आयोजन किया जाता हैा
रालांग मठ
रलांग मठ अथवा रालांग गोम्पा एक महत्वपूर्ण बौद्ध मठ है जो रवंगला से तकरीबन 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह बौद्ध धर्म की काग्युपा शाखा से संबंधित है और यहाँ पांग लाब्सोल नामक पर्व मनाया जाता है। 1995 में एक नए मठ पांचेंग चोएलिंग की स्थापना के पूर्व यहाँ सैकड़ों भिक्षु रहा करते थे।Ralang Monastery रलांग मठ http://www.buddhist-temples.com/buddhist-monastery/sikkim/ralang-monastery.html www.buddhist-temples.com 22 अप्रैल 2020 en dead https://web.archive.org/web/20190901023004/http://www.buddhist-temples.com/buddhist-monastery/sikkim/ralang-monastery.html 1 सितंबर 2019
शिक्षा
2010 में एक राष्ट्रीय प्रौधौगिक संस्थान इस शहर का अस्थायी परिसर रुप मेंं स्थापित किया गया।
चित्र दीर्घा
इन्हें भी देखें
मएनम वन्य अभयारण्य
दक्षिण सिक्किम ज़िला
सन्दर्भ
Ravangla
श्रेणी:सिक्किम के नगर
श्रेणी:दक्षिण सिक्किम ज़िला
श्रेणी:दक्षिण सिक्किम ज़िले के नगर
श्रेणी:सिक्किम में पर्यटन