411 REFERENCE · Wikipedia
कमला बेनीवाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कमला बेनीवाल Kamla Beniwal 150px सन् 2009 में बेनीवाल Kamla beniwal मिज़ोरम की राज्यपाल 9 जुलाई 2014 6 अगस्त 2014 वक्कोम पुरुषोत्तमन विनोद कुमार दुग्गल मुख्यमंत्री पु ललथनहवला गुजरात की राज्यपाल 27 नवम्बर 2009 6 जुलाई 2014 एस॰ सी॰ जमीर मार्गरेट अल्वा मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदीआनंदीबेन पटेल त्रिपुरा की राज्यपाल 15 अक्टूबर 2009 26 नवम्बर 2009 दिनेश नंदन सहाय डी॰ यशवंतराव पाटील मुख्यमंत्री माणिक सरकार 1927 01 12 गोरीर गांव, खेतड़ी, राजपूताना एजेंसी, ब्रिटिश भारत 2024 5 15 1927 1 12 y जयपुर, राजस्थान, भारत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रामचंद्र बेनीवाल नेतराम सिंह गांधीनगर महाराणी कॉलेज, जयपुर और वनस्थली विद्यापीठ राजनीतिज्ञ कृषि हिन्दू,http://translate.google.co.in/translate?hl=hi-IN&langpair=en%7Chi&u=http%3A%2F%2Fwww.gujaratindia.com%2Fwhos-who%2Fgovernor2.htm गुजरात राज्य का आधिकारिक पोर्टल 16 जून 2020 https://web.archive.org/web/20160304142529/http://translate.google.co.in/translate?hl=hi-IN&langpair=en%7Chi&u=http%3A%2F%2Fwww.gujaratindia.com%2Fwhos-who%2Fgovernor2.htm 4 मार्च 2016 dead शिक्षा स्नातकोत्तर (इतिहास), स्नाततक (अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान)
कमला बेनीवाल (12 जनवरी 1927 - 15 मई 2024) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की सबसे वरिष्ठ राजनेता थीं। वो त्रिपुरा, मिज़ोरम और गुजरात की पूर्व राज्यपाल रही।https://mizoram.nic.in/gov/gov_beniwal.htm Governor of Mizoram mizoram.nic.in 2023-07-12 उन्होंने लंबे समय तक राजस्थान कांग्रेस राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्री पद संभाले।http://www.dnaindia.com/india/report_kamla-beniwal-83-is-gujarat-governor_1314849 Kamla Beniwal, 83, is Gujarat governor 21 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20120920001656/http://www.dnaindia.com/india/report_kamla-beniwal-83-is-gujarat-governor_1314849 20 सितंबर 2012 live
प्रारंभिक जीवन
बेनीवाल का जन्म 12 जनवरी 1927 को राजस्थान के झुंझुनू जिले के गोरिर गांव में जाट परिवार में हुआ था। कमला की प्रारंभिक शिक्षा झुंझुनू जिले में हुई। हिंदी और संस्कृत के प्रति अनन्य प्रेम के संस्कार इन्हें कमलाकर 'कमल' जैसे महान गुरुओं के अधीन जयपुर के 'साहित्य सदावर्त' में पढ़ते हुए मिले। बाद उन्होंने अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र तथा इतिहास में स्नातक की शिक्षा राजस्थान विश्वविद्यालय से प्राप्त की और अंतत: इतिहास में एम ए की पढ़ाई पूरी की। कमला एक तैराक, घुड़सवार, आर्ट प्रेमी और प्राकृतिक प्रेमी हैं। कमला ने बचपन में ही राजनीति के गुर सीख लिए थे। 11 वर्ष की आयु में इन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था। इसके लिए उन्हें भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 'ताम्रपत्र' सम्मान से सम्मानित कर चुकी हैं।http://hindi.webdunia.com/news-profile/%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%AB%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%B2-1131008092_1.htm वेबदुनिया हिन्दी में कमला बेनीवाल : प्रोफाइल 21 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131028025113/http://hindi.webdunia.com/news-profile/%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%AB%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%B2-1131008092_1.htm 28 अक्तूबर 2013 dead
राजनीतिक जीवन
अपनी पढ़ाई खत्म कर कमला बेनीवाल ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली। 1954 में 27 वर्षीय कमला विधानसभा चुनाव जीतकर राजस्थान सरकार में पहली महिला मंत्री बनीं। वे अशोक गहलोत की सरकार में गृह, शिक्षा और कृषि मंत्रालय सहित कई विभागों की मंत्री रहीं। वे राज्य की उपमुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। इसी दौरान राजस्थान के विपक्षी नेताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कमला सहित कई कांग्रेस मंत्रियों के ऊपर 1,000 करोड़ रुपए की जयपुर विकास प्राधिकरण की जमीन को अवैध रूप से बेचने का आरोप लगया। कमला पर आरोप था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों पर सस्ती दरों में लोगों को जमीन दे दी। कमला ने उस समय बताया था कि किसान सामरिक सहकारिता समिति द्वारा हमें बताया गया था कि किसान पिछले 41,000 दिनों से लगातार 16 घंटे खेतों में कार्य करते हैं। किसान सामरिक सहकारिता समिति जयपुर की एक सहकारिता संस्थान है जिन्हें कमला ने कृषि कार्यों के लिए जमीन आवंटित की थी। इस घटना के बाद जयपुर सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार ने कड़े कदम उठाते हुए इस समिति के खिलाफ जांच बैठा दी और जांच के बाद पाया कि समिति ने सरकार को गलत रिपोर्ट सौंपकर जमीन हड़प ली है। इसके बाद यह मुद्दा राज्यसभा में भी उठा था जिसमें काफी शोर-शराबा हुआ था और अध्यक्ष ने 15 मिनट के लिए सभा स्थगित कर दी थी।http://www.bharatpress.com/rajya-sabha-adjourned-twice-after-uproar-over-gujarat-guv-issue/ Rajya Sabha adjourned twice after uproar over Gujarat Guv issue भारत प्रेस 18 मई 2012 2013-10-21 https://web.archive.org/web/20131021073245/http://bharatpress.com/rajya-sabha-adjourned-twice-after-uproar-over-gujarat-guv-issue/ 21 अक्टूबर 2013 dead
कमला 27 नवम्बर 2009 को गुजरात की राज्यपाल नियुक्त हुईं। इससे पहले केंद्र सरकार ने उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया था। गुजरात की राज्यपाल बनने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी से कई मसलों पर अनबन हुई जिसमें लोकायुक्त की नियुक्ति भी शामिल है।http://www.dailypioneer.com/nation/65388-gujarat-guv-ex-ministers-of-cong-involved-in- The Pioneer 7 अप्रैल 2013 डैली पॉयनीर https://web.archive.org/web/20150923223316/http://www.dailypioneer.com/nation/65388-gujarat-guv-ex-ministers-of-cong-involved-in- 23 सितंबर 2015 2013-10-21 dead
अगस्त 2011 में सभी राज्यों में सरकार की निगरानी के लिए लोकायुक्त नियुक्त करने का निर्देश केंद्र सरकार द्वारा दिया गया था। इसके बाद कमला बेनीवाल ने राज्य के पूर्व न्यायाधीश आर॰ ए॰ मेहता को राज्य का पहला लोकायुक्त नियुक्त कर दिया। उस समय उन्होंने गुजरात लोकायुक्त अधिनियम 1986 की धारा 3 के तहत राज्य सरकार से बिना सलाह के लोकायुक्त की नियुक्ति की थी। राज्य सरकार को इसका गहरा झटका लगा और उन्होंने लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की। कुछ समय बाद गुजरात हाई कोर्ट के आदेश के बाद लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार गंभीर हो गई और विधानसभा में लोकायुक्त विधेयक पास किया और राज्यपाल के पास भेजा जिसे राज्यपाल ने कई तरह की गलतियां बताकर विधेयक पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था।http://deshgujarat.com/2012/05/22/et-report-throws-further-light-on-gujarat-governors-land-grab-scam/ ET report throws further light on Gujarat Governor’s land grab scam देश गुजरात 2013-10-21 https://web.archive.org/web/20140709085652/http://deshgujarat.com/2012/05/22/et-report-throws-further-light-on-gujarat-governors-land-grab-scam/ 9 जुलाई 2014 dead http://www.bharatpress.com/gujarat-guv-ex-ministers-of-cong-kamla-beniwal-involved-in-rajasthans-land-scam/ Gujarat Guv, ex-Ministers of Cong Kamla Beniwal involved in Rajasthan’s land scam Bharat Press 15 मई 2012 2013-10-21 https://web.archive.org/web/20120618213528/http://www.bharatpress.com/gujarat-guv-ex-ministers-of-cong-kamla-beniwal-involved-in-rajasthans-land-scam/ 18 जून 2012 dead http://post.jagran.com/Rajasthan-Governor-Kamla-Beniwal-accused-of-acquiring-government-land-illegally-1337248610 Rajasthan Governor Kamla Beniwal accused of acquiring government land illegally जागरण पोस्ट 17 मई 2012 2013-10-21 https://web.archive.org/web/20131114154837/http://post.jagran.com/Rajasthan-Governor-Kamla-Beniwal-accused-of-acquiring-government-land-illegally-1337248610 14 नवंबर 2013 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:1927 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०२४ में निधन
श्रेणी:राजस्थान के लोग
श्रेणी:राजस्थान के उप मुख्यमंत्री
श्रेणी:त्रिपुरा के राज्यपाल
श्रेणी:गुजरात के राज्यपाल
श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ
श्रेणी:मिज़ोरम के राज्यपाल