Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मानवीय लिंग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|मानव लिंग का चित्र मानव शरीर विज्ञान में शिश्न (penis; लैटिन pēnis; संस्कृत: पाससpenis) बाहरी पुरुष यौन अंग (प्रवेशी अंग) है। यह अंग मूत्र करने के लिए मूत्र और वीर्य स्खलन के दौरान वीर्य उत्सर्जन के काम आता है। इसके विभिन्न भागों में मूल, काय, शिश्न का उपकला (इनमें शैफ्ट त्वचा भी शामिल है) और शिश्न मुण्ड को ढकने वाली अग्रच्छद (त्वचा) शामिल हैं। शिश्नकाय का निर्माण तीन स्तम्भ ऊतकों द्वारा होता है। इन तीन ऊतकों में पृष्ठीय क्षेत्र में दो कोर्पोरा गह्वर और उनके मध्य अभ्युदर दिशा में एक कोर्पोरा गह्वर होता है। मूत्रमार्ग, पुरस्थ ग्रंथी के पास से जाता है और आगे वीर्य स्खलन नलिका से जुड़ जाता है और आगे शिश्न में दोनों एक ही मार्ग के रूप में रहते हैं। यौन उत्तेजना के दौरान शिश्न में स्तंभन होता है इस अवस्था में शिश्न की उर्ध्वाधर दिशा में पुनरभिविन्यास होता है और यह कठोर विस्तार के रूप में दिखाई देता है। किशोरावस्था और नींद में स्तंभन बिना यौन उत्तेजना के भी हो सकता है। अपनी शिथिल अवस्था में शिश्न छोटा होता है और शिश्नमुण्ड अग्रच्छद द्वारा ढ़का होता है। पूर्ण स्तंभन अवस्था में शैफ्ट दृढ़ हो जाता है और शिश्नमुण्ड रक्तपुरित हो जाता है लेकिन कठोर नहीं होता। स्तंभित शिश्न सीधा अथवा वक्राकार और उपर या नीचे की तरफ कोण की अवस्था हो सकता है। सन् 2015स्तंभित मानव शिश्न की औसत लम्बाई 13.12 cm in on us और परिधि 11.66 cm in on है।Berezow Alex B. March 2, 2015 Is Your Penis Normal? There's a Chart for That https://www.realclearscience.com/journal_club/2015/03/03/is_your_penis_normal_theres_a_chart_for_that_109106.html RealClearScience July 7, 2018 May 24, 2020 https://web.archive.org/web/20200524102452/https://www.realclearscience.com/journal_club/2015/03/03/is_your_penis_normal_theres_a_chart_for_that_109106.html live Veale D. Miles S. Bramley S. Muir G. Hodsoll J. 2015 Am I normal? A systematic review and construction of nomograms for flaccid and erect penis length and circumference in up to 15 521 men बीजेयू इंटरनेशनल 115 6 978–986 10.1111/bju.13010 25487360 36836535 स्तंभित शिश्न की लम्बाई को न ही तो आयु से और न ही शिथिल अवस्था के आकार से प्रागुक्त किया जा सकता है। पुरुषों में शिश्न और महिलाओं में भगशिश्निका एक दूसरे के समजातिय हैं।https://archive.org/details/principlesofanat05tort Principles of anatomy and physiology Tortora Gerard J Anagnostakos Nicholas P 1987 हार्पर & रॉ 978-0060466695 5वाँ न्यूयॉर्क 727–728 registration सन्दर्भ श्रेणी:शिश्न श्रेणी:शारीरिकी