411 REFERENCE · Wikipedia
हाफिज़ मुहम्मद सईद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हाफ़िज़ मुहम्मद सईद
حافِظ مُحَمّد سَعِید Hafiz Saeed.jpg सरगोधा, पंजाब, पाकिस्तान जमात-उद-दावालश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तानी जमात-उद-दावा,लश्कर-ए-तैयबा का नेता इस्लाम सुन्नी इस्लाम अहल-ए-हदीस
हाफ़िज़ मोहम्मद सईद ( حافِظ مُحَمّد سَعِید ; देवनागरीकृत : हाफ़िज़ मोहम्मद सईद ) (जन्म: 10 मार्च 1950) आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और वर्तमान में जमात-उद-दावा से सम्बन्धित है। यह भारत की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में शामिल है। मुम्बई के 26/11 आक्रमण में इसके हाथ होने की बात सामने आयी थी जिसमें छह अमेरिकी नागरिक समेत 193 लोग मारे गये थे। उस आक्रमण के बाद भारत ने पाकिस्तान से उसे सौंपने को कहा था।
अमेरिकी सरकार की ‘रिवाडर्स फ़ॉर जस्टिस’ कार्यक्रम की वेबसाइट पर बताया गया कि हाफिज़ सईद प्रतिबन्धित संगठन जमात-उद-दावा का प्रमुख और चरमपन्थी गुट लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है।जानिये आखिर कौन है हाफिज सईद https://web.archive.org/web/20160923043942/http://m.livehindustan.com/news/article/article1-america-pakistani-government-jamat-ud-dava-lashker-e-tayba-hafiz-saied-mumbai-terriost-attack-accused-226659.html 23 सितंबर 2016 - हिन्दुस्तान - 4 अप्रैल 2012
अमेरिका द्वारा जारी, दुनिया में 'आंतकवाद के लिये उत्तरदायी' लोगों की सूची में हाफ़िज़ सईद का भी नाम है। 2012 से इसके ऊपर अमेरिका ने 10 अरब अमेरिकी डॉलर की धनराशि का इनाम घोषित कर रखा है।
आइये जानते हैं आखिर कौन है हाफिज सईद ! https://web.archive.org/web/20181204061448/https://m.jagran.com/news/national-know-about-hafiz-saeed-12814630.html 4 दिसंबर 2018 - दैनिक जागरण - 31 अगस्त 2015
पृष्ठभूमि
हाफ़िज़ सईद का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के सरगोधा में हुआ था। सईद अरबी और इंजीनियरिंग का पूर्व प्राध्यापक रहा है। यह जमात-उद-दावा का संस्थापक है। यह एक कथित चरमपन्थी इस्लामी संगठन है जिसका मकसद भारत के कुछ हिस्सों और पाकिस्तान में इस्लामी शासन स्थापित करना है। हाफिज ने यह संगठन तब बनाया था जब पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था।
11 सितम्बर 2001 में अमेरिका पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया था। वर्ष 2002 में पाकिस्तानी सरकार ने भी लश्कर पर प्रतिबन्ध लगा दिया। उसके बाद हाफिज सईद ने लश्कर-ए-तैयबा का नया नाम जमात-उद-दावा रखा, हालाँकि हाफ़िज़ सईद इस बात से इन्कार करता है कि जमात-उद-दावा का लश्कर से कोई सम्बन्ध है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मुम्बई आतंकी हमलों के बाद दिसम्बर 2008 में जमात-उत-दावा को आतंकी संगठन घोषित किया था। मुम्बई हमलों के बाद सईद पर अन्तरराष्ट्रीय दबाव को देखते हुए पाकिस्तान ने छह महीने से कम समय तक नजरबन्द रखा था। लाहौर हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसे 2009 में रिहा कर दिया गया था।
हाफ़िज़ सईद ने अफगानिस्तान में जिहाद का प्रचार करने और लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए 1985 में जमात-उद-दावा-वल-इरशाद की स्थापना की और लश्कर-ए-तैयबा उसकी शाखा बनी। 1990 के बाद जब सोवियत सैनिक अफ़गानिस्तान से निकल गए तो हाफ़िज़ सईद ने अपने मिशन को कश्मीर की तरफ मोड़ दिया।
भारत सरकार 2003, 2005 और 2008 में हुए आतंकी हमलों के लिए लश्कर-ए-तैयबा को जिम्मेदारी मानती है। भारतीय संसद पर हमले की कड़ी भी इसी गुट से जुड़ती है। मुम्बई आतंकी हमलों में उसकी भूमिका को लेकर भारत ने सईद के खिलाफ इण्टरपोल रेड कार्नर नोटिस जारी कर रखा है, वहीं अमेरिका ने इसे विशेष निगरानी सूची में रखा है।
इन्हें भी देखें
सय्यद अली शाह गिलानी
कश्मीर विवाद
जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव, 2014
फैंटम (2015 फिल्म)
2016 कश्मीर अशांति
सन्दर्भ
श्रेणी:पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1950 में जन्मे लोग
श्रेणी:लाहौर के लोग