411 REFERENCE · Wikipedia
गोपाल जी ठाकुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोपाल जी ठाकुर Gopal Jee Thakur.jpg 15 अक्टूबर 1969 पड़री, बिरौल, दरभंगा, बिहार सांसद, लोक सभा 23 मई 2019 कीर्ति आजाद दरभंगा उपाध्यक्ष, बिहार भाजपा 2017 2019 अध्यक्ष नित्यानंद राय विधायक, बिहार विधान सभा बेनीपुर 2010 2015 Constituency created अध्यक्ष, दरभंगा भाजपा 2003 2007 भारतीय जनता पार्टी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
गोपाल जी ठाकुर (जन्मः 15 अक्टूबर 1969) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।https://www.india.gov.in/my-government/indian-parliament/shri-gopal-jee-thakur Shri Gopal Jee Thakur National Portal of India www.india.gov.in 2023-03-22 वे भारत के 17वीं लोकसभा में दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से सांसदhttps://loksabha.nic.in/Members/MemberBioprofile.aspx?mpsno=5176 Members : Lok Sabha loksabha.nic.in 2023-03-22 तथा रेलवे के स्थायी समिति के सदस्य, रेल मंत्रालय के परामर्शदात्री समिति के सदस्य https://loksabha.nic.in/Committee/CommitteeInformation.aspx?comm_code=28&tab=1 Committee : Loksabha loksabha.nic.in 2023-03-22 और भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।https://manacorporator.com/a-warm-welcome-of-shri-gopal-jee-thakur-bjp-mp-ls-darbangha-bihar/ A warm welcome of Shri Gopal Jee Thakur BJP MP (LS) Darbangha (Bihar) Mana Corporator en-US 2023-03-22 30 मार्च 2023 https://web.archive.org/web/20230330081217/https://manacorporator.com/a-warm-welcome-of-shri-gopal-jee-thakur-bjp-mp-ls-darbangha-bihar/ dead
ठाकुर ने 2010 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में बेनीपुर विधान सभा क्षेत्र से बिहार विधान सभा का प्रतिनिधित्व किया थाhttp://eciresults.nic.in/Statewises041.htm Statewise Results 2010-11-27 web.archive.org 2023-03-22 27 नवंबर 2010 https://web.archive.org/web/20101127010124/http://eciresults.nic.in/Statewises041.htm deadhttp://eciresults.nic.in/ConstituencywiseS0480.htm Constituencywise Results Status 2010-11-27 web.archive.org 2023-03-22 27 नवंबर 2010 https://web.archive.org/web/20101127013622/http://eciresults.nic.in/ConstituencywiseS0480.htm dead और वे भारतीय जनता पार्टी के बिहार राज्य इकाई के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।https://www.bhaskar.com/bihar/darbhanga/news/bjp-is-also-capable-of-taking-the-decision-gopal-ji-thakur-030619-3608904.html बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष
ठाकुर 2019 के भारतीय आम चुनाव में दरभंगा लोकसभा सीट से 2,67,979 वोटों के अंतर से 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराया था।https://indianexpress.com/elections/darbhanga-lok-sabha-election-results-2019-live-winner-runner-up/ Darbhanga Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates: Bihar Lok Sabha Election (Polls) Results 2019, Winner, Runner-Up 2022-09-02 web.archive.org 2023-03-22 2 सितंबर 2022 https://web.archive.org/web/20220902172405/https://indianexpress.com/elections/darbhanga-lok-sabha-election-results-2019-live-winner-runner-up/ bot: unknownhttps://www.dnaindia.com/india/report-darbhanga-lok-sabha-election-results-2019-bihar-bjp-s-gopal-ji-thakur-wins-2752149/amp Darbhanga Lok Sabha Election Results 2019 Bihar: BJP's Gopal Ji Thakur wins www.dnaindia.com 2023-03-22
प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा
गोपाल जी ठाकुर का जन्म 15 अक्टूबर 1969 को पड़री गाँव, बिरौल, दरभंगा जिला, बिहार के एक मैथिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह गणेश प्रसाद ठाकुर (1932-2020) और राम सागर देवी के पांच बच्चों में से दूसरे थे। उनके पिता स्वर्गीय गणेश प्रसाद ठाकुर (जिन्हें किशन भाई के नाम से जाना जाता था) एक किसान थे, विज्ञान के शिक्षक थे और जनसंघ से जुड़े हुए थे।http://www.newsofmithila.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%a6-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%a0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81/ सांसद गोपाल जी ठाकुर को पितृशोक, दरभंगा में शोक की लहर। न्यूज़ ऑफ मिथिला Jha Nishant 2020-03-24 न्यूज़ ऑफ़ मिथिला Mithila- की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ in Hindi en-US 2023-03-22 31 मार्च 2023 https://web.archive.org/web/20230331220223/https://www.newsofmithila.in/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%AA%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A4%A6-%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E0%A4%A0%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%81/ dead
ठाकुर ने 5 जुलाई 1999 को चंदू ठाकुर से शादी की। वे नेहरा गांव, मनीगाछी, दरभंगा जिला से हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है।
ठाकुर ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र विषय से स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की। वह पेशे से कृषक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।https://www.livehindustan.com/bihar/darbhanga/story-mp-gopal-ji-thakur-received-phd-3659827.html सांसद गोपाल जी ठाकुर को मिली पीएचडी की उपाधि Hindustan hindi 2023-03-22 30 मार्च 2023 https://web.archive.org/web/20230330044832/https://www.livehindustan.com/bihar/darbhanga/story-mp-gopal-ji-thakur-received-phd-3659827.html dead
राजनीतिक जीवन
ठाकुर भारत के बिहार राज्य के मिथिला क्षेत्र के एक अनुभवी राजनेता हैं और लगभग चार दशकों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। वे 1984 से 1990 तक दरभंगा की छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे। 1990 में वे अपने गांव पड़री के पंचायत अध्यक्ष बने। 1992 में वे भाजपा बिरौल के युवा मोर्चा अध्यक्ष बने। 1994 में वे भाजपा दरभंगा जिला के किसान मोर्चा के महासचिव बने। 1996 से 2003 तक, उन्होंने दो बार बिरौल भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह 2003 में दरभंगा भाजपा जिला अध्यक्ष बने। 2007 से 2013 तक, उन्होंने दो कार्यकालों के लिए बिहार भाजपा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य किया।सदस्य परिचय https://www.vidhansabha.bih.nic.in//pdf/member_intro/80.pdf बिहार विधान सभा 2010 में, वे दरभंगा के बेनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने। 2017 में वे बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष बने।
ठाकुर ने कुल 5,86,668 वोट हासिल करके 2019 का भारतीय आम चुनाव जीता और दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के पहले स्थानीय सांसद के रूप में चुने गए। 2021 में, वे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य बने।
संभाले गए पद
1984-1990 : छात्र राजनीति में सक्रिय
1990-1992 : पड़री पंचायत अध्यक्ष – भाजपा
1992-1994 : बिरौल मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष
1994-1996 : दरभंगा जिला किसान मोर्चा के महामंत्री
1996-2003 : बिरौल मण्डल भाजपा-अध्यक्ष (दो सत्र)
1998-2001 : पड़री प्राथमिक कृषि शाख सहयोग समिति लि॰ के अध्यक्ष
1998-2001 : दरभंगा सेंट्रल कापरेटिव बैंक का प्रतिनिधि
1998-2001 : इफको, फर्टिलाइजर का सदस्य, दरभंगा ज़िला
1998-1999 : समस्तीपुर रेलवे परामर्श दात्री समिति सदस्य
2000-2003 : दरभंगा दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य
2003-2007 : ज़िला अध्यक्ष भाजपा, दरभंगा जिला (बिहार)
2006 : सदस्य, मुख्यमंत्री सड़क सेतु, दरभंगा जिला (बिहार)
2007 : सदस्य ज़िला 20 सूत्री, दरभंगा ज़िला
2007-2013 : सदस्य, प्रदेश कार्य समिति, भाजपा (दो सत्र)
2010-2015 : सदस्य, बिहार विधान सभा (बेनीपुर विधान सभा)
2013-2016 : सहयोग प्रकोष्ठ सह संयोजक, भाजपा
2017-2019 : प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी, भाजपा
2019-वर्तमान : सदस्य, लोक सभा (दरभंगा लोक सभा)
2019-वर्तमान : सदस्य, स्थायी समिति, रेलवे
2019-वर्तमान : सदस्य, परामर्शदात्री समिति, रेल मंत्रालय
2021-वर्तमान : सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति, भारतीय जनता पार्टी
*पूर्व में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू),दरभंगा और भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू), मधेपुरा का सीनेट सदस्य ।
*पूर्व में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड का सदस्य रहा।
*विभिन्न तेरह +2 उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय का अध्यक्ष रहा।
श्रेणी:१७वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
gopaljeebjp
gopaljeebjp
gopaljeebjp