411 REFERENCE · Wikipedia
सेंट हेलेना पाउंड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेंट हेलेना पाउंड सेंट हेलेना और एसेन्शन द्वीप की मुद्रा है, जो ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र सेंट हेलेना, एसेन्शन और त्रिस्तान द कुन्हा द्वीप का हिस्सा हैं। यह पाउंड स्टर्लिंग से समानता रखती है तथा 100 पेंस में उपविभाजित है। शुरुआती दौर में सेंट हेलेना में ब्रिटिश पाउंड प्रचलन में थे। फरवरी 1961 से पहले दक्षिण अफ्रीका पाउंड भी द्वीप में स्वीकार किए जाते थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका पाउंड के दशमिकीकरण की वजह से वापस ले लिया गया। 1976 से सरकार ने मुद्रा जारी करना शुरू किया, जिसके बाद 1984 में सिक्के जारी किए गए।
श्रेणी:मुद्रा