Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महान इतिहासकार के अभिलेख

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|शिजी पांडुलिपि का पहला पन्ना thumb|230px|सीमा चिआन नामक इतिहासकार ने इन अभिलेखों का निर्माण किया महान इतिहासकार के अभिलेख (चीनी: 史記, शीजि, 'ऐतिहासिक अभिलेख'; अंग्रेज़ी: Records of the Grand Historian) प्रसिद्ध चीनी इतिहासकार सीमा चिआन द्वारा लिखित एक ग्रन्थ है जिसमें उसने पीले सम्राट से लेकर अपने युग तक के चीनी इतिहास का बखान किया है। पीले सम्राट के काल को चीनी मिथ्य-कथाओं में लगभग २६०० ईसा पूर्व के काल का माना जाता हैं यानि क़रीब २५०० वर्षों की तारीख़ इस ग्रन्थ में उल्लेखित है। यह चीन का पहला संगठित इतिहास-ग्रन्थ था और आने वाले युगों के चीनी इतिहासकारों के लिए यह बहुत प्रभावशाली रहा।Records of the Grand Historian, Ch'ien Ssu-Ma, Qian Sima, Columbia University Press, 1996, ISBN 978-0-231-08169-6, ... His 'Shiji,' or 'Records of the Grand Historian,' documents the history of China and its neighboring countries from the ancient past to his own time ...Herodotus and Sima Qian: the first great historians of Greece and China: a brief history with documents, Thomas R. Martin, Bedford/St. Martin's, 2009, ISBN 978-0-312-41649-2 ग्रन्थ के विभाग इस ग्रन्थ में १३० विभाग थे जिनमें तरह-तरह की ऐतिहासिक जानकारी श्रेणियों में बांटी गई:China: ancient culture, modern land, Robert E. Murowchick, University of Oklahoma Press, 1994, ISBN 978-0-8061-2683-8, ... The 'Records of the Historian' consists of 130 chapters divided into five large sections: 'Basic Annals,' 'Chronological Tables,' 'Treatises,' 'Hereditary Houses,' and 'Biographies' ... १२ बेंजी (本紀, सम्राटों की जीवनियाँ) विभाग जिनमें पीले सम्राट से लेकर चिन शि हुआंग तक के शिया, शांग और झोऊ राजवंशों के प्रमुख शासकों का वर्णन था। इसमें पश्चिमी हान राजवंश के चार सम्राटों और एक राजमाता-महारानी का भी वर्णन है। चिन राजवंश के ज़माने के प्रसिद्ध सेनापति और राजनेता शियांग यु की भी कथा सम्मिलित है, हालांकि वह कभी सम्राट नहीं रहा था। १० बियाओ (表, तालिकाएँ) विभाग जिनमें सार-रूप में घटनाओं के क्रम को समय-रेखाओं पर दर्शाया गया है। ८ शु (書, टिप्पणियाँ) विभाग जिनमें उस समय की आर्थिक व्यवस्था और अन्य पहलुओं पर टिप्पणी की गई है। ३० शिजा (世家, प्रमुख व्यक्तियों और घरानों का वर्णन) विभाग जिनमें प्रसिद्ध सरकारी सेवकों, राजाओं, राजघराने के सदस्यों और दरबारियों की जीवनियाँ हैं। ७० लीएझुआन (列傳, जीवनियाँ और सामूहिक जीवनियाँ) विभाग जिनमें समाज के अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की जीवनियाँ मिलती हैं, जैसे कि लाओत्से (老子), मोज़ी (墨子) और सुन-त्सू (孙武) जैसे दार्शनिक, जिंग के (荆轲) जैसा हत्यारा (जिसने चिन राज्य के राजा को मारने का प्रयास किया था)। इन्हें भी देखें पीला सम्राट हान ग्रंथ चीन का इतिहास सन्दर्भ 2 श्रेणी:चीन का इतिहास श्रेणी:चीन के इतिहास-ग्रन्थ श्रेणी:इतिवृत्त