411 REFERENCE · Wikipedia
वसीम जाफर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|वसीम जाफर
वसीम जाफर Wasim_Jaffer.ogg उच्चारण (जन्म १६ फरवरी १९७८) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं। वर्तमान में वह अमोल मुजुमदार को पीछे छोड़ते हुए रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।Jaffer breaks Ranji run record http://www.espncricinfo.com/ranji-trophy-elite-2011/content/story/546568.html ESPNcricinfo 16 अक्टूबर 2019 en 22 दिसम्बर 2011 https://web.archive.org/web/20181107151346/http://www.espncricinfo.com/ranji-trophy-elite-2011/content/story/546568.html 7 नवंबर 2018 live नवंबर २०१८ में, वह प्रतियोगिता में ११,००० रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।https://sports.ndtv.com/cricket/wasim-jaffer-becomes-the-first-player-to-reach-11-000-runs-in-ranji-trophy-1951283 Wasim Jaffer Becomes The First Player To Reach 11,000 Runs In Ranji Trophy NDTV 21 November 2018 https://web.archive.org/web/20181121204012/https://sports.ndtv.com/cricket/wasim-jaffer-becomes-the-first-player-to-reach-11-000-runs-in-ranji-trophy-1951283 21 नवंबर 2018 live जनवरी २०१९ में वह मध्य प्रदेश के देवेंद्र बुंदेला (१४५) को पछाड़कर १४६ रणजी ट्रॉफी मैच खेलने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया।http://www.catchnews.com/cricket-news/wasim-jaffer-becomes-sachin-tendulkar-of-ranji-trophy-achieved-this-stunning-milestone-145004.html Wasim Jaffer becomes Sachin Tendulkar of Ranji Trophy, achieved this stunning milestone CatchNews.com en 2019-01-08 https://web.archive.org/web/20190414044101/http://www.catchnews.com/cricket-news/wasim-jaffer-becomes-sachin-tendulkar-of-ranji-trophy-achieved-this-stunning-milestone-145004.html 14 अप्रैल 2019 dead साथ ही उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया था।
प्रारम्भिक वर्ष
एक शानदार स्कूली करियर के बाद, उन्होंने जिले और राज्य स्तर पर क्रिकेट खेला। स्कूली करियर में उनके नाम नाबाद ४०० रनों की पारी भी शामिल। इसके बाद उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी जगह बनाई और अपने दूसरे मैच में तिहरा शतक बनाया। ३१४ रनों की इस पारी ने मुंबई को पहली बार सीरीज जीतने में भी मदद की।https://cricketarchive.com/Archive/Records/India/Firstclass/Mumbai/Batting_Records/Highest_Innings_For.html Most Runs in an Innings for Mumbai CricketArchive 16 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191016173631/https://cricketarchive.com/Archive/Records/India/Firstclass/Mumbai/Batting_Records/Highest_Innings_For.html 16 अक्तूबर 2019 livehttps://cricketarchive.com/Archive/Records/India/Firstclass/Mumbai/Batting_Records/Highest_Partnership_Each_Wicket_For.html Highest Partnership for Each Wicket for Mumbai CricketArchive 16 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191016173652/https://cricketarchive.com/Archive/Records/India/Firstclass/Mumbai/Batting_Records/Highest_Partnership_Each_Wicket_For.html 16 अक्तूबर 2019 live यह पहला अवसर था जब किसी बल्लेबाज ने मुंबई के लिए घर से दूर एक तिहरा शतक बनाया था और अपने सलामी जोड़ीदार सुलक्षण कुलकर्णी के साथ ४५९ रन बनाकर मुंबई टीम के लिए नया कारनामा किया।Chakravarty Joy Wasim Jaffar slams triple hundred http://www.expressindia.com/ie/daily/19961108/31350592.html 14 October 2018 The Indian Express 8 November 1996 https://web.archive.org/web/19970423045451/http://www.expressindia.com/ie/daily/19961108/31350592.html 23 April 1997
अंतरराष्ट्रीय करियर
मोहम्मद अजहरुद्दीन की शैली के साथ एक सलामी बल्लेबाज, जाफर से बहुत उम्मीद थी क्योंकि उन्होंने २००० में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में टेस्ट क्रिकेट में जगह बनाई थी। हालांकि, अनुभवी गेंदबाज शॉन पोलक और एलन डोनाल्ड का सामना करना बहुत मुश्किल रहा और वह अपनी चार पारियों में सिर्फ ४६ रन ही बना पाये। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। लेकिन अंततः वेस्ट इंडीज के दौरे के लिए मई २००२ में उनका फिर टीम में नाम आया। वह जाफर के लिए एक बहुत अच्छी श्रृंखला रही थी, जिसमें ब्रिजटाउन में ५१ और एंटीगुआ में ८६ रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड के दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के लिए काफी कुछ किया था, लेकिन लॉर्ड्स में अर्धशतक के बावजूद, दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाये और दो टेस्ट के बाद बाहर हो गए।
जाफर को बेहतरीन घरेलू फॉर्म के मद्देनजर रखते हुए पाकिस्तान के २००५-०६ के दौरे के लिए टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया था लेकिन वह खेल नहीं पाये थे। इसके बाद उन्हें अगली सीरीज में मौका मिला और अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। यह शतक नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।
उन्होंने जून २००६ में वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगुआ रिक्रिएशन ग्राउंड में अपना पहला टेस्ट दोहरा शतक बनाया।https://cricketarchive.com/Archive/Scorecards/85/85566.html West Indies v India 1st Test Scorecard CricketArchive 16 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20171214125120/https://cricketarchive.com/Archive/Scorecards/85/85566.html 14 दिसंबर 2017 live दूसरी पारी के दौरान उनका २१२ से अधिक ५०० मिनट में बनाया गया स्कोर कैरेबियाई जमीन पर एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।https://cricketarchive.com/Archive/Records/India/Tests/Highest_Player_Scores_India.html Individual Scores of 200 for India in Test cricket CricketArchive 16 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20110629211700/http://www.cricketarchive.com/Archive/Records/India/Tests/Highest_Player_Scores_India.html 29 जून 2011 live
जाफर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ २००८ में खेला था।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Wasim Jaffer
29646
7112
श्रेणी:1978 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:मुम्बई के लोग
श्रेणी:जीवित लोग