411 REFERENCE · Wikipedia
निर्वात संवेष्टन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|सीलबन्दी हेतु प्रयुक्त गृहस्थ निर्वात यन्त्र और प्लास्टिक रोल के साथ सीलबन्द खाद्य।
निर्वात संवेष्टन संवेष्टन की एक विधि है जो सीलबन्दी से पहले संवेष्टन से वायु निकाल देती है। इस विधि में वस्त्वों को प्लास्टिक फिल्म संवेष्टन में रखना, भीतर से वायु निकालना और संवेष्टन को सील करना शामिल है। Perdue R Encyclopedia of Packaging Technology 2009 2010 Yam K L Vacuum Packaging Wiley 978-0-470-08704-6 कभी-कभी सामग्री को कसकर फिट करने हेतु श्रिंक फिल्म का उपयोग किया जाता है। निर्वात संवेष्टन का उद्देश्य प्रायः खाद्य पदार्थों के शेल्फ जीवन को बढ़ाने हेतु पात्र से ऑक्सीजन निकालना होता है और लचीले संवेष्टन रूपों के साथ, सामग्री और संवेष्टन की मात्रा को कम करना होता है। http://www.iopp.org/i4a/pages/Index.cfm?pageID=1 Illustrated Glossary of Packaging Terminology Soroka W Institute of Packaging Professionals Second
निर्वात संवेष्टन वायुमण्डलीय ऑक्सीजन को कम करती है, वायवीय जीव या कवक के विकास को सीमित करती है, और अस्थिर घटकों के वाष्पन को रोकती है। इसका उपयोग प्रायः शुष्क खाद्य पदार्थों को दीर्घकाल तक संग्रहित करने हेतु भी किया जाता है, जैसे खाद्यान्न, अखरोट, मांस, पनीर, मछली, क़ह्वा और आलू चिप्स। अधिक अल्पकालिक आधार पर, निर्वात संवेष्टन का प्रयोग ताजा खाद्य, जैसे सब्जियाँ, मांस और तरल पदार्थ के भण्डारण हेतु किया जा सकता है, क्योंकि यह जीवाणु के विकास को रोकता है।
निर्वात संवेष्टन से अखाद्य पदार्थों की मात्रा बहुत कम हो जाती है। उदाहरणार्थ, वस्त्र और बिस्तर को घरेलू निर्वात स्वच्छक या समर्पित निर्वात सीलर से खाली किए गए बैग में संग्रहित किया जा सकता है। इस तकनीक का प्रयोग यदा-कदा नगरपालिका ठोस अपशिष्ट को जमा करने हेतु किया जाता है, उदाहरणार्थ जहाँ एकत्रित प्रत्येक पूर्ण बैग हेतु शुल्क लिया जाता है।
नाजुक खाद्य पदार्थों हेतु, जिन्हें निर्वात संवेष्टन प्रक्रिया (जैसे आलू चिप्स) द्वारा कुचल दिया जा सकता है, एक विकल्प आन्तरिक गैस को नाइट्रोजन से बदलना है।
सन्दर्भ