411 REFERENCE · Wikipedia
एंगलेसी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|वेल्स के भीतर एंग्लसी (काउंटी) दिखाई गई है
एंगलेसी या यनिस मोन वेल्स के उत्तर-पश्चिमी तट पर एक द्वीप है। यह उस काउंटी का मुख्य हिस्सा है जिसे अंग्रेज़ी में 'आइल ऑफ़ एंगलेसी' के नाम से जाना जाता है। इस काउंटी में होली द्वीप और कुछ छोटे द्वीप व चट्टानी टापू भी शामिल हैं।लिंक्ड डेटा https://www.ordnancesurvey.co.uk/products/linked-data ऑर्डेंस सर्वे 15 जून 2026 यह काउंटी दक्षिण-पूर्व में मेनाई स्ट्रेट के पार ग्विनेड से सटी हुई है और बाकी तरफ से आयरिश सागर से घिरी हुई है। हॉलीहेड इस काउंटी सबसे बड़ा शहर है और इसका प्रशासनिक केंद्र लान्गेफनी है। इस काउंटी में वेल्श बोलने वालों का प्रतिशत वेल्स में दूसरा सबसे ज़्यादा (57.2%) है और इसे इस भाषा का गढ़ माना जाता है।द वेल्श लैंग्वेज ऑन एंगलेसी https://www.anglesey.gov.wales/en/Council/Language/The-Welsh-Language-on-Anglesey.aspx www.anglesey.gov.wales 15 जून 2026
इतिहास
एंगलेसी के स्थानीय लोगों के बसने का इतिहास मध्यपाषाण काल से शुरू होता है। पिछली हिमयुग के बाद तक एंगलेसी और ग्रेट ब्रिटेन रहने लायक नहीं थे। ग्रेट ब्रिटेन का द्वीप 12,000 साल पहले ही रहने लायक बन पाया।प्रीहिस्टोरिक वेल्स https://cadw.gov.wales/learn/sites-through-centuries/prehistoric-wales cadw.gov.wales 15 जून 2026 en एंग्लिसी के सबसे पुराने उत्खनन स्थलों में एबरफ्रा में ट्रविन डू शामिल है।
भूगोल
एंगलेसी कम ऊंचाई वाला एक द्वीप है जिसके उत्तरी हिस्से में समान दूरी पर छोटी-छोटी पहाड़ियाँ हैं। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की ओर यह द्वीप वेल्श मुख्य भूमि से 'मेनाई स्ट्रेट' द्वारा अलग होता है जो अपनी सबसे संकरी जगह पर लगभग 250 मीटर (270 गज) चौड़ा है। बाकी सभी दिशाओं में यह द्वीप आयरिश सागर से घिरा हुआ है। 676 वर्ग किलोमीटर (261 वर्ग मील) के क्षेत्रफल के साथ यह यूरोप का 52वां सबसे बड़ा द्वीप है और सिंगापुर के मुख्य द्वीप से केवल 5 वर्ग किलोमीटर (1.9 वर्ग मील) छोटा है।
इन्हें भी देखें
मॉनमाउथशायर
रॉयल नेवी
सन्दर्भ
श्रेणी:वेल्स की काउंटी
श्रेणी:वेल्स का भूगोल
श्रेणी:द्वीप