411 REFERENCE · Wikipedia
बीए पास
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बीए पास अजय बहल अजय बहल (टोंगा टॉकीज), भरत शाहMOVIE REVIEW: B.A.PASS चलचित्र समीक्षा: बी॰ए॰ पास http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-REV-movie-review-b-4336462-NOR.html दैनिक भास्कर 2 अगस्त 2013 2 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20130803214001/http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-REV-movie-review-b-4336462-NOR.html 3 अगस्त 2013 dead ऋतेश शाह द रेलवे आँटी शिल्पा शुक्लाशादाब कमालराजेश शर्मादिब्येन्दु भट्टाचार्य आलोकनन्दा दासगुप्ता अजय बहल प्रवीण अंगारे वीआईपी फ़िलम्स 2013 8 2 (भारत)2012 08 30 मॉन्ट्रियल विश्व फिल्म समारोह 95 मिनट भारत हिन्दी
बीए पास बॉलीवुड की 2013 में प्रदर्शित हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अजय बहल ने किया है तथा निर्माता भरत शाह हैं। फ़िल्म में मुख्य अभिनय पात्र शिल्पा शुक्ला, शादाब कमाल, राजेश शर्मा और दिब्येन्दु भट्टाचार्य हैं। इसके वितरक वीआईपी बैनर तले भारत शाह हैं। यह फ़िल्म मोहन शुक्ला की २००९ में रचित लघु कहानी 'द रेलवे आँटी' से संकलित है।
फ़िल्म को पहले 12 जुलाई 2013 को जारी करना तय किया गया था लेकिन भाग मिल्खा भाग के प्रदर्शन के कारण इसकी प्रदर्शन तिथि आगे बढ़ाकर 2 अगस्त 2013 कर दी गयी थी।B .A PASS Preview बीए पास पूर्वावलोकन http://www.vjmoviews.com/2013/07/ba-pass-preview.html वीजे मूवी डब्ल्यूएस 28 जुलाई 2013 2 अगस्त 2013 en https://web.archive.org/web/20130718070503/http://www.vjmoviews.com/2013/07/ba-pass-preview.html 18 जुलाई 2013 dead
पटकथा
मुकेश (शादाब कमाल) अपने मां-बाप के गुज़रने के बाद दिल्ली में अपनी बुआ (गीता शर्मा) के पास रहने के लिए आ जाता है। उस पर अपनी दो बहनों की ज़िम्मेदारी भी है जो एक दूसरे शहर में हॉस्टल में रहती हैं। मुकेश का कोई अकादमिक भविष्य नहीं है। उसकी मौजूदा हालत भी खस्ता ही है। यही कारण है कि वह अपनी बुआ के पास रहता है। मुकेश की बुआ और उनका बेटा उसे अपने यहां नहीं चाहते एवं उसे बेरोज़गार रहने के लिए हमेशा ताने देते रहते हैं। एक दिन सारिका (शिल्पा शुक्ला) जो कि उसकी बुआ की दोस्त है मुकेश से मिलती है। वो मुकेश को किसी बहाने से अपने घर बुलाती है और उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करती है। फिर दोनों नियमित तौर से सारिका के घर मिलने लगते हैं। कुछ दिनों बाद सारिका उसे ऐसी अमीर महिलाओं के पास शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजने लगती है जो अपने पति के साथ सेक्स संबंधों से संतुष्ट नहीं है। मुकेश को अपनी ये जीवनचर्या पसंद नहीं आती है लेकिन उसे पैसे कमाने के लिए मजबूरी में ये काम करना पड़ता है। सारिका की सास (शांतिदेवी) को कुछ गड़बड़ होने का अहसास होता है और वो अपने बेटे यानी सारिका के पति खन्ना (राजेश शर्मा) को इसके प्रति आगाह करती है।
कलाकार
शिल्पा शुक्ला - सारिका
शादाब कमाल - मुकेश
राजेश शर्मा - खन्ना
दिब्येन्दु भट्टाचार्य - जॉनी
विजय कौशिक - फुफा जी
अनुला नावलेकर - छोट्टी
हैप्पी रणजीत - पीएचडी
अमित शर्मा - अमित
गीता शर्मा - बुआ जी
रवीना सिंह - सोनू
प्रदर्शन
दिल्ली में आयोजित एशिया और अरब सिनेमा के ओशियन सिनेफेन फ़िल्म समारोह में फ़िल्म का प्रदर्शन 2012 में किया गया तथा वाणिज्यिक दृष्टि से इसको 2 अगस्त 2013 को प्रदर्शित किया गया।Ajay Bahl : ‘B.A. Pass’ notes अजय बहल: 'बीए पास' टिप्पणी http://www.livemint.com/Leisure/HRlchr9Inva54bnin3xbAN/Ajay-Bahl--BA-Pass-notes.html मिंट 01 जून 2013 2 अगस्त 2013 en https://web.archive.org/web/20130720000744/http://www.livemint.com/Leisure/HRlchr9Inva54bnin3xbAN/Ajay-Bahl--BA-Pass-notes.html 20 जुलाई 2013 live
इन्हें भी देखें
भारत में वेश्यावृत्ति
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
2408040 बीए पास
589806 बीए पास
वायर्ड एंगेल्स पर बीए पास
बीबीसी हिन्दी पर कोमल नाहटा की समीक्षा।
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:2013 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:2012 में बनी हिन्दी फ़िल्म