Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सोयोंबो लिपि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सोयोंबो लिपि (मंगोल भाषा : Соёмбо бичиг, Soyombo biçig) , ब्राह्मी से व्युत्पन्न एक लिपि है। इसका विकास १६८६ ई में जनबजर नामक एक भिक्षु एवं विद्वान ने मंगोल भाषा को लिखने के लिए किया था। इसका उपयोग करके तिब्बती भाषा और संस्कृत भी लिखी जा सकती हैं। सोयोंबो नामक इस लिपि का एक विशेष वर्ण मंगोलिया का राष्ट्रीय चिह्न है और सन १९२१ से मंगोलिया के ध्वज पर अंकित है। यह चिह्न मंगोलिया के प्रतीक (एम्बलम) पर १९६० से अंकित है।