411 REFERENCE · Wikipedia
अमर बोस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अमर गोपाल बोस (बांग्ला: অমর গোপাল বসু) (जन्म २ नवंबर, १९२९) बोस कार्पोरशन के संस्थापक और पीठाध्यक्ष थे। भारतीय मूल के अमेरीकी और विद्युत अभियंता अमर गोपाल बोस के पास २००७ के आंकड़ों फोरबीस ४०० के अनुसार उनकी कुल संपत्ति को १.८ बिलियन डॉलर आँका गया था। बंगाली पिता और श्वेत अमेरिकी मां की संतान बोस का जन्म और पालन पोषण पेन्सिलवेनिया के फ़िलेडेल्फ़िया शहर में हुआ। उनके पिता नोनी गोपाल बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी होने के कारण औपनिवेशिक ब्रिटिश सरकार द्वारा जेल भी भेज गए। तत्कालीन सरकार की अन्य कारवाहियों के बचने के लिए वे १९२० में भागकर कलकत्ता आ गए।
श्रेणी:भारतीय अमेरिकी