411 REFERENCE · Wikipedia
पश्चिमी संयुक्त राज्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumbnail|305px|गाढ़े लाल रंग के राज्य हमेशा पश्चिमी संयुक्त राज्य में गिने जाते हैं और हल्के लाल रंग वाले राज्य भी कुछ सन्दर्भों में पश्चिमी संयुक्त राज्य में गिने जाते हैं
पश्चिमी संयुक्त राज्य (अंग्रेज़ी: Western United States वॅस्टर्न युनाएटिड स्टेट्स) संयुक्त राज्य अमेरिका का पश्चिमी हिस्सा है, हालाँकि अलग-अलग सन्दर्भों में इस बात पर विवाद होता है के इस देश का कौन सा भाग पश्चिमी है और कौनसा नहीं। १८०० ईसवी से पूर्व एपलाशियन पर्वतमाला का सारा इलाक़ा पश्चिमी माना जाता था। समय के साथ जैसे-जैसे संयुक्त राज्य की सरकार का प्रभाव पश्चिम की ओर बढ़ता गया और मूल अमेरिकी आदिवासियों का नाश होता गया, वैसे-वैसे पश्चिमी संयुक्त राज्य की लोकप्रिय परिभाषा पश्चिम की ओर चलती गयी। अब बहुत से लोग मिसिसिप्पी नदी को या रॉकी पर्वत श्रंखला से पश्चिम वाले क्षेत्र को ही पश्चिमी संयुक्त राज्य में मानते हैं।
इन्हें भी देखिये
संयुक्त राज्य अमेरिका
वॅस्टर्न (शैली)
श्रेणी:अमेरिका के क्षेत्र
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका