411 REFERENCE · Wikipedia
अलमुदैना का शाही महल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|upright=1.4|अलमुदैना का शाही महल
अलमुदैना का शाही महल या जैसा कि अंग्रेज़ी में Royal Palace of La Almudaina कहा जाता है,Almudaina Palace, NorthSouthGuides https://web.archive.org/web/20140818210121/http://www.northsouthguides.com/mallorca_almudaina_palace.html 18 अगस्त 2014 Royal Almudaina Palace, Mallorca एक क़िलाबंफ महल है। यह पालमा दे मलोरका में स्थित है जो कि स्पेन के मयोरका टापू की राजधानी का शहर है। अलमुदैना का शाही महल एक अरब क़िले के रूप में बनाया गया था। इसे 14 वीं शताब्दी से राजशाही निवास के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। महल के अंदर कई खाली कमरे हैं। जब मयोरका के राजा जेम्स द्वीतीय ने इस महल के पुनर्निमाण की योजना बनाई, तब उसकी योजना में छोटे, रोमेनेस्क शैली में बने गिरजाघर को भी शामिल किया था। यह इमारत पालमा गिरजाघर के बिल्कुल सामने है और यहाँ से पालमा खाड़ी को बड़ी ही आसानी से देखा जा सकता है।
यह इमारत पात्रिमोनिओ नाशिनल (Patrimonio Nacional) के अधीन है जो राज्य की ओर शाही सम्पत्ति की देख-रेख करता है। आजकल शाही परिवार इसे जलसों और राज्य के सामारोहों के दौरान सरकारी निवास के रूप में इस्तेमाल करता है। स्पेन के राजा का निजि गिरिष्मकालीन निवास मारिवेत का महल है जो पालमा शहर के बाहर है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Patrimonio Nacional आधिकारिक जालस्थल
अलमुदैना के शाही महल जाने का रास्ता
स्पेन डॉट इन्फ़ो पर महल की जानकारी
अलमुदैना के शाही महल का एक चित्र
अलमुदैना के शाही महल के चित्र फ़्लिकर पर
अलमुदैना के शाही महल के विषय में यात्रियों को सलाह
इन्हें भी देखें
बिएन दे इंतेरेस कल्चरल की सूची बलेआरिक टापू प्रान्त में
39.5675 N 2.64722 E source:kolossus-cawiki title
श्रेणी:स्पेन में महल