411 REFERENCE · Wikipedia
अरुंधति सुब्रमण्यम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Arundhathi Subramaniam Arundhathi Arundhathi Subramaniam bharat-s-tiwari-photography-IMG 4208 January 27, 2018.jpg Arundhathi Subramaniam Mumbai, Coimbatore, India JB Petit High School, St. Xavier's College, Mumbai, University of Mumbai Poet, writer, Journalist, critic, Curator
अरुंधति सुब्रमण्यम कवयित्री, कलाकार और आध्यात्मिकता और संस्कृति पर लिखने वाली लेखिका हैं। कई वर्षों में उन्होंने कविता संपादक और संग्रहाध्यक्ष के रूप में काम किया है, और साहित्य, शास्त्रीय नृत्य और रंगमंच पर पत्रकार के रूप में काम किया है।
साहित्य कैरियर
अरुंधति सुब्रमण्यम कविताओं की चार किताबों के लेखिका हैं, सबसे हाल ही में वैन गॉड इज़ अ ट्रैवलर (2014) और व्हेयर आई लिव: न्यू एंड सिलेक्टेड पोयम्स (2009)। उनकी गद्य रचनाओं में समकालीन रहस्यवादी सद्गुरु जग्गी वासुदेव की जीवनी शामिल है: मोर दैन अ लाइफ। कवयित्री के रूप में, उन्हें भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ यूके, इटली, स्पेन, हॉलैंड, तुर्की, चीन, पश्चिम अफ्रीका और इजरायल में साहित्यिक सम्मेलनों और समारोहों में आमंत्रित किया गया है। उनके कार्य का हिन्दी, तमिल, इतालवी और स्पेनिश सहित, कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है।
संपादक के रूप में, उन्होंने पेंगुइन बूक्स के पिलग्रिम इंडिया नामक निबंधों के संकलन और साहित्य अकादमी का अंग्रेज़ी में स्वतंत्रता के बाद भारतीय कविता संकलन अनैदर कंट्री पर काम किया है। उन्होंने अंग्रेज़ी में समकालीन भारतीय प्रेम कविताओं के संकलन, कनफ्रोन्टिंग लव का सह-संपादन किया है। अरुंधति ने कई वर्षों तक नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स, मुम्बई में काम किया है, जिसमें चौराहा नाम का एक चर्चा-आधारित अंतर-कला मंच का नेतृत्व करना शामिल है। उन्होंने 1989 के बाद से विभिन्न अखबारों (टाइम्स ऑफ इंडिया, द हिंदू, द इंडियन एक्सप्रेस, सहित) के लिए साहित्य, शास्त्रीय नृत्य, रंगमंच और संस्कृति पर लिखा है। वह टाइम आउट, मुम्बई, द इंडियन एक्सप्रेस और न्यू वुमन के लिए संस्कृति और साहित्य पर स्तंभकार भी रही हैं।
पुरस्कार
खुशवंत सिंह मेमोरियल प्राइज़ फॉर पोइट्री: 25 जनवरी 2015 को, अरुंधति ने सबसे पहला खुशवंत सिंह मेमोरियल प्राइज़ फॉर पोइट्री अपनी कृति वैन गॉड इज़ अ ट्रैवलर के लिये जीता। पुरस्कार की घोषणा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के एक भाग के रूप में की गई थी।Arundhathi Subramaniam wins poetry prize, The Hindu 25 January 2015.
मिस्टिक कलिंग लिटरेरी अवॉर्ड: 22 दिसंबर 2017 को, अरुंधति ने अंग्रेज़ी साहित्य में अपने कार्य के लिए सबसे पहला मिस्टिक कलिंग लिटरेरी अवॉर्ड जीता। पुरस्कार की घोषणा मिस्टिक कलिंग - पौराणिक कथा, कविता और प्रदर्शन का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के भाग के रूप में की गई थी।
Arundhathi Subramaniam honoured with first Mystic Kalinga Literary Awards https://web.archive.org/web/20180524003758/https://timesofindia.indiatimes.com/life-style/books/features/arundhathi-subramaniam-nabaneeta-sen-soubhagya-mishra-honoured-with-first-mystic-kalinga-literary-awards/articleshow/62219009.cms 24 मई 2018 , The Times of India 23 December 2017. सन 2020 के लिए इन्हें , इनके काव्य संग्रह when God is a traveller के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है।
सन्दर्भ
श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषा के कवि
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1967 में जन्मे लोग