Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

किरणचंद्र मुखोपाध्याय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|महान क्रान्तिकारी किरणचन्द्र मुखोपाध्याय (युवावस्था में) right|thumb|300px|महान क्रान्तिकारी किरणचन्द्र मुखोपाध्याय (वृद्धावस्था में) किरणचंद्र मुखोपाध्याय (१८९३ - १२ दिसम्बर, १९५४) भारत के एक ब्रिटिश विरोधी क्रान्तिकारी थे। किरणचंद्र अविभाजित बंगाल के यशोर जिले के भोगिलहाट गाँव में पैदा हुए थे। उनके पिता का नाम अमृतलाल मुखोपाध्याय था। अपने गाँव से जब वे कोलकाता आये तो वहाँ रामकृष्ण मिशन के देवव्रत बसु उपाख्य स्वामी प्रज्ञानंद से परिचित हुए और उनके माध्यम से युगांतर समूह के साथ उनके सम्बन्ध घनिष्ठ हुए। 1920 के दशक में, वे दिघलिया उपज़िले के सेनहाटी गाँव के प्रख्यात क्रांतिकारियों अतुल सेन, रसिकलाल दास, अनुजाचरण सेन और रतिकान्त दत्त के संपर्क में आए। प्रथम विश्वयुद्ध के समय भारत-जर्मन षडयंत्र में भाग लेने के लिए उन्हें 1916 में गिरफ्तार किया गया था। 1919 में रिहा होने के बाद, उन्होंने असहयोग आंदोलन के समर्थन में सर्वेन्ट पत्रिका के प्रकाशन में श्यामसुंदर चक्रवर्ती, पूर्णचंद्र दास आदि को विशेष रूप से सहायता की। 1924 में चार्ल्स टेगार्ट के भ्रम में अर्न्स्ट डे साहेब की हत्या किए जाने पर, गोपीनाथ साहा और अन्य लोगों के साथ उन्हें भी गिरफ्तार कर पाँच साल के लिए कैद कर दिया गया। उत्तर कोलकाता के महेशालय क्लब में बम बनाने के आरोप में उन्हें कई बार जेल हुई, जिसके बाद उन्हें भारत-जर्मन षडयंत्र मामले में शामिल होने के आरोप में तीन वर्ष (1916-19) और गोपीनाथ साहा के सहयोगी के रूप में चार वर्ष (1924-28) की कैद हुई। 1928-30 में, वह चंदननगर ठिकाना और डलहौजी स्क्वायर बम निर्माण केंद्र के प्रभारी थे। इन सभी के लिए, उन्हें 1930 से 1937 तक और फिर 1942 से 1945 तक भारत छोड़ो आंदोलन के समय कैद किया गया था। रिहा होने के बाद, उन्होंने कोलकाता में प्रज्ञाननंद सरस्वती पुस्तकालय की स्थापना राजनीतिक चर्चा के एक युवा केंद्र के रूप में कार्य करने के लिए की। कृतियाँ उनके द्वारा रचित ग्रंथ हैं - चंद्रगुप्त-गुरु चाणक्य और शिवाजी-गुरु रामदास स्वामी। सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय क्रांतिकारी