411 REFERENCE · Wikipedia
केल्विन क्लेन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
the corporation Calvin Klein Inc the fashion designer who founded the company Calvin Klein (fashion designer)
जनवरी 2008
March 2009
Calvin Klein 180px Subsidiary 1968 Calvin Klein New York City United States Phillips-Van Heusen http://www.ck.com
केल्विन क्लेन (Calvin Klein), केल्विन क्लेन इंक.(Calvin Klein Inc.) द्वारा 1968 में स्थापित किया गया एक फैशन ब्रांड है। कंपनी का मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर,"कॉर्पोरेट." https://web.archive.org/web/20080723133324/http://www.ck.com/corporate.aspx 23 जुलाई 2008 केल्विन क्लेन. 26 जनवरी 2010 में सेवानिवृत्त हो गए। केमिडटाउन मैनहट्टन में है जो वर्तमान में फिलिप्स-वान ह्यूसेन (Phillips-Van Heusen) के स्वामित्व में है। अन्य फैशन ब्रांडों की तरह, केल्विन क्लेन (Calvin Klein) ने एक विश्व प्रसिद्ध प्रतीक "सीके" ("CK") स्थापित किया।
इतिहास
1968 में, केल्विन क्लेन लिमिटेड (Calvin Klein limited) के नाम से न्यूयॉर्क शहर के यॉर्क होटल में, क्लेन ने $ 10,000 की पूंजी के साथ एक कोट की दुकान स्थापित की। किंवदंती है कि एक साल बाद, बोनविट टेलर (Bonwit Teller) से एक खरीदार, लिफ्ट से गलत मंजिल पर उतर गया और $ 50,000 का आर्डर दे गया। हालांकि यह संभावना अधिक है कि क्लेन ने बोनविट टेलर (Bonwit Teller) कर्मचारियों को अपने काम को दिखाया, जिसने केल्विन क्लेन के पहले संग्रह, न्यूयॉर्क शहर की दुकान पर विशेष रूप से प्रदर्शित पुरुषों और महिलाओं के कोट की एक श्रृंखला को, जन्म दिया।
1969 में, श्री क्लेन, जिनका बाद में "मिनिमालिज़्म के सर्वश्रेष्ठ निपुण व्यक्ति" के रूप में वर्णन किया गया और वोग पत्रिका के कवर पर दिखे. 1971 से, उनके महिलाओं के कपड़ों के संग्रह में, खेल के कपड़े, क्लासिक ब्लेज़र तथा अधोवस्त्र (lingerie) जोड़े गये।
1973 में, उन्हें पहली बार कोटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने अपने बनाए महिलाओं के 74 कपड़ो के संग्रह के लिए तीन साल लगातार प्राप्त किया। 1977 तक उनका वार्षिक राजस्व 30 मिलियन डॉलर तक बढ़ गया और उनके पास स्कार्फ, जूते, बेल्ट, फ़र, धूप के चश्में और चादरों के लिए लाइसेंस था। दोनों, क्लेन और स्क्वार्त्ज़ 4-4 मिलियन डॉलर कमा रहे थे। कंपनी को सौंदर्य प्रसाधन, जीन्स तथा पुस्र्षों के कपड़े, के लिए लाइसेंस मिलने के बाद क्लेन का वार्षिक खुदरा व्यवसाय 10 मिलियन डॉलर का माना गया था। 1978 में, अपने प्रसिद्ध जीन्स के जोड़े के बाजार में आने के पहले सप्ताह में क्लेन ने 200,000 जीन्स के जोड़े की बिक्री का दावा किया था। 1981 में, फॉर्च्यून पत्रिका ने क्लेन की वार्षिक आय 8.5 मिलियन डॉलर आंकी थी। 1970 के दशक के मध्य में, उन्होंने पिछली जेब पर अपना नाम देकर एक डिज़ाइनर जींस क्रेज (craze) बनाया था। इस जींस को एक मशहूर व्यावसायिक विज्ञापन से विज्ञापित किया गया था, जिसमें 1979-1980 में 15 साल की ब्रुक शील्ड्स बड़े प्यार से कहती थी कि " मेरे और कैल्विंस के बीच कुछ नहीं आता है" और "मेरे पास सात कैल्विंस है और अगर वे बात कर सकते, मैं बर्बाद हो जाती". विवादास्पद विज्ञापन, जिनमें किशोरों की यौन भावनाओं को बढाने वाली मुद्राओ के विज्ञापनों की एक श्रृंखला है, कंपनी के लिए एक स्थायी विषय-वस्तु है। शील्ड्स ने 1984 में क्लेन अंडरवियर के लिए भी विज्ञापन किया।
1970 के दशक के अंत में, कंपनी ने अपने इत्र और सौंदर्य प्रसाधन व्यवसाय को स्थापित करने का प्रयास किया, लेकिन जल्द ही बड़े वित्तीय नुकसान के कारण इसे बाजार से वापस ले लिया। 1980 के दशक में, जब डिजाइनर जीन्स फ्रेंज़ी (frenzy) बिक्री के सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँचा, केल्विन क्लेन (Calvin Klein) ने महिलाओं के लिए एक बॉक्सर शॉर्ट्स और पुरुषों के अंडरवियर संग्रह की एक बेहद सफल श्रृंखला शुरू की जो बाद में एक साल में 70 मिलियन डॉलर की बिक्री देने वाली थी। 1990 के दशक के अंत में केल्विन क्लेन के अंडरवियर के व्यापार बढ़ावा देने के लिए, बड़े विज्ञापन बोर्ड में पॉप गायक "मर्की मार्क", मार्क व्हेल्बर्ग के चित्रों को दिखाया गया, जो इतना सफल रहा कि उसके अंडरपैंट को सामान्यतः "कैल्विंस" के नाम से जाना जाने लगा।
ये आश्चर्यजनक वृद्धि अस्सी के दशक की शुरुआत तक जारी रही। लाइसेंस कार्यक्रम, जो 1974 में $ 24000 से शुरू किया गया था, दस साल बाद 7.3 मिलियन डॉलर की रॉयल्टी आय दे रहा था। उस वर्ष, दुनिया भर में $ 600 मिलियन से अधिक की खुदरा बिक्री का अनुमान था। क्लेंस के कपड़े संयुक्त राज्य अमेरिका में 12,000 दुकानों के माध्यम से बेचे जा रहे थे और छह अन्य देशों में उपलब्ध थे। उसकी सालाना आय 12 मिलियन डॉलर से अधिक हो गयी थी।
वित्तीय समस्याओं, सभी पक्षों से बढे दबाव, पुस्र्षों के कपड़े की श्रृंखला के लाइसेंसधारी से असहमति और उसकी निराशाजनक बिक्री साथ ही दोनों केल्विन क्लेन और उसके लाइसेंस भागीदारों के भीतर बहुत सारे कर्मचारियों का नौकरी छोड़ना आदि ने इन पहली अफवाहों को पैदा किया कि कंपनी जो कि तब तक केल्विन क्लेन इंडस्ट्रीज (Calvin Klein Industries), के रूप में जानी जाने लगी थी, बिकने वाली है। और वास्तव में, 1987 के अंत में, यह कहा गया था कि कंपनी एक कंटेनर निर्माता, ट्राएंगल इंडस्ट्रीज (Triangle Industries), को इसलिए नहीं बिक पाई क्योंकि शेयर बाजार तेज़ी से गिर रहा था।
हालांकि कंपनी को 1992 में लगभग दीवालियापन का सामना करना पड़ा, केल्विन क्लेन 90 के दशक के अंत तक अपने साम्राज्य के मुनाफे को फिर से हासिल करने और बढाने में अत्यधिक लोकप्रिय इत्र, अंडरवियर साथ ही सीके (CK) खेल के कपड़ो की श्रृंखला की सहायता से सफल रही। श्री क्लेन को 1993 में मिनिमालिस्म वाली (minimalist) पूर्ण अमेरिकी डिजाइन के लिए "अमेरिका का सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर" नामित किया गया था और यह 1999 में यह आश्चर्यचकित करने वाली घोषणा की गई कि सीकेआई (CKI) फिर से बिक रही है। अपने व्यापार के विस्तार की योजना बना रही कंपनी से दो विलासिता के सामान वाली कंपनियों एलवीएमएच तथा पिनाउल प्रिंटेमप्स रेडाउट (Pinault Printemps Redoute) ने केल्विन क्लेन में शामिल होने के लिए संपर्क किया लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। दूसरी संभावित कंपनी टॉमी हिलफिगर कार्पोरेशन (Tommy Hilfiger Corp.) तथा इटली की होल्डिंग डी पर्तेसिपज़ियोनी (di Partecipazioni) के साथ भी ऐसी ही निराशा हुई क्योकि सीकेआई (CKI) का मूल्य संभवतः 1 बिलियन डॉलर रखा गया था। सात महीने बाद और कोई संभाव्य खरीदार न होने के कारण श्री क्लेन ने घोषणा की, कि उनका साम्राज्य अब बिकने को उपलब्ध नहीं है। कंपनी को सार्वजनिक करना कभी संभव नहीं हो पाता, जो कि एक समय संभवतः श्री क्लेन की योजना थी। जून 2008 में, केल्विन क्लेन ने अमेरिका का अगले शीर्ष पुरुष मॉडल को प्रायोजित करना शुरू किया, विजेता को 100,000 डॉलर के अनुबंध के साथ ही बोनस के रूप में एक रनवे शो भी अपने कैरियर को शुरू करने के लिए मिलता था।
फिलिप्स वैन हयूसेन (Phillips van Heusen) द्वारा अधिग्रहण
मध्य दिसंबर 2002, में केल्विन क्लेन इंक.(Calvin Klein Inc.)। (सीकेआई (CKI) अंततः शर्ट निर्माता फिलिप्स वैन हयूसेन कारपोरेशन (Phillips Van Heusen Corp)http://query.nytimes.com/gst/fullpage.html?res=9A0DE1DE123DF93BA25751C1A9649C8B63 Calvin Klein Selling His Company To Biggest Shirtmaker in the U.S. Rozhon Tracie December 18, 2002 New York Times 2009-01-13 को बेच दिया गया, जिसके तब के सीईओ ब्रूस क्लात्स्की इस सौदे के सूत्रधार थे। ये सौदा कुल 400 मिलियन डॉलर नकद में, $ 30 मिलियन के शेयर की कीमत पर हुआ था और लाइसेंस के अधिकार, आने वाले 15 साल के लिए राजस्व से जुड़ी रॉयल्टी जो लगभग $ 200 से $ 300 मिलियन अनुमानित थी, इस सौदे का हिस्सा थी। श्री क्लेन को भविष्य में होने वाली बिक्री के आधार पर सतत रूप से मिलने वाला व्यक्तिगत वित्तीय लाभ भी इस बिक्री में शामिल था।
पीवीएच (VHF) ने वीएफ़ कार्पोरेशन (Phillips van Heusen) को पिछाड दिया, जो कि ली तथा रैंगलर जींस के निर्माता थे और सीके (CK) के जींस, अंडरवियर तथा तैराकी की पोशाकों के व्यापार को लेने के इच्छुक थे जो 1997 से स्पीडो तैराकी की पोशाकों के निर्माता वार्नको समूह (Warnaco Group) से संचालित था। पीवीएच (PVH) से हुए अनुबंध में ये व्यापार शामिल नहीं थे और ये वार्नको (Warnaco) समूह के पास ही रहे। अधिग्रहण व लाइसेंस समझौतों के कारण मिले कर्ज का भुगतान करने में असमर्थ होने के कारण तथा तय किये गए लाइसेंस वाले उत्पादों से अलग उत्पादों की खुदरा विक्रेताओं को बिक्री को ले कर केल्विन क्लेन के साथ हुए मुकदमे (जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया) से मिले खराब प्रचार के कारण वार्नको (Warnaco) ने अध्याय 11 के अंतर्गत सुरक्षा हेतु आवेदन किया लेकिन अंततः दीवालियेपन से फरवरी 2003 में बाहर आ गयी।
सौदे की घोषणा की प्रतिक्रिया में, 17 दिसम्बर 2002 को न्यूयॉर्क एक्सचेंज पर फिलिप्स-वान हयूसेन (Phillips-Van Heusen) के शेयर 14 सेंट नीचे उतर कर $ 12.54 पर बंद हुए.
केल्विन क्लेन और पीवीएच (PVH) के बीच हुए लेन-देन को आर्थिक रूप से एपेक्स पार्टनर्स इंक.(Apax Partners इंक.) ने समर्थन दिया था जो न्यूयॉर्क की एक निजी इक्विटी फर्म थी जिसने पीवीएच के वरीय परिवर्तनीय शेयर में $ 250 मिलियन का इक्विटी निवेश, साथ ही $ 125 मिलियन के दो वर्ष के सुरक्षित वचन पत्र में भी निवेश किया था। ये सब पीवीएच (PVH) के बोर्ड में सीटों को पाने के एवज में था।March 2009March 2009
इस प्रकार सीकेआई (CKI), पीवीएच (PVH) की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कम्पनी बन गयी। शुरुआत में, श्री क्लेन खुद, जो एक व्यक्ति के रूप में पीवीएच (PVH) के साथ 15 वर्ष के लिए अनुबंधित थे, संग्रहों के रचनात्मक प्रमुख निर्देशक के रूप में रहे थे लेकिन फिर 2003 में नयी कम्पनी में सलाहकार (रचनात्मक सलाहकार निर्देशक) के रूप में रहे और उसके बाद से कारोबार से अलग होते चले गए। कहा जाता है कि बैरी के.श्वार्ट्ज न्यूयॉर्क रेसिंग एसोसिएशन (New York Racing Association) के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका पर ध्यान देने लगे थे जो एक घुड़दौड़ क्लब था। पीवीएच (PVH) के साथ सीकेआई (CKI) की डिवीजन के वर्तमान अध्यक्ष और सीओओ टॉम मूरी हैं जो अधिग्रहण पहले से इस पद पर आ चुके थे।
न्युयार्क शहर में 2006 के पतझड़ के संग्रह जबरदस्त प्रदर्शन के साथ सीकेआई (CKI) ने एक नए शोरूम का उदघाटन किया, 8600 sqft m2 on जिसमें 600 तक लोग बैठ सकते थे। ये दक्षिणी टाइम स्क्वायर के 39 वी सड़क के पश्चिम में भूतल पर था, जहां केल्विन क्लेन का मुख्यालय 1978 से स्थित था।
डिजाइनर
महिलाओं के लिए केल्विन क्लेन संग्रह के वर्तमान रचनात्मक निर्देशक ब्राजील में जन्मे फ्रांसिस्को कोस्टा है जिन्होंने संस्थापक के कंपनी से प्रस्थान करने पहले श्री क्लेन के साथ सीधे काम किया था।
इटालो ज़ुकेली, वसंत 2004 में केल्विन क्लेन की पुरुषों के कपड़ों की श्रृंखला के मुख्य डिजायनर बने जिन्होनें केल्विन क्लेन के साथ पहले 6 सीजन में डिजायनर की तरह सहयोग किया था और जो पूर्व में जिल सैनडर व रोमियो गिगली के डिजायनर थे।
केविन कैर्रिगन जो एक अंग्रेज़ हैं, सीके केल्विन क्लेन और केल्विन क्लेन (सफेद लेबल) ब्रांडों और उनसे संबंधित लाइसेंस प्राप्त उत्पादों के रचनात्मक निर्देशक हैं। कैर्रिगन 1998 से केल्विन क्लेन के साथ हैं।
ब्रांड्
केल्विन क्लेन के पोर्टफोलियो में सर्वाधिक दिखने वाले ब्रांड में शामिल हैं:
केल्विन क्लेन संग्रह (ब्लैक लेबल, उच्च वर्गीय डिजाइनर श्रृंखला)
सीके केल्विन क्लेन (ग्रे लेबल, हाल ही में पुनर्स्थापित ब्रिज संग्रह श्रृंखला के रूप में, वार्नको समूह निगम को कम से कम 2044 तक का लाइसेंसhttp://www.faqs.org/sec-filings/100302/WARNACO-GROUP-INC-DE-_10-K/ WARNACO GROUP INC /DE/ CIK#: 0000801351 2010-08-24 United States Securities and Exchange Commission https://web.archive.org/web/20110927100534/http://www.faqs.org/sec-filings/100302/WARNACO-GROUP-INC-DE-_10-K/ 27 सितंबर 2011 dead
केल्विन क्लेन (सफेद लेबल, बेहतर खेल के कपड़ों की श्रृंखला)
केल्विन क्लेन स्पोर्ट्स (सफेद लेबल की खेल के कपड़ों की श्रृंखला मैकी के लिए)
केल्विन क्लेन जीन्स (डेनिम कपड़ों की श्रृंखला; वार्नको समूह (Warnaco Group) को कम से कम 2044 तक का लाइसेंस)
केल्विन क्लेन होम (उच्च वर्गीय बिस्तर, तौलिये, स्नान गलीचा और सहयोगी वस्तुओं का संग्रह)
खाकी संग्रह (मध्यम से उच्च वर्गीय युवा बिस्तर बंद, तौलिये, स्नान गलीचा) 2008 में बंद
केल्विन क्लेन गोल्फ (2007 के अंत में शुरू)
केल्विन क्लेन अंडरवीयर (अंडरवियर संग्रह; वार्नको समूह को कम से कम 2044 तक का लाइसेंस)
Warnaco Group#Current Licenses Current brands and licenses
भंडार
केल्विन क्लेन कपड़ों का संग्रह
शहर में 1990 के दशक के अंत में कंपनी ने सुरुचिपूर्ण केल्विन क्लेन कपड़ों के संग्रह की दुकाने पेरिस, सियोल और ताइपेइ में तथा अति उच्च वर्गीय सीके (CK) केल्विन क्लेन दुकाने हांगकांग, मिलान और कुवैत शहर में खोली. आज की स्थिति में, सीकेआई (CKI) द्वारा संचालित केल्विन क्लेन कपड़ों के संग्रह की केवल एक दुकान है। यह न्यूयॉर्क शहर में स्थित है। अमेरिका में बची दो केल्विन क्लेन कपड़ों के संग्रह दुकानों में से एक, डलास के हाईलैंड पार्क गांव में स्थित दूकान जो पिछले 20 वर्षों से खुली हुई थी, 2005 के मध्य में बंद हो गयी। केवल, पेरिस में स्थित अकेली अंतर्राष्ट्रीय लोकेशन, पीवीएच (PVH) द्वारा मार्च 2006 तक बंद कर दी गयी। न्यूयॉर्क की कंपनी की प्रमुख दुकान के रूप में कार्य करने वाली दुकान जो 654 मैडिसन एवेन्यु पर स्थित है, आज भी चल रही है। साझेदारों ने दुबई, मिलान और बीजिंग में केल्विन क्लेन कपड़ों के संग्रह के स्टोर अभी भी कायम रखे हैं।
केल्विन क्लेन (सफेद लेबल वाले)
विशेषता वाले खुदरा केल्विन क्लेन भंडार, जिन्हें न्यूयॉर्क की वास्तुकला फर्म लिंच/इसिन्गेर/डिजाइन द्वारा डिजाइन किया गया था तथा लेनोक्स स्क्वायर-अटलांटा, बेवर्ली केंद्र-लॉस एंजिल्स, चेरी क्रीक मॉल-डेन्वर में खोला गया था, अब बंद हो गयी हैं, नाटिक में स्थित नाटिक संग्रह जुलाई 25, 2010 को बंद हो रहा है, मिशिगन में पैट्रिज क्रीक में स्थित मॉल जो मिशिगन में है, फ्लोरिडा में एवेंटुरा का एवेंटुरा मॉल, कोस्टा मीसा, कैलिफोर्निया में साऊथ कोस्ट प्लाज़ा भी अब बंद हैं। इसके अलावा आठ स्टोर जिन्हें लिंच/इसिन्गेर/डिजाइन द्वारा डिजाइन किया गया 2008 में खुल रहें हैं। और भी कई केल्विन क्लेन बिक्री केंद्र, जो ज्यादातर अमरीका में चल रहे कारखानो के भीतर बिक्री केंद्र मॉल में स्थित है और सफेद लेबल वाले खेल के कपडे तथा कभी कभी लाइनों में कम सीके (ck) श्रृंखला को कम दाम पर बेचते हैं, लेकिन श्रृंखला के कपड़ों के संग्रहों को नहीं रखते हैं। यह बताया गया है कि केल्विन क्लेन अगले साल के भीतर सभी सफ़ेद लेबल बिक्री केन्द्रों को बंद कर देगा।
केल्विन क्लेन जीन्स
वार्नको समूह (Warnaco Group), अमेरिका में केल्विन क्लेन जीन्स और अनुरूपी स्टोर्स को कायम रखे हुए है तथा अन्य जगहों पर डेनिम संग्रह व अनौपचारिक पोशाकों के संग्रहों को संभालता है। अंतरराष्ट्रीय केल्विन क्लेन जीन्स बिक्री केंद्र विश्व भर में मौजूद हैं। इन देशों में शामिल हैं ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, जर्मनी, ग्रीस,ब्राजील, मैक्सिको,क्रोएशिया, मिस्र, चिली, अर्जेंटीना और भारत.
thumb|right|केल्विन क्लेन मॉडल
केल्विन क्लेन अंडरवेयर
सिग्नेचर केल्विन क्लेन अंडरवियर बुटीक, ब्यूनस आयर्स, टोरंटो, मेक्सिको सिटी, एडिनबर्ग, ग्लासगो, मेलबोर्न, हांगकांग, लंदन, मैनचेस्टर, न्यूयॉर्क शहर, शंघाई, फ्रैंकफर्ट एम् मेन, सिंगापुर में देखे जा सकते हैं। केल्विन क्लेन अंडरवियर, कार्डिफ़ के सेंट डेविड शॉपिंग सेंटर में भी 2010 में क्रिसमस से पहले एक दुकान खोलने जा रहा है।
विभागित बिक्री केंद्र
अमेरिका के प्रमुख विभागित बिक्री केंद्र, जिनमे मैकी, लोर्ड एंड टेलर और नोर्डस्टोर्म तथा कई छोटे स्वतंत्र स्टोर शामिल है, सीके (ck) सफेद लेबल और/या जीन्स संग्रह अपने पास रखते हैं। कुछ उच्च वर्गीय विभागित बिक्री केंद्र जैसे बर्गोडोर्फ़ गुडमैन (Bergdorf Goodman), साक्स फिफ्थ एवेन्यू (Saks Fifth Avenue) और नायमन मार्कस (Neiman Marcus) भी केल्विन क्लेन कपड़ों के संग्रह रखते हैं। ब्रिटेन के उल्लेखनीय फुटकर विक्रेता जो केल्विन क्लेन बेचते हैं उनमे जॉन लुईस (John Lewis), के.जे.बेकेट (KJ Beckett) और डेबेन्हेम्स (Debenhams) में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया में प्रमुख फुटकर विक्रेता मायेर (Myer) है। केल्विन क्लेन संग्रह ऑनलाइन भी मिलते हैं इनमे इंटरनेट पर विशेष ध्यान केल्विन क्लेन अंडरवियर और इत्र बेचने पर केन्द्रित हैं।
यूरोप और एशिया
यूरोप में, केल्विन क्लेन मुख्य रूप से अपने अंडरवियर, सहयोगी उत्पाद और संभवतः संग्रहों पर आधारित व्यापार के लिए जाना जाता है, न कि चुनिन्दा उच्च वर्गीय स्टोर्स पर उपलब्ध मध्यम दाम वाले खेल संबंधी कपड़ों के लिए। एशिया में, सिग्नेचर सीके (ck) स्टोर्स भी है जो कि केवल सीके खेल के कपड़ों की श्रृंखला रखते हैं।
इत्र
केल्विन क्लेन, अपने लेबल के इत्र और कलोन की अलग-अलग श्रंखला के लिए प्रसिद्ध है। इनकी इत्र और सम्बंधित इत्र श्रृंखला अभी कुछ समय पहले तक केल्विन क्लेन कॉस्मेटिक कंपनी (Calvin Klein Cosmetics Company)(CKCC) द्वारा संभाली जाती थी, जो कि एक यूनीलिवर (Unilever company) कंपनी है, जब तक कि मई 2005 में सौंदर्य प्रसाधन की दिग्गज कंपनी न्यूयॉर्क की कोटे इंक.(Coty, Inc.) ने इत्र लाइसेंस समझौतों को यूनीलिवर (Unilever) से खरीद नहीं लिया।
[उत्पाद जारी करने के वर्ष]
200px|thumb|केल्विन क्लेन एटरनिटी, पुरुषों के लिए
200px|thumb|केल्विन क्लेन यूफोरिया, पुरुषों के लिए
केल्विन (पुरुषों के लिए) [1981]
ऑब्सेशन (पुरुषों और महिलाओं के लिए) [1986 पुरुष, 1985 महिलाओं के लिए]
इटरनिटी (पुरुषों और महिलाओं के लिए) [1989 पुरुष, 1988 महिलाएं)
एस्केप (पुरुषों और महिलाओं के लिए) [1993 पुरुषों, 1991 महिलाओं]
सी.के.वन (यूनिसेक्स) [1994'रेड हॉट'सीमित संस्करण 2000,'ग्राफिति'कला सीमित संस्करण,2003]
सी.के.बी (उभयलिंगी)[1996]
कन्ट्राडिक्शन (महिलाओं और पुरुषों के लिए) [महिलाओं के लिए 1997 में, पुरुषों की 1998]
ट्रुथ (पुरुषों और महिलाओं के लिए) [2002 पुरुषों, 2000 महिलाओं के लिए]
इटरनिटी रोस ब्लश (महिलाओं के लिए) 2002 सीमित संस्करण
क्रेव (पुरुषों के लिए)[2003]
इटरनिटी पर्पल आर्किड (महिलाओं के लिए)[2003]सीमित संस्करण
इटरनिटी मोमेंट (महिलाओं के लिए)[2004]
सी.के. वन समर [2004 यलो और ग्रीन] [2005 यलो और ओरेंज] [2006 ब्लू और ग्रीन] [2007 रेड और ग्रीन] [2008 क्लियर ब्लू] [2009 ब्लू और यलो] [2010 ओरेंज और यलो] सीमित संस्करण
ऑब्सेशन नाईट (पुरुषों और महिलाओं के लिए)[2005]
यूफोरिया (महिलाओं के लिए)[2005] (पुरुषों के लिए)[2006]
सी.के.वन इलेक्ट्रिक (उभयलिंगी) [2006] सीमित संस्करण
सी.के.वन सीन (उभयलिंगी) [2006] सीमित संस्करण
इटरनिटी (पुरुषों और महिलाओं के लिए) [2006] [2007] [2008] [2009] [2010] सीमित संस्करण
केल्विन क्लेन मैन [2007]
सी.के.आईएन2यू (पुरुषों और महिलाओं के लिए) [2007]
यूफोरिया ब्लासम (महिलाओं के लिए) [2007]
यूफोरिया इंटेंस (पुरुषों के लिए) [2008]
सी.के.फ्री (पुरुषों के लिए)[2009]
ब्यूटी (महिलाओं के लिए)[2010]
विज्ञापन
प्रारंभिक विज्ञापन ब्रूस वेबर, रिचर्ड एवेडोन द्वारा बनाये गए थे। एवेडोन ने केल्विन क्लेन जीन्स के उस विज्ञापन अभियान के फोटो खीचे थे और उसे निर्देशित किया था जिसमे पन्द्रह वर्षीय ब्रुक शील्ड दिखी थी। उन में से कुछ टीवी विज्ञापनों को प्रतिबंधित कर दिया गया था, जिनमे कुख्यात विज्ञापन जहाँ ब्रुक पूछती है "क्या आप को पता है कि मेरे और मेरे केल्विंस के बीच में क्या आता है? कुछ नहीं" शामिल था। केल्विन क्लेन विज्ञापन अभियान अक्सर विवादास्पद रहें है, लेकिन यह साबित है कि ये एक सफल कैरियर बनाने के लिए बहुत मददगार रहे हैं। उनके एक पुरुष अंडरवियर मॉडल, मार्क व्हेल्बर्ग प्रसिद्धि के शिखर पर हिप हॉप स्टार 'मर्की मार्क'के रूप में पहुच गया और खुद को हॉलीवुड परिदृश्य में "ए-सूची" के अभिनेता के रूप में शुरुआत दे सका। एक और हॉलीवुड स्टार जो केल्विन क्लेन के विज्ञापनों के कारण अपने सम्मानजनक कैरियर को बना पाया वो एंटोनियो सबाटो जूनियर है। '90 के दशक में शुरू में, केल्विन क्लेन सुपर मॉडल केट मॉस के कैरियर को शुरू करने के लिए जिम्मेदार था और कोकीन के आरोपों के बाद 2002 में अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर को पुनर्जीवित करने के लिए एक और मौके की उसे पेशकश की थी। अन्य स्पोक्स मॉडल भी थे और जिनके कैरियर की शुरुआत केल्विन क्लेन द्वारा की गयी वो थे, नतालिया वोदिअनोवा और टोनी गैरर्न. ब्रांड की वर्तमान स्पोक्स मॉडल डेविड अग्बोदजी और मोनिका जगासियाक, तथा डेनिम श्रृंखला के लिए अभिनेत्री ईवा मेंडेस स्पोक्स मॉडल है। अन्य मॉडल जिन्होंने केल्विन क्लेन के लिए काम किया है उनमे शामिल हैं जेरी हॉल, पेटी हैनसन, एन्डी मेक्डावल, टॉम हिंटनौस, लीजा टेलर, डाऊत्जेन क्रोएस, कोको रोचा, मिनी ऍनडेन, एलेजेंद्रा अम्ब्रोसियो, गर्रेट नेफ, एंड्रू स्टेटन, लारा स्टोन.उन्हें कई किशोरों ने भी प्रतिनिधित्व दिया जैसे जायली अलेजन्द्रा रोड्रिग्ज़, केनिया फेरो, पिनेलोप लायेव्सका, लौरा क्रिस्टीना, काल्देरों और इसाबेला पारिनी.
ये उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ काम करते हैं। सी.के.वन इत्र के विज्ञापन में 1999 में उन्होंने एक बहुत ही असामान्य और ज़बरदस्त अभियान किया जिसमे कि प्रिंट विज्ञापनों में, ई-मेल पते प्रदर्शित किये थे जो किशोरों पर लक्षित थे। जब वे इन ई-मेल पतों पर मेल करते तो उन्हें एक मेल सूची में डाल दिया जाता था जो उन्हें मॉडल की जिंदगी के बारे में अस्पष्ट चीजें बताने वाली मेल करती थी, नकली वर्णन वो वर्णन थे जो मेल करने वालों से इन चरित्रों को जोड़ते थे। ये मेल अप्रत्याशित समय के अंतराल पर आती थी और पाठकों को ये लगता था कि उनका इस चरित्र के साथ कोई सम्बन्ध है। हालांकि मेल की सूचियाँ 2002 में रोक दी गईं थी, लेकिन इस अभियान ने फिल्मों तथा दूसरे फुटकर बिक्री वाले उत्पादों की विपणन रणनीतियों को प्रभावित किया।
इंटरनेट
2004 में कंपनी ने महत्वपूर्ण डोमेन नाम CK.com खरीदा. केल्विन क्लेन दुनिया के उन गिने चुने निगमों में थी जिनके पास दो अक्षरों का डोमेन नाम था।http://www.vb.com/fame.htm CK.com, VB.com की इंटरनेट प्रसिद्धि सूची में 2003 से (एन68 °) 7 मार्च 2011 https://archive.today/20120525203656/http://www.vb.com/fame.htm 25 मई 2012 dead बहुत सारे फैशन गृहों ने अपने परिवर्णी शब्द को लोगो की तरह प्रयोग किया, लेकिन उनमे से केवल दो CK.com / केल्विन क्लेन and HM.com / एच&एम्) VB.com की प्रसिद्धि सूची में शामिल होने में सफल रहे।
केल्विन क्लेन अंडरवियर के पास Bras.com और Underwear.com दोनों डोमेन हैं। ये दोनों डोमेन नाम CKU.com पर जाने वाली खोजों कि दिशा निर्देशित करने में प्रयोग में आती हैं।
इन्हें भी देखें
विज्ञापन में सेक्स
सन्दर्भ
बाहरी संपर्क
Calvin Klein
CK.com आधिकारिक साइट या www.calvinkleininc.com or www.ck.com
महान सीके की जीवनी फोटो के साथ
केल्विन क्लेन पसंदीदा मुख पृष्ठ
केल्विन क्लेन अंडरवियर मुख पृष्ठ
लिंच/इसिन्जर/वेबसाइट डिजाइन
केल्विन क्लेन इत्र और कोलोन वेबसाइट
श्रेणी:कपड़ों के ब्रांड्स