Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बशीर बद्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डॉ॰ बशीर बद्र (जन्म: 12 फ़रवरी 1935 - 28 मई 2026) भारतीय कवि थे। इनका पूरा नाम सैयद मोहम्मद बशीर है। साहित्य और नाटक आकेदमी में किए गये योगदानों के लिए उन्हें १९९९ में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सैयद मोहम्मद बशीर 1935 02 15 y y 2026 05 28 1935 02 15 हंसवर, अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश, भारतबशीर बद्र: मोहब्बत और उदासी के शायर जिन्होंने ग़ज़ल को आम लोगों तक पहुंचाया https://www.bbc.com/hindi/articles/c4g4yg0r948o BBC News हिन्दी hi 2026-05-29 भोपाल, मध्यप्रदेश भारतीय कवि,शायर 1989–2026 बशीर बद्र का जन्म उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर ज़िले के हंसवर के निकट स्थित बुकिया गाँव में हुआ था, अपने पिता के साथ उत्तर प्रदेश के इटावा आ गए थे जहाँ इनकी शिक्षा हाफिज मोहम्मद सिद्दकी इंटर कॉलेज से हुई। डॉ॰ बशीर बद्र 56 साल से हिन्दी और उर्दू में देश के सबसे मशहूर शायर हैं। दुनिया के दो दर्जन से ज्यादा मुल्कों में मुशायरे में शिरकत कर चुके हैं। बशीर बद्र आम आदमी के शायर हैं। ज़िंदगी की आम बातों को बेहद ख़ूबसूरती और सलीके से अपनी ग़ज़लों में कह जाना बशीर बद्र साहब की ख़ासियत है। उन्होंने उर्दू ग़ज़ल को एक नया लहजा दिया। यही वजह है कि उन्होंने श्रोता और पाठकों के दिलों में अपनी ख़ास जगह बनाई है। शायर और गीतकार नुसरत बद्र इनके सुपुत्र हैं। कविता सँवार नोक-पलक अबरुओं में ख़म कर दे, गिरे पड़े हुए लफ़्ज़ों को मोहतरम कर दे.!! ग़ुरूर उस पे बहुत सजता है मगर कह दो, इसी में उस का भला है ग़ुरूर कम कर दे.!! चमकने वाली है तहरीर मेरी क़िस्मत की, कोई चराग़ की लौ को ज़रा सा कम कर दे.!! यहाँ लिबास की क़ीमत है आदमी की नहीं, मुझे गिलास बड़े दे शराब कम कर दे.!! किसी ने चूम के आँखों को ये दुआ दी थी, ज़मीन तेरी ख़ुदा मोतियों से नम कर दे.!! श्रेणी:साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत उर्दू भाषा के साहित्यकार श्रेणी:शायर इन्हें भी देखें तरन्नुम रियाज़ गुलज़ार (गीतकार) तिलोक चंद मेहरूम सन्दर्भ श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता बाहरी कड़ियाँ कविता कोश में बशीर बद्र बशीर बद्र कि जीवनी गजलें और शेर श्रेणी:उर्दू शायर श्रेणी:भारतीय शायर