411 REFERENCE · Wikipedia
परिकल्पना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किसी घटना की व्याख्या करने वाला कोई सुझाव या अलग-अलग प्रतीत होने वाली बहुत सी घटनाओं के आपसी सम्बन्ध की व्याख्या करने वाला कोई तर्कपूर्ण सुझाव परिकल्पना (hypothesis) कहलाता है। वैज्ञानिक विधि के नियमानुसार आवश्यक है कि कोई भी परिकल्पना परीक्षणीय होनी चाहिये।
परिकल्पना शब्द का शाब्दिक अर्थ चारो ओर चिंतन करना, जहाँ परि का अर्थ 'चारो ओर' एवं कल्पना का अर्थ 'चिंतन' होता है। इसमे सुझावों का परीक्षण किया जाता है।
सामान्य व्यवहार में, परिकल्पना का मतलब किसी अस्थायी विचार (provisional idea) से होता है जिसके गुणागुण (merit) अभी सुनिश्चित नहीं हो पाये हों। आमतौर पर वैज्ञानिक परिकल्पनायें गणितीय मॉडल के रूप में प्रस्तुत की जाती हैं। जो परिकल्पनायें अच्छी तरह परखने के बाद सुस्थापित (well established) हो जातीं हैं, उनको सिद्धान्त कहा जाता है।
श्रेणी:विज्ञान
*