411 REFERENCE · Wikipedia
साल्तोरो पर्वतमाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
साल्तोरो पर्वतमाला साल्तोरो मुज़ताग़ Un-kashmir-jammu.png भारत व पाकिस्तान राज्य या क्षेत्र जम्मू और कश्मीर गिलगित-बल्तिस्तान काराकोरम माशरब्रुम पर्वतमाला साल्तोरो कांगरी 7742 35 24 01 N 76 50 55 E type:mountain_scale:100000 dms inline,title
साल्तोरो पर्वतमाला (Saltoro Mountains) या साल्तोरो मुज़ताग़ (Saltoro Muztagh) जम्मू और कश्मीर में स्थित काराकोरम पर्वतमाला की एक उपश्रेणी है। यह काराकोरम के हृदय में सियाचिन ग्लेशियर से दक्षिणपश्चिम में स्थित है, जो पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों के बाहर स्थित सबसे बड़ी दो हिमानियों में से एक है (सबसे बड़ी ताजिकिस्तान की फ़ेदचेन्को हिमानी है)। साल्तोरो पर्वतमाला पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र की सीमा पर स्थित है, जहाँ पर्वतमाला की पश्चिमी तरफ़ साल्तोरो घाटी स्थित है।Jerzy Wala, Orographical Sketch Map of the Karakoram, Swiss Foundation for Alpine Research, Zurich, 1990.
एक्चुअल ग्राउंड पोजिशन लाइन
एक्चुअल ग्राउंड पोजिशन लाइन (एजीपीएल) भारत-पाकिस्तान एलओसी पर पॉइंट एनजे 9842 से सॉल्टोरो पर्वत के साथ-साथ ला योंगमा री, ग्योंग ला, ग्योंग कांगरी, चुमिक कांगड़ी, बिलाफोंड ला (पास) और पास के बाना पोस्ट, साल्टोरो कांगड़ी, गेंट कांगड़ी और सिया के बीच चलती है। चीन-भारत LAC पर इंदिरा कर्नल वेस्ट के उत्तर-पश्चिम में भारत-पाकिस्तान-चीन त्रिकोण। पाकिस्तान के नियंत्रण में चोटियां और पास जैसे कि ग्यारी कैंप, चोगोलिसा, बाल्टोरो ग्लेशियर, कॉनवे सदल, बाल्टोरो मुजतघ और गशेरब्रम एजीपीएल के पश्चिम में स्थित हैं।
मुख्य पर्वत
यह साल्तोरो पर्वतमाला के उन पर्वतों की सूची है, जो 7,200 मीटर से ऊँचे हैं और 500 मीटर से अधिक की स्थलाकृतिक उदग्रता रखते हैं। इस से कम उदग्रता रखने वाले शिखर स्वतंत्र पर्वत नहीं माने जाते बल्कि आसपास के अन्य पर्वतों के ही शिखर माने जाते हैं (पर्वतों के कई शिखर हो सकते हैं)।
पर्वतऊँचाई (मीटर)ऊँचाई (फ़ुट)निर्देशांकउदग्रता (मीटर)मातृपर्वतप्रथम आरोहणआरोहण संख्या (प्रयास)साल्तोरो कांगरी7,74225,40035 23 57 N 76 50 51 E2,160गाशरब्रुम १19622 (1)क१२7,42824,37035 17 42 N 77 01 18 E1,978साल्तोरो कांगरी19744 (2)घेंट कांगरी7,40124,28135 31 03 N 76 48 01 E1,493साल्तोरो कांगरी19614 (0)शेरपी कांगरी 7,38024,21335 27 58 N 76 46 53 E900घेंट कांगरी19761 (1)
इन्हें भी देखें
सियाचिन हिमानी
फ़ेदचेन्को हिमानी
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर की स्थलाकृतियाँ
श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:काराकोरम