Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वाख़ी भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|वाख़ी भाषा वाख़ान क्षेत्र में बोली जाती है वाख़ी (वाख़ी: ख़ीक ज़िक; फ़ारसी: ur واخی; अंग्रेज़ी: Wakhi) पूर्वी ईरानी भाषा-परिवार की पामीरी उपशाखा की एक भाषा है। इसे पूर्वोत्तरी अफ़्ग़ानिस्तान के वाख़ान क्षेत्र और उसे से लगे चीन, गिलगित-बल्तिस्तान और ताजिकिस्तान के इलाकों में बोला जाता है। इसे बोलने वालों की संख्या लगभग ३०,००० है। भाषा का नाम हालांकि वाख़ी का नाम वाख़ान क्षेत्र में बसने वाले वाख़ी लोगों पर पड़ा है, लेकिन वे स्वयं अपनी भाषा को 'ख़ीक ज़िक' बुलाते हैं। वाख़ी लोग अपने समुदाय को 'ख़ीक' बुलाते हैं और 'ख़ीक ज़िक' का मतलब 'ख़ीक भाषा' है।The Kirghiz and Wakhi of Afghanistan: adaptation to closed frontiers and war, M. Nazif Mohib Shahrani, University of Washington Press, 2002, ISBN 978-0-295-98262-5, ... Kheek, a term with two meanings in the Wakhi language, is used by the inhabitants to differentiate themselves (the Wakhi) from all 'others' ... 'वाख़ी' और 'ख़ीक' शब्दों में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है। इन्हें भी देखें वाख़ान पामीरी भाषाएँ पामीर पर्वत पूर्वी ईरानी भाषाएँ सन्दर्भ 2 श्रेणी:पामीरी भाषाएँ श्रेणी:पूर्वी ईरानी भाषाएँ श्रेणी:ईरानी भाषाएँ श्रेणी:मध्य एशिया की भाषाएँ श्रेणी:हिन्द-ईरानी भाषाएँ श्रेणी:वाख़ान