411 REFERENCE · Wikipedia
चौरा द्वीप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यदि आप बिहार के इसी नाम के गाँव पर जानकारी ढूंढ रहे हैं तो चौरा का लेख देखिये
चौरा द्वीपChowra Island सानेन्या, सोनेन्यो चौरा भाषा India Andaman and Nicobar Islands#India अण्डमान और निकोबार तथा भारत में चौरा का स्थान 8.455 N 93.045 E region:IN-AN_type:isle_dim:50000_source:GNS-enwiki inline,title बंगाल की खाड़ी निकोबार द्वीपसमूह हिन्द महासागर 1 चौरा 5.85 http://andssw1.and.nic.in/ecostat/basicstatPDF2013_14/1.Demogrpahy.pdf Islandwise Area and Population - 2011 Census Government of Andaman 3 May 2016 https://web.archive.org/web/20170828015509/http://andssw1.and.nic.in/ecostat/basicstatPDF2013_14/1.Demogrpahy.pdf 28 August 2017 dead 2.3 3.3 10 104.5 ज़िला निकोबार ज़िला द्वीपसमूह निकोबार द्वीपसमूह प्रशासनिक विभाग नन्कोव्री विभाग तालुका दक्षिणी एजेन्सी 750 1270 2011 217
चौरा (Chowra) भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह पड़ोसी कमोर्ता द्वीप से पश्चिम में और कत्चल द्वीप से पश्चिमोत्तर में स्थित है। चौरा से बड़ा तेरेस्सा द्वीप इस से दक्षिण में स्थित है।Islands of Andaman and Nicobar Islands (India) http://islands.unep.ch/IMB.htm UN 9 July 2014 https://web.archive.org/web/20140617210211/http://islands.unep.ch/IMB.htm 17 जून 2014 dead
भूगोल
द्वीप पर अधिकतर भूमि निचली सतह की समतल धरती है लेकिन दक्षिणी छोर पर १०४.५ मीटर की ऊँची चट्टान है। द्वीप के पश्चिमोत्तरी तट से परे समुद्र में प्रवाल शैल-श्रेणी (कोरल रीफ़) लगभग २ किमी तक चलती है।
बस्तियाँ
द्वीप पर पाँच गाँव हैं जो सभी पूर्वी तट के समीप हैं। इनकी आबादियाँ इस प्रकार हैं:
अलहिआत (Alhiat): १९०
चोंगकामोंग (Chongkamong): १५०
कुइतासुक (Kuitasuk): २७७
राइहिओन (Raihion): २७६
तहाइला (Tahaila): ३७७
संस्कृति
चौरा द्वीप के पाँच गाँव मिलकर हर वर्ष ३ सप्ताह का "पानुओहोनोत" नामक त्यौहार मनाते हैं जिसके आयोजन के लिये हर वर्ष में एक गाँव ज़िम्मेदारी लेता है। इस त्यौहार की तैयारी में कई महीने लग जाते हैं और इसमें अन्या गाँव भी थोड़ी-बहुत सहायता करते हैं। अगले वर्ष क्रमानुसार अगला गाँव ज़िम्मेदारी लेता है। यह त्यौहार पूर्वजों के सम्मान और स्मृति में आयोजित होता है।Geeti Sen The Human Landscape http://books.google.com/books?id=Z-RsRcrOU9kC&pg=PA131 2001 Orient Blackswan 978-81-250-2045-5 त्यौहार मनाने के लिये नाच-गाना होता है और अंत में एक नौका चलाने की स्पर्धा होती है। "पानुओहोनोत" का अर्थ सूअर त्यौहार है और यह पूर्वोत्तर से वायु-प्रवाह आरम्भ होने के मौसम में आयोजित होता है। जब हवा की दिशा पलटकर दक्षिणपश्चिम से आरम्भ होती है तो "कांचेउओल्लो" (अर्थ: मुर्गी त्यौहार) आयोजित होता है।
इन्हें भी देखें
निकोबार द्वीपसमूह
सन्दर्भ
श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के द्वीप
श्रेणी:निकोबार ज़िला
श्रेणी:निकोबार ज़िले के नगर