411 REFERENCE · Wikipedia
लाड़ली लक्ष्मी योजना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|ग्वालियर की महापौर समीक्षा गुप्ता और शिवराज सिंह चौहान, लाड़ली लक्ष्मी योजना के एक कार्यक्रम में
लाड़ली लक्ष्मी योजना, मध्य प्रदेश सरकार की एक योजना है, जिसका लक्ष्य बेटियों के जन्म के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाना और शैक्षिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के माध्यम से लड़कियों के भविष्य की दृढ़ नींव रखना है। इस योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2007 में किया था,Published: Wednesday, May 2, 2007, 21:08 [IST] http://news.oneindia.in/2007/05/02/ladli-lakshmi-yojana-in-mp-1178120286.html ladli Lakshmi Yojana in MP - News Oneindia News.oneindia.in 2007-05-02 2014-02-02 https://web.archive.org/web/20131224113031/http://news.oneindia.in/2007/05/02/ladli-lakshmi-yojana-in-mp-1178120286.html 24 दिसंबर 2013 dead जिसके बाद छह अतिरिक्त राज्यों में भी इसे इसे लागू किया गया है।http://www.centralchronicle.com/six-big-states-emulate-madhya-pradeshs-ladli-laxmi-yojna.html Six big states emulate Madhya Pradesh’s Ladli Laxmi Yojna Central Chronicle 2012-08-27 2014-02-02 https://web.archive.org/web/20140201203959/http://www.centralchronicle.com/six-big-states-emulate-madhya-pradeshs-ladli-laxmi-yojna.html 1 फ़रवरी 2014 dead
इस योजना के तहत सरकार, बेटी के जन्म से अगले पाँच साल तक प्रत्येक वर्ष 6,000 रुपये के राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र खरीदेगी, और इन्हें समय-समय पर नवीनीकृत किया जाता रहेगा। लड़की को छठी कक्षा में प्रवेश के समय 2,000 और नौवीं कक्षा में प्रवेश पर 4000 रुपये का भुगतान किया जायेगा। जब उसे 11वीं कक्षा में भर्ती कराया जाता है, तो उसे 7,500 प्राप्त होगा। अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा के दौरान, उसे 2000 रुपये प्रत्येक महीने दिया जायेगा। 21 वर्ष की समाप्ति पर उसे 1 लाख से ज्यादा की शेष राशि का भुगतान किया जायेगा।Outlook Publishing Outlook https://books.google.com/books?id=VDEEAAAAMBAJ&pg=PA88 18 June 2013 7 July 2008 Outlook Publishing 88–89 https://web.archive.org/web/20140111144110/http://books.google.com/books?id=VDEEAAAAMBAJ&pg=PA88 11 जनवरी 2014 live
लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमुख लाभ
वित्तीय सहायता: लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे हर महीने ₹1,500 जमा किए जाएँगे।
आर्थिक स्वतंत्रता: आय का एक विश्वसनीय स्रोत प्रदान करती है, जिससे महिलाएं शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं और/या अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
जीवन की बेहतर गुणवत्ता: स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बुनियादी जीवन-यापन के आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है।https://sites.google.com/view/ladki-bahin-yojana-ekyc/ Ladki Bahin Yojana eKYC sites.google.com hi 2025-10-30
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश की योजनाएं
श्रेणी:मध्य प्रदेश सरकार