Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल्फ़ा पॅगासाई तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|अल्फ़ा पॅगासाई पर्णिन अश्व तारामंडल में 'α' के चिह्न द्वारा नामांकित तारा है अल्फ़ा पॅगासाई, जिसका बायर नाम भी यही (α Pegasi या α Peg) है, पर्णिन अश्व तारामंडल के क्षेत्र में स्थित एक तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से ८९वाँ सब से रोशन तारा है। इसकी पृथ्वी से देखी गई चमक (सापेक्ष कान्तिमान) +२.४९ मैग्नीट्यूड है। अल्फ़ा पॅगासाई हमसे लगभग १३३ प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।The brightest stars: discovering the universe through the sky's most brilliant stars Fred Schaaf John Wiley and Sons, 2008 9780471704102 http://books.google.com/books?id=LvnNFyPAQyUC 26 अक्तूबर 2011 https://web.archive.org/web/20160414173452/https://books.google.com/books?id=LvnNFyPAQyUC 14 अप्रैल 2016 live अन्य भाषाओँ में अल्फ़ा पॅगासाई तारे को अंग्रेज़ी में "मरकब" (Markab) भी कहते हैं, जो अरबी के "मरकब" (ur مركب) से लिया गया है, जिसका अर्थ "(घोड़े की) जीन" है। पारम्परिक भारतीय खगोलशास्त्र में अल्फ़ा पॅगासाई और बेटा पॅगासाई को मिलाकर "पूर्वभाद्रपदा" नक्षत्र का नाम दिया जाता है, जिसका अर्थ है "पहले वाले ख़ुश क़दम"। विवरण अल्फ़ा पॅगासाई B9 III श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है, जिसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का लगभग ४ गुना और व्यास (डायामीटर) हमारे सूरज के व्यास का २.८ गुना है। इसकी तारे की निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की लगभग १६० गुना है। इसका सतही तापमान ११,००० कैल्विन अनुमानित किया गया है। खगोलशास्त्रियों ने अंदाज़ा लगाया है कि यह अपने मुख्य अनुक्रम जीवन के अंत में है और कुछ समय में यह हाइड्रोजन का नाभिकीय संलयन (न्यूक्लीयर फ्यूज़न) छोड़कर हीलियम का संलयन शुरू कर देगा। इस अवस्था में पहुँचने पर यह फूलकर एक लाल दानव तारा बन जाएगा। इसके पश्चात यह सिकुड़कर अपना जीवन एक सफ़ेद बौने तारे के रूप में अंत करेगा। इन्हें भी देखें पर्णिन अश्व तारामंडल सबसे रोशन तारों की सूची मुख्य अनुक्रम लाल दानव सन्दर्भ श्रेणी:पर्णिन अश्व तारामंडल श्रेणी:तारे श्रेणी:मुख्य अनुक्रम तारे श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना