411 REFERENCE · Wikipedia
डल्हण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डल्हण मध्ययुग के एक आयुर्वेदाचार्य थे। उन्होने सुश्रुतसंहिता का भाष्य लिखा है जिसका नाम 'निबन्धसंग्रह' है। इस ग्रन्थ में डल्हण के पूर्व के अनेकानेक आयुर्वेद पण्डितों और टीकाकारों के विचार संग्रहीत हैं।
डल्हण ने चक्रपाणि (fl. 1060) के विचार उद्धृत किये हैं तथा हेमाद्रि (fl. 1260) ने डल्हण को उद्धृत किया है। अतः डल्हण का काल ११वीं शताब्दी के उत्तरार्ध से लेकर १३वीं शताब्दी के पूर्वार्ध के बीच होना चाहिये।
श्रेणी:आयुर्वेद