411 REFERENCE · Wikipedia
६ जून
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
6 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 157वाँ (लीप वर्ष में 158 वाँ) दिन है। साल में अभी और 208 दिन बाकी हैं।
दिवस
अभियंता दिवस- ताइवान
कोरियाई बाल संघ स्थापना दिवस - उत्तर कोरिया
मेमोरियल डे - दक्षिण कोरिया
राष्ट्रीय हंटिंगटन रोग जागरूकता दिवस - संयुक्त राज्य अमेरिका
शिक्षक दिवस - बोलीविया
संयुक्त राष्ट्र रूसी भाषा दिवस - संयुक्त राष्ट्र
राष्ट्रीय दिवस (स्वीडन)
क्वींसलैंड दिवस (ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड)
प्रमुख घटनाएँ
1520 - फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किए।
1674 - शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।
1727 - पहला बॉक्सिंग टाइटल लंदन में हुआ जहां जेम्स फिग ने नेड सटन को मात दी।
1752 - भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए।
1808 - नेपोलियन के भाई जोसफ को स्पेन का राजा बनाया गया।
1831 - अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन संपन्न हुआ।
1882 - न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।
1916 - अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया।
1919 - फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1919- प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण।
1926 - मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी।
1936 - एविएशन गैसोलिन का पहली बार वाणिज्यिक तौर पर उत्पादन शुरू हुआ।
1944 - नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों को मार डाला।
1944 - अलास्का एयरलाइंस का संचालन शुुरु हुआ।
1966 - अमरीका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में रंगभेद के ख़िलाफ आवाज़ उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं।
1967 - इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1972 - अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफाेंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गए।
1975 - दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन किया गया।
1981 - बिहार की बागमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।
1984 - ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान खलिस्तान आंदोलन के नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले की मृत्यु।
1994 - वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली।
1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फांसी की सजा को प्रतिबंधित कर दिया गया।
1997 - बैंकाक में भारत, बांग्लादेश श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिस्टेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
1999 - को भारतीय टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
जन्म
१५९९ – डिएगो वेलाज़क्वेज़, (बपतिस्मे की तिथि), स्पेनी चित्रकार। (निधन १६६०)
1699 - आलमगीर द्वितीय - मुगल सम्राट एवं जहांदार शाह का पुत्र था
1891 - मास्ति वेंकटेश अय्यंगार - 'कन्नड कहानी के प्रवर्तक' और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।
1930 - सुनील दत्त, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता
1936 - डी. रामानायडू, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता।
1939 - गुरबचन सिंह रंधावा - भारत के प्रसिद्ध एथलीट
1924 - एस. आर. बोम्मई - जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे। कर्नाटक के चौथे मुख्यमंत्री।
1901 - सुकर्णो - इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।
1884 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर
1829 - ह्यूम, ए. ओ. - एलेन ओक्टेवियन ह्यूम ब्रिटिशकालीन भारत में सिविल सेवा के अधिकारी एवं राजनैतिक सुधारक थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक थे।
1957 - पशुपति कुमार पारस - भारतीय राजनीतिक दल 'लोक जनशक्ति पार्टी' के राजनीतिज्ञ हैं।
1946 - रघुवंश प्रसाद सिंह - बिहार की राजनीति में ख़ासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिज्ञ थे।
1919 - राजेन्द्र कृष्ण- हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार।
1902 - एनी मसकैरिनी - संविधान सभा की सदस्य थीं।
निधन
१९८४ - जरनैल सिंह भिंडरांवाले : दमदमी टकसाल के प्रमुख, खलिस्तान आंदोलन के नेता
1986 - मास्ति वेंकटेश अय्यंगार - 'कन्नड कहानी के प्रवर्तक' और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।
1982 - डी. देवराज अर्स - कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।
1957 - रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे - दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के उपकुलपति भी रहें
बहारी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
6 जून का इतिहास
श्रेणी:जून