411 REFERENCE · Wikipedia
खाना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खाना (eating) अथवा सेवन करना अथवा उपभोग करना (consuming) खाद्य अंतर्ग्रहण की प्रक्रिया है। जीवविज्ञान में इसे अक्सर जीवों में ऊर्जा और पोषक तत्वों परपोषित देने के लिए किया जाता है तथा ये जीव की वृद्धि में सहायक होता है। पशुओं और अन्य जीवों को जीवित रहने के लिए खाना आवश्यक है — मांसाहारी अन्य पशुओं को खाते हैं, शाकाहारी पौधों को खाते हैं, सर्वाहारी दोनों पेड़-पौधे व पशुओं से प्राप्त उत्पाद खाते हैं और अपरदाहारी अन्य पशुओं के अपशिष्ट अथवा मिट्टी खाते हैं। फफूंद अपने शरीर के बाहर के कार्बनिक पदार्थों को पचाता है इसके विपरीत पशु अपने शरीर में भोजन को पचाते हैं।
== मनुष्यों में खाने की परम्परा ==
विभिन्न घरों में रसोई के लिए एक बड़ा भाग रखा जाता है जिसमें व्यंजन तैयार किये जाते हैं और एक कक्ष भोजन करने के लिए अलग से निर्धारित रहता है जहाँ लोग भोजन करते हैं।
विभिन्न समाजों में रेस्तरां, आहार प्रांगण और खाद्य विक्रेता भी होते हैं जिससे लोग अपने घरों से दूर, भोजन तैयार करने के समय की कमी के बाद भी भोजन कर सकें।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
विकिमीडिया कॉमन्स पर Eating से सम्बन्धित मीडिया