411 REFERENCE · Wikipedia
देवदास गांधी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|देवदास गांधी
देवदास गांधी (१९०० - १९५७) महात्मा गांधी के चौथे एवं सबसे छोटे पुत्र थे। श्री देवदास गांधी का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था एवं वे अपने परिवार के साथ एक युवा के रूप में भारत वापस आए। अपने पिता द्वारा किए जानेवाले कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी थी एव उन्हें अंग्रेजी सरकार द्वारा कई बार कारावास की सजा भी हुई। श्री गांधी एक प्रमुख पत्रकार के रूप में जाने जाते थे एवं वे भारत से निकलने वाली अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाईम्स के संपादक पद पर भी कई वर्षों तक रहे। श्री गांधी का प्रेम विवाह 1933 में गांधी जी के सहयोगी एवं प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी राजाजी (चक्रवर्ती राजगोपालाचारी) की सुपुत्री लक्ष्मी से हुआ। उनकी चार संताने (तीन पुत्र एवं एक पुत्री) हुईं - राजमोहन, गोपालकृष्ण, रामचंद्र एवं तारा।
श्रेणी:भारतीय स्वतंत्रता सेनानी
श्रेणी:1900 में जन्मे लोग