Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिनिस्टर (फिल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2015 सिनिस्टर Theatrical release poster स्काॅट डेरिक्सन जेसन ब्लुमब्रायन कावानफ जाॅनस स्काॅट डेरिक्सनसी. राॅबर्ट कारगिल ईथन हाॅवेकजुलियट रिएलेंसफ्रेड थाॅम्पसनजेम्स रेनसाॅनक्लेर फाॅलेमाईकल हाॅल डीएडारियो क्रिस्टोफर यंग Frédéric Thoraval क्रिस्टोफर नोर्र ब्लुमहाउस प्राॅड्क्शनऑटोमेटीक एंटरटेनमेंटएलिएंस फिल्म्सआई.एम. ग्लोबल समिट एंटरटेनमेंट (USA)माॅमेन्टम पिक्चर्स (UK)आईकाॅन प्राॅड्क्शन (Australia) 2012 03 11 SXSW 2012 10 05 United Kingdom 2012 10 12 United States 109 मिनट संयुक्त राज्य अंग्रेजी $3 मिलियनKaufman Amy http://www.latimes.com/entertainment/envelope/cotown/la-et-ct-box-office-taken-2-argo-boom-20121011,0,4098204.story 'Taken 2,' 'Argo' in tight race for No. 1 at weekend box office latimes.com 2012-10-11 2013-06-16 https://web.archive.org/web/20131221094006/http://www.latimes.com/entertainment/envelope/cotown/la-et-ct-box-office-taken-2-argo-boom-20121011,0,4098204.story 21 दिसंबर 2013 live $77.7 मिलियनhttp://www.boxofficemojo.com/movies/?id=sinister.htm संग्रहीत प्रति 24 जनवरी 2015 https://web.archive.org/web/20150122084027/http://boxofficemojo.com/movies/?id=sinister.htm 22 जनवरी 2015 live सिनिस्टर (अंग्रेजी Sinister) 2012 की एक श्रेष्ट्ठ हाॅररयाघु डरावनी फिल्म, स्कॉट डेरिक्सन ने जिसका डायरेक्शन और सी. रॉबर्ट कारगिल के साथ सम्मिलित रूप से लेखन भी किया है। ईथन हॉवेक ने सत्य आपराधिक घटना पर लिखने वाले क्राईम राईटर की भूमिका निभायी है जिन्हें अपने घर के एंटीक रुम से कुछ घरेल वीडियो फिल्में बरामद हुई है, जिसके बाद उसके परिवार के साथ डरावनी घटनाएं घटती हैं। सिनिस्टर की SXSW प्रीमियर फेस्टिवल पर किया गया, जिसे US में 12.अक्टूबर.12 और UK में 5.अक्टूबर.12 को रिलीज किया गया। फिल्म की दूसरी sequelle सेेेनिस्टर 2 की भी आधिकारिक घोषणा क़ी गई है और फिलहाल 12 अगस्त 2015 तक रिलीज को शेड्युल की तैयारी हो रही है। कहानी फिल्म की शुरुआत एक पुरानी सुपर 8 कैमकोडर से खिंची एक फिल्म से होती है जहां चार लोग फंदे लगाए खड़े हैं, फंदे का दूसरा सिरा दूसरी डाल से बंधा हुआ है, वही डाल बड़े रहस्यमय ढंग से कट कर गिरता है जिसके वजन से उन चार लोगों के फंदे कसते हुए ऊपर खींच जाते हैं। कई माह बाद उसी घर पर क्राईम राईटर एलिसन ऑस्वाल्ट (ईथन हाॅवेक) अपनी नई किताब लिखने के लिए अपने परिवार साथ शिफ्ट होता है, उसके साथ उसकी वाईफ ट्रेसी (जुलियट रियलांस) और दो बच्चे, 7 साल की एशली (क्लेर फाॅले) जिसे दीवारों पर आर्ट-पेंटिंग करने का शौक है और 12 साल का ट्रेवर (माईकल हाॅल डीएडारियो). हालाँकि वहां का लोकल शेरिफ (फ्रेड थाॅम्पसन) उसे यहां से शिफ्ट न होने की हिदायत देता है, एलिसन को पता है इस घर में एक कत्ल की वारदात हुई है और इस मामले पर पड़ताल के बाद वो यहां से चले जाएंगे। घर की जांच दौरान एलिसन को छत की एटिक-रुम से एक बाॅक्स बरामद होती है, पर बाॅक्स हटाने दौरान वहां एक बड़ा बिच्छु मिलता है जिसे वह मार देता है। एलिसन अपनी किताब इस कत्ल ए वारदात पर इसलिए भी लिखना चाहता है क्योंकि उस कत्ल के बाद परिवार की आखिरी 10 साल की लड़की स्टेफनी रहस्यमय ढंग सेगुमशुदा है। इधर घर में तहकीकात से मिले बाॅक्स से एक होम प्रोजेक्टर और 8mm की स्टैंडर्ड फिल्म नेगेटिव की रील केस से एलिसन को शुरुमें सभी मामूली घरेलू होम-मूवी लग रही थी वो आखिर में उस परिवार की भयावह अंत की गवाह है। जैसे पूल में बंधी हालत में परिवार की डुबकर मौत (पूल पार्टी '66), पूरे परिवार की बंद कार में लगी आग से जिंदा जलना (BBQ'79), बरसात की रात में लाॅन रिमुवर से घास काटने की जगह जिंदा लोग को काटना (लाॅनवर्क '86), देर रात पूरे परिवार को गहरी नींद में खंजर से जिबह करना(स्लिपी टाईम '98) और आखिरी फिल्म (फैमिली हैंगिग गार्डेन '11) जहाँ एक दरख्त पर चार लोगों को फांसी पर लटकाया गया है। इस निर्मम हत्या को देखने पर एलिसन का दिल बैठ सा जाता है, यहां तब उसने पूल पार्टी वाले फिल्म में एक और रहस्यमय शख्स को पाता है और एक अजीब सा निशान भी, और ऐसा पिछली हर फिल्म में भी देखने को मिलता है, फिर तो वह इन सबकी एक-एककर फोटो प्रिंटआउट निकालता है। इसी दरम्यान लाईट कट जाती है और कुछ आहट सुनाई पड़ती है जो छत की एटिक रुम से आ रही होती है, अपने डीजी कैम की फ्लैश की मदद से जब एलिसन वहां पहुँचता है तो वहां उसे प्रोजेक्टर बाॅक्स का ढक्कन सरकते हुए पाता है, छड़ से हटाने पर उससे एक करैत सांप रेंगता हुआ निकल जाता है। यहां उस ढक्कन पर गौर करने उसे उन समी कत्ल किए गए परिवार का हुबहु स्केच मिलता है, एलिसन इन सबकी तस्वीरें लेता है, साथ ही उसी शख्स का स्केच भी मिलता है जिसे मि. बुगीमैन के नाम से दिखाया गया है। एलिसन फिलहाल एटिक रुम से निकलने ही वाला था कि वहां का फर्श टुट जाता है, किसी तरह लटकने के बावजूद वह बुरी तरह गिरता है और पैरों पर चोट आती है। अगली सुबह मेडिकल एटेंशन के साथ पुलिस भी वहां तफरीह के लिए पहुँचती है, लोकल डिप्टी स्विंसकी (जेम्स रेनसाॅन) को एलिसन द्वारा इस कत्ल की पड़ताल में दिलचस्पी दिखाता, जिसके बदले में एलिसन उससे सभी मृत परिवार का बायोडाटा और उनसे संबंधित केस की फाइल मांगता है। केस की स्टडी से यही मालूम होता है कि सभी परिवार अलग-अलग तारीखों और शहर में हुई, समानता सिर्फ हरेक परिवार की मौत के बाद एक बच्चे का रहस्यमय ढंग से गायब होना. मौत से पहले परिवार के सदस्य को किसी किस्म का नशा कराना ताकि कत्ल के समय वे संघर्ष न कर पाएं। और हरेक फिल्म में रह्सयमय शख्स की मौजुदगी और एक शैतानी निशान का पाया जाना. डिप्टी भी तब इस मसले को समझने के लिए एलिसन को लोकल युनिवर्सिटी के प्रोफेसर जोनस (विसेंट डी'ऑनोफिर्यो) से बात करने की सलाह देते है जो अक्सर ऐसे रहस्यमय और पेचिदे केसेस में पुलिस की मदद करते हैं। शाम को एलिसन लाॅन वर्क '86 की फिल्म देखने पर कत्ल वाले दृश्य देख दहल जाते है, खुद को शांत करने बाद ऑनलाइन चैट पर प्रोफेसर जोनस से यह मालूमात होते जिस मि. बुगीमैन और फिल्म में दर्शाए निशान मध्यकालीन युग के बुघुउल से संबंधित है जो विभिन्न तरीकों से परिवार की हत्या करता है और एक बच्चे को वास्तविक दुनिया से अपनी मायावी दुनिया में अपना गुलाम बनाने को ले जाता है। हालाँकि प्रोफेसर के मुताबिक यह महज एक कहानी ही है, तो एलिसन भी इसे सिर्फ इत्तेफाक़ मानता है। फिर अपनी ऑफिस बंद करके एलिसन सोने चल देता सुबह 3 बजे आस-पास प्रोजेक्टर चलने की आवाज सुन चौंक पड़ता है, लेकिन ऑफिस पहुँचने पर वहां कोई दिखता नही, अंजाने डर से वह बेसबाॅल कल्ब लेकर कमरों का मुयायना करता है, और उसी के पीठ पीछे उन्हीं गुमशुदा बच्चों के साए नजरों में आए बगैर लुक्काछिपी करते है। वह एशली के कमरे भी जाता जहाँ वो एक नजर देख दरवाजा बंद कर लौटता है, पर एशली की नजरे स्टेफनी पर थी जो दीवार सामने उसी तस्वीर के साथ बैठी थी जिसका परिवार के दरख्त पर फंदे लगाए लोग थे जिसमें बुघुउल का भी चेहरा था। थका हुआ एलिसन सोफे पर ही बेसबाॅल-क्लब पकड़े बैठे-बैठे सो जाता है, अगली सूबह होने तक वो जागता है। जागने पर एलिसन फिर ऑफिस के केबिन जाता है, जहां वो फिल्म और प्रोजेक्टर वैसे ही पड़े रहते है, और बाद में डिप्टी सिवेंस्की से रात की आपबीती सुनाता है, डिप्टी उसे अपने वहम को अपनी जिंदगी में हावी होने से बचने को मशवरा देता है। उधर ट्रेसी से एलिसन को एशली की शिकायत आती है कि वो रूम के बाहर तस्वीर बना रही है, लेकिन एशली के मुताबिक यह सब उसी स्टेफनी ने बनाया है जिस एलिसन अपनी किताब लिख रहा है। बाद में ट्रेसी का सब्र टुट जाता है उसके मुताबिक एलिसन ने जिस घर पर कत्ल की किताब लिख रहा है, अब उन्हीं का परिवार खतरे में आ गया है। यहां एलिसन भी अपना तर्क देता है कि वो उसने सिर्फ अपने परिवार के खातिर इस सच्चाई छुपाई थी, उसे इसके असर का जरा सा भान न था, और बिना अपनी किताब पूरी किये वो यहां से जा नहीं जा सकता. इस बहस और तर्क में लगभग दोनों टुट जाते है। देर शाम अपनी गलती का एहसास होने दोनों आपसी सुलह कर लेते हैं, और उसी रात गहरी नींद में सोया एलिसन प्रोजेक्टर चलने की आवाज से उठ जाता, ऑफिस में नदारद पाने आवाज का पीछा करते हुए वह एटीक रूम जाने रास्ते पहुँचता है, छत जाने की सीढ़ियाँ खुली हुई थी जिसपर ऊपर देखने पर एलिसन हैरत से प्रोजेक्टर पर चल रही फिल्म को वही गायब पांच बच्चों को बैठा देखता है, सभी बच्चे उसकी ओर देखते हुए खामोश रहने का ईशारा करते है, फिल्म में दिखता डरावना बुघुउल अचानक ही उसके चेहरे के सामने आने पर एलिसन डर से चीखता हुआ सीढ़ियों से गिर पड़ता है, उधर छत से वो प्रोजेक्टर और फिल्म मी फर्श पर पटकाया जाता है। एलिसन उन सभी चीजों को बैकयार्ड में जला डालता है, फिर ट्रेसी और दोनों बच्चों को साथ लेकर अपने पिछले घर लौटने का फैसला लेता है। रास्ते में गश्त के दौरान शैरिफ, एलिसन को तेजी से गाड़ी चलाता देख उसका पीछा कर रोकता है, एलिसन इतना ही कहता है कि वह अपने पुराने घर लौट रहा है और फिलहाल कोई किताब नहीं लिख रहा, फिर सार्जेन्ट कुछ जरूरी हिदायत देकर एलिसन को आगे बढ़ने देता है। अगली सुबह तक एलिसन अपने पुराने घर पर सारा सामान शिफ्ट करा लेता है, शाम को एलिसन लैपटाॅप पर प्रोफेसर की मेल किये गए बुघुउल से संबंधित तस्वीरें देखता है, जिन्हें देख पिछली घटनाएँ याद आने लगती, ऑनलाइन प्रोफेसर से बात करने पर मालूम हुआ, जो वो तस्वीरें देख रहा है वह बुघुउल की सल्तनत और इस वास्तविक दुनिया के आने-जाने का जरिया है, अधिकांश तस्वीरें पुर्व ईसाइयों ने मनहुस करार कर नष्ट कर दिया ताकि कोई अगली वारदात न हो। एलिसन को भी अब लगने लगता है कि उसने प्रोजेक्टर और फिल्म जलाकर मुसीबत से छुटकारा पा लिया है, फिर वो बाकी सभी रिकॉर्ड की गई फिल्म को डिलीट कर देता है। फिर एटिक रूम तरफ सामान रखने दौरान एलिसन की हैरानी की ठिकाना नहीं रहता जब उसे दोबारा से वही प्रोजेक्टर वाला बाॅक्स पाता और इस बार उसके हाथ कुछ और एक्सटेंडेड फिल्म की एंडिग क्लिप रील मिलती है। उन एक्सटेंडेड कट एंडिग की आखिरी फिल्मों के सिरे जोड़ने दरम्यान भी डिप्टी सिवेंस्की की काॅल भी एलिसन उस फिल्म की पूरी एसेम्बल करने बाद ही रिसीव करते है। डिप्टी की मिली जानकारी के मुताबिक उसने इन सिलेसिलेवार वारदात की कड़ी मालुमात की है, उनके अनुसार यह हरेक परिवार उसी घर में रहा करते थे जहां गत परिवार की कत्ल की वारदात हुई थी, और उनके घर बदलने के अगले रोज उनकी मौत होती है; जैसे स्टीवेंस फैमिली के आने से पहले वे सेंट. लुईस के घर पर रहा करते थे जहाँ मिल्लर फैमिली की जिबह कर कत्ल हुआ था, तो मिल्लर फैमिली पहले डिलाजियो के घर रहा करते थे जहां डिलाजियो फैमिली के लोग लाॅन में मारे गए, फिर डिलाजियो फैमिली तो पहले सेक्रोमेंटो के घर पर रहते थे जहां मार्टिन की फैमिली को उनके ही गैराज में खड़ी गाड़ी में जिंदा जला दिया गया और मार्टिन उस पहले घर में रहा करती थी जहां उस शुरुआत फैमिली की लोगों के पुल पर डुबने से मौत हुई थी और लगभग एलिसन भी अपना ठिकाना बदलकर उसी वारदात की टाइमलाईन में आ चुका है, अंदेशा है कि अगला शिकार अब वो लोग हो सकते है। डिप्टी उसे चेताते है कि कातिल उनके घर आस-पास हो सकता है इसलिए सावधान रहे। डिप्टी की काॅल रख एलिसन उन सभी फुटेज को देखता है कि अभी तक के सभी परिवार के कत्ल के जिम्मेवार वही लापता बच्चे ही थे, जो शायद बुघुउल के वशीभूत होकर अपना काम को अंजाम देकर उसके सामने ही गायब हो रहे थे। एलिसन अब कोई और कदम उठाता उसे अपना सर चकराता महसूस होता है, तब उसे अपनी काॅफी कप के नीचे एक नोट पेपर मिलता है जिसमें लिखा होता है 'गुडनाईट डैडी' और फिर एलिसन गश खाकर गिर पड़ता है। यहां एशली उसी के पीछे मौजूदगी से जाहिर होता है कि उसी ने नशा दिया है, वैसे ही जैसे स्टेफनी ने बुघुउल के अधीन होकर किया था। एलिसन को होश आने पर खुद को, अपनी बीवी ट्रेसी और बेटे ट्रेवर को हाथ-पांव बंधे मिलते है, जहाँ सबके मुंह में टेप चिपकी रहती है। यहां एशली अपने साथ कुल्हाड़ी और उसी 8 mm कैमरे के साथ एलिसन पर झुकती हुई वादा दिलाती है कि वह उसे दुबारा मशहूर कर देगी. अगले दृश्य में घर की सभी दिवारों और दरवाजे पर खुन से बनी कुत्ते-बिल्लीयों, युनिकाॅर्न और पिछली वारदात की तस्वीरें मिलती है। और एशली खुन सने हाथों में स्केच से उसी बाॅक्स के ढक्कन पर अपने परिवार की तस्वीर बनाती है जहां उसने कुल्हाड़ी से सभी की तीन-तीन टुकड़े किए गए थे। सामने चल रही हाल ही की बनी फिल्म में वो सभी गुमशुदा बच्चों का गुट सामने आता है, जहाँ एशली के काम होने बाद बुघुउल के दिखते ही बच्चे छुपने भाग जाते है और बुघुउल अपनी गोद में एशली को बिठाकर चलती फिल्म में ही गायब हो जाता है। ऑस्वाल्ट परिवार के घर की एटिक रुम में रखी उस प्रोजेक्टर बाॅक्स में अब एक और एशली से संबंधित फिल्म नजर आती है जिसके लेबल पर 'हाउस पेंटिंग '12' लिखा होता है, और आखिर में बुघुउल का चेहरा धमकते ही फिल्म खत्म हो जाती है। कास्ट इथन हाॅवेक - एलिसन ऑस्वाल्ट जुलियट रिएलेंस - ट्रेसी ऑस्वाल्ट फ्रेड थाॅम्पसन - शैरिफ जेम्स रेनसाॅन - डिप्टी सिवेंस्की माईकल हाॅल डीएडारियो - ट्रेवर ऑस्वाल्ट क्लेयर फाॅले - एशले ऑस्वाल्ट विन्सेंट डीऑनोफरियो प्रोफेसर जाॅनास (अनक्रेडिट) विक्टोरिया लेफ - स्टेफनी स्टीवंसन/ फैमिली हैंगिग आउट केमरुन ऑकसियो - बर्निंग कार ब्वाय इथन हेबरफिल्ड - पूल पार्टी ब्वाय डैनियले कोच - लाॅनवर्क गर्ल ब्लेक मिज़र्ही - क्रिस्टोफर मिलर / स्लीपी टाईम ब्वाय निक किंग - बुघुउल (उर्फ मि.बूगी के रूप में) सन्दर्भ श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में