411 REFERENCE · Wikipedia
ग्रिगोरी शेलिख़ॉव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
ग्रिगोरी शेलिख़ॉव (Григорий Иванович Шелехов, १७४७-१७९५) एक रूसी समुद्री अन्वेषक और साइबेरियाई व्यापारी था। उसने इरकुत्स्क में रूसी बस्ती में स्थित अपने जानवरों के चमड़े (फ़र) के व्यापार में नाम कमाया। साथ ही आज के रूस के पूर्वी तट पर खोजी समुद्री यात्राएँ भी कीं। कोडियाक द्वीपों पर वो १७८४ में पहुँचा। साइबेरिया में व्यापार, उत्तरी अमेरिका तथा पूर्वी रूस की यात्राओं के लिए उसने इवान गोलिकॉव के साथ एक कंपनी बनाई जो बाद में रूसी अमेरिकी कंपनी में तब्दील हुई। अमेरिका में रूसी साम्राज्य को स्थापित करने वाला निकोलई रेज़ानोव इसका सहयोगी और दामाद था।
श्रेणी: रूसी अन्वेषक