411 REFERENCE · Wikipedia
अफोंसो दे अल्बुकर्की
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेन्होर अफोंसो दे अल्बुकर्की File:Afonso de Albuquerque (with Santiago cloak).jpg पुर्तगाली भारत के गवर्नर 4 नवंबर 1509 सितंबर 1515 मैनुएल प्रथम (पुर्तगाल) फ्रांसिस्को दे अल्मेइदा लोपू सोआरेस दे अल्बेर्गारिया अफोंसो दे अल्बुकर्की सन 1453 अलहांद्रा, पुर्तगाल की राजशाही 16 दिसंबर 1515 (आयु 62) गोवा, पुर्तगाली भारत गोंसालो जे अल्बुकर्की लिओनोर दे मेनेज़ीस ब्रास दे अल्बुकर्की पुर्तगाली एडमिरलभारत का गवर्नर Afonso de Albuquerque Signature.svg
अफोंसो दे अल्बुकर्की या कई बार अफोंसो दे अल्बुकर्क, गोवा का पहले ड्यूक (पुर्तगाली: Afonso de Albuquerque; अफांसो जे अल्बुकर्की]; सन 1453 - 16 दिसंबर 1515) एक पुर्तगाली सेनापति, एडमिरल और राजनेता था। उसने 1509 से 1515 तक पुर्तगाली भारत में राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं, जिसके दौरान उसने हिंद महासागर में पुर्तगाली प्रभाव को बढ़ाया और एक उग्र और कुशल सैन्य कमांडर के रूप में अपनी प्रतिष्ठा बनाई।Ooi 2004 137Stephens 1897 1Butt 2005 10
अल्बुकर्की ने उस त्रिउद्देशीय पुर्तगाली योजना को आगे बढ़ाया जिसके अन्तर्गत इस्लाम का मुकाबला करना, ईसाई धर्म का प्रसार करना और अपने मसालों के व्यापार को सुरक्षित रख एशिया में पुर्तगाली साम्राज्य की स्थापना करना शामिल था। अपनी उपलब्धियों के बीच, अल्बुकर्की गोवा को जीतने में कामयाब रहा और पुनर्जागरण काल का वो पहला यूरोपीय था जिसने फारस की खाड़ी पर धावा बोला, और लाल सागर में किसी यूरोपीय बेड़े की पहली यात्रा का नेतृत्व किया।Stevens 1711 113 उसे आम तौर पर एक अत्यधिक प्रभावी सैन्य कमांडर माना जाता है, और "शायद इस युग का सबसे बड़ा नौसैनिक कमांडर"Ricklefs 2002 26, अपनी सफल रणनीति से उसने हिंद महासागर से अटलांटिक, लाल सागर, फ़ारस की खाड़ी, और प्रशांत महासागर को जाने वाले सभी नौसैनिक मार्गों को बंद करने का प्रयास किया, और इस पूरे क्षेत्र को पुर्तगाली मार क्लॉसम में बदल दिया।Chisholm 1911 526 1506 में उसे "अरब और फारसी समुद्र के बेड़े" का प्रमुख नियुक्त किया गया।http://www.iranicaonline.org/articles/albuquerque-alfonso-de-ca Albuquerque, Alfonso De 1 8 December 15, 1985 823–824 J Aubin Encyclopædia Iranica
वो ऐसे कई संघर्षों में सीधे तौर पर शामिल था जो हिंद महासागर, फारस की खाड़ी और भारत के तटों पर क्षेत्र में व्यापार मार्गों के नियंत्रण के लिए हुए थे। इन प्रारंभिक अभियानों में उसकी सैन्य प्रतिभा ने पुर्तगाल को इतिहास का पहला वैश्विक साम्राज्य बनने में सक्षम बनाया।Erickson Goldstein 2012 403 अल्बुकर्की ने 1510 में गोवा की विजय और 1511 में मलक्का पर कब्जा करने सहित कई लड़ाइयों में पुर्तगाली सेना का नेतृत्व किया।
अपने जीवन के अंतिम पांच वर्षों के दौरान, वो प्रशासक बन गया, जहां पुर्तगाली भारत के दूसरे गवर्नर के रूप में उसके द्वारा किए गए काम पुर्तगाली साम्राज्य की लंबी उम्र के लिए महत्वपूर्ण थे। उसने उन अभियानों की देखरेख भी की जिसके परिणामस्वरूप उसका दूत डुआर्टे फर्नांडीस थाईलैंड के साथ राजनयिक संपर्क स्थापित कर पाया, म्यांमार में पेगु के साथ, अंतोनिओ दे अबेरू और फ्रांसिस्को सेराओ के नेतृत्व में एक समुद्री यात्रा के द्वारा तिमोर और मोलुकास के साथ और राफेल पेरेस्ट्रेलो के माध्यम से चीन के मिंग साम्राज्य के साथ यूरोपीय व्यापार के लिए समझौता किया। उन्होंने इथियोपिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने में भी सहायता कीhttps://repositorio.uac.pt/bitstream/10400.3/357/1/Maria_Vilhena_p627-649.pdf O Preste João : mito, literatura e história Vilhena Maria da Conceição 14–15 Universidade dos Açores The Prester John: myth, literature and history 0871-7664 2 5 2001Hespeler-Boultbee 2011 186Clough 1994 85, और सफ़ाविद राजवंश के दौरान फारस के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए।Couto Loureiro 2008 219
उसके पूरे करियर के दौरान, उसे "भयानक"Subrahmanyam 1998 365, "सागरों का शेर", "महान", "पूर्व का सीज़र" और "पुर्तगाल का मंगल" जैसे विशेषण प्राप्त हुए।
सन्दर्भ
श्रेणी:1515 में निधन
श्रेणी:कोल्लम का इतिहास
श्रेणी:पुर्तगाली भारत के गवर्नर/वाइसरॉय