411 REFERENCE · Wikipedia
भाग्य दिले तू मला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नाटकसोप ओपेरा कलर्स मराठी अमोल पाटिल भारत मराठी भाषा 617 कश्मीरा पठारे बहु-कैमरा 22 मिनट विराट एंटरटेनमेंट कलर्स मराठी yes 2022 04 04 yes 2024 04 20
भाग्य दिले तू मला (हिन्दी अनुवाद: तुमने मुझे भाग्य दिया) एक भारतीय मराठी भाषा की टेलीविजन धारावाहिक था जो कलर्स मराठी पर प्रसारित होता था। इसे विराट एंटरटेनमेंट के बैनर तले कश्मीरा पठारे द्वारा निर्मित किया गया था। इसका प्रीमियर 4 अप्रैल 2022 से सोन्याची पावला धारावाहिक के जगह पर हुआ था। इसमें तन्वी मुंडले, विवेक सांगले और निवेदिता सराफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कन्नड़ टीवी शृंखला कन्नड़थी का आधिकारिक रीमेक है।Daily soap 'Kannadati' to have its Marathi remake https://timesofindia.indiatimes.com/tv/news/kannada/daily-soap-kannadati-to-have-its-marathi-remake/articleshow/90533488.cms द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 6 जुलाई 2024
पटकथा
गुहागर के एक गाँव की लड़की कावेरी अपने परिवार का कर्ज चुकाने के लिए एक अस्थायी लेक्चरर के रूप में काम करने के लिए मुंबई जाती है। वह उम्मीद करती है कि उसकी दोस्त वैदेही उसकी मदद करेगी। वैदेही एक कंपनी चलाती है जो शादी समारोह आयोजित करती है। वह कैफे के सीईओ राजवर्धन से उसके चचेरे भाई आदित्य की शादी में मिलती है और उसके प्यार में पड़ जाती है। सानिया (आदित्य की मंगेतर) के माता-पिता रत्नमाला (राजवर्धन की माँ) से, जो स्कूल और कैफे की मालकिन और संस्थापक हैं, उनकी संपत्ति में एक बड़ा हिस्सा मांगते हैं। जिसपर रत्नमाला अपनी अनिच्छा जाहिर करती हैं। शादी के बाद रत्नमाला एक बस में देवी दर्शन के लिए निकल जाती है, जो उसके गांव गुहागर से होकर जाती है। कावेरी जो आदित्य की शादी में मदद करने के बाद गुहागर लौटी थी, रास्ते में पाती है कि रत्नमाला सांप के काटने से घायल है। कावेरी रत्नमाला को अपने घर ले जाती है।
कहानी में आगे रत्नमाला मुंबई लौटती है और कावेरी की जानकारी के बिना उसे मराठी लेक्चरर का पद देती है। वह कावेरी को किराए पर घर खोजने में भी मदद करती है। कावेरी और राजवर्धन कई बार एक-दूसरे से मिलते हैं। कावेरी कुछ दिनों के लिए राजवर्धन के बीमार होने पर अपने घर पर उसकी देखभाल करती है। इसी बीच रत्नमाला का डॉक्टर उसे बताता है कि वह जल्द ही मर जाएगी। अत: रत्नमाला चाहती है कि राजवर्धन कावेरी से शादी कर ले। दोनों एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं, लेकिन राजवर्धन को अपने व्यावहारिक जगत में कावेरी के आदर्शवाद पर संदेह है, जबकि कावेरी यह दावा करके अपनी भावनाओं को छुपाती है कि वे सिर्फ दोस्त हैं। राजवर्धन के लिए वैदेही की इच्छा बढ़ जाती है। बाद में वैदेही की कंपनी के अनावरण के दिन वैदेही यह व्यक्त करती है कि उसकी प्रेरणा राजवर्धन है और उसे गले लगाती है; यह देखकर कावेरी रोने लगती है।
कलाकार
तन्वी मुंडले –कावेरी मधुकर कारेकरTanvi Mundle and Vivek Sangle starrer 'Bhagya Dile Tu Mala' https://timesofindia.indiatimes.com/tv/news/marathi/tanvi-mundle-and-vivek-sangle-starrer-bhagya-dile-tu-mala-to-premiere-soon/articleshow/90347683.cms द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 6 जुलाई 2024
विवेक सांगले – राजवर्धन अनिरुद्ध मोहिते
निवेदिता सराफ – रत्नमाला अनिरुद्ध मोहिते (राजवर्धन की माँ)Nivedita Saraf to play a pivotal role in soon-to-be-launched https://timesofindia.indiatimes.com/tv/news/marathi/nivedita-saraf-to-play-a-pivotal-role-in-soon-to-be-launched-bhagya-dile-tu-mala/articleshow/90511558.cms द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 6 जुलाई 2024
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
tt21439860
जियो सिनेमा पर भाग्य दिले तू मला
श्रेणी:भारतीय टेलीविजन धारावाहिक
श्रेणी:भारतीय टीवी कार्यक्रम
श्रेणी:टेलिविजन धारावाहिक