Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इज़राइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|इसराइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र इसराइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र एक दस्तावेज है जिसमें इसराइल के स्वतंत्र राज्य (देश) की स्थापना की घोषणा की गई थी। यह एक यहूदी राज्य की स्थापना की घोषणा का वर्णन करता है, जिसका नाम इसराइल हैं। यह राज्य १४ मई १९४८ को स्थापित किया गया था। इतिहास thumb| डेव्हिड बेन-गुरियन (बाएं) इसराइल की स्वतंत्रता के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करते हुए और मोशे शॅरेड (दांए) उसे पकडे हुए। २९ नवंबर १९४७ को संयुक्त राष्ट्र ने संकल्प अपनाया था जिसमें फिलिस्तीन से एक अरब राज्य और एक यहूदी राज्य की स्थापना की सिफारिश की थी। इस संकल्प को पुरा करने के लिए कदम उठाने की सिफारिश की गई थी। १२ मई १९४८ को, यहूदी राष्ट्रीय प्रशासन ने तेल अवीव कला संग्रहालय में मुलाकात की। वे युद्धविराम संधि के अमेरिकी प्रस्ताव या एक नए राज्य को घोषित करने के संकल्प को स्वीकार करने के लिए एकत्र हुए थे। दस सदस्यों में से छह ने इसराइल राज्य की घोषणा की संकल्पना पर मोहर लगाई। पक्ष में मत करनेवाले: डेव्हिड बेन-गुरियन, मोशे शॅरेड, पेरेज बर्नस्टीन, हेम-मोशे शपीरा, मॉर्डचाई बेंटोव, Aharon Zisling विपक्ष में मत करनेवाले: एलीएज़र कपलान, डेव्हिड रेमेज़, पिंचस रोजेन, बेचर-शालोम शीट्रिट दो दिन बाद १४ मई १९४८ को यहूदी राष्ट्रीय परिषद की तेल अवीव में मुलाकात हुई और १४ मई १९४८ की मध्यरात्री में परिषद ने इसराइल राज्य की स्थापना की घोषणा को पढ़ा। घोषणापत्र घोषणापत्र के पहले कुछ वाक्यों में यहूदियों के लिये एक स्वतंत्र देश बनाने के कारण बताए और यहूदियों के अधिकार लिखे। आगे नए यहूदी राज्य की सुविधाओं और विशेषताओं को बताया गया हैं। इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ति डेव्हिड बेन-गुरियन थे। बाहरी कड़ियाँ Declaration of State of Israel इसराइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र श्रेणी:इज़राइल