Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जिब्राल्टर जलसन्धि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जिब्राल्टर जलसन्धिStrait of Gibraltar STS059-238-074 Strait of Gibraltar.jpg Strait of Gibraltar 300 m on से900 m on 14.3 km on जिब्राल्टर जलसन्धि पूर्व में भूमध्य सागर को पश्चिम में अटलांटिक महासागर से जोड़ती है। इसके उत्तर में यूरोप के स्पेन और जिब्राल्टर क्षेत्र हैं जबकि दक्षिण में उत्तरी अफ़्रीका के मरोक्को और सेउटा क्षेत्र हैं। अपने सबसे क़रीबी बिन्दु पर यूरोप और अफ़्रीका के महाद्वीपों में केवल 14.3 किमी की ही दूरी है। क्योंकि यह भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर के बीच में यातायात का एक सिकुड़ा हुआ बिन्दु है इसलिये इस जलसन्धि पर क़ब्ज़ा करना ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है। मध्यकाल के आरम्भ में उत्तर अफ़्रीका से आए अरबों ने इस जलसंधि को लांघकर स्पेन पर क़ब्ज़ा किया था और स्पेनियों ने कई सौ वर्ष बाद उन्हें जलसंधि के पार खदेड़कर अपना साम्राज्य फिर स्थापित किया था। भौगोलिक इतिहास व भविष्य आज से 59 लाख वर्ष पूर्व जिब्राल्टर जलसन्धि धीरे-धीरे बन्द हो गई और भूमध्य सागर और अटलांटिक का सम्पर्क टूट गया। समय के साथ भूमध्य सागर सूखता गया और इसके पानी में नमक का संकेंद्रण (कोन्सन्ट्रेशन) बढ़ता गया। अनुमान लगाया जाता है कि यदि आज जिब्राल्टर जलसन्धि बन्द हो जाए तो 1000 वर्षों में भूमध्य सागर का अधिकतर पानी सूख जाएगा और यह एक फैली हुई नमक से भरी द्रोणी बन जाएगी। आज से लगभग 53.3 लाख सालों पहले जलसन्धि खुलने लगी। यह पहले तो रुक-रुक के हुआ लेकिन फिर जलसन्धि पूरी तरह खुल गई। इस से अटलांटिक महासागर का पानी भयंकर बहाव से भूमध्य सागर में गिरने लगा। अनुमान लगाया जाता है कि भूमध्य सागर को पूरी तरह भरने में कुछ महीनो से लेकर 2 वर्षों तक का समय लगा।Garcia-Castellanos, D., Estrada, F., Jiménez-Munt, I., Gorini, C., Fernàndez, M., Vergés, J., De Vicente, R. (10 Dec 2009) Catastrophic flood of the Mediterranean after the Messinian salinity crisis https://web.archive.org/web/20110228170735/http://www.nature.com/nature/journal/v462/n7274/full/nature08555.html 28 फ़रवरी 2011 , Nature 462, pp. 778–781, 10.1038/nature08555 M. Roveri A high-resolution stratigraphic framework for the latest Messinian events in the Mediterranean area Stratigraphy 5 3-4 323–342 2008 http://160.78.38.2/VM_file/PDF/Roveri_2008_Stratigraphy.pdf etal 11 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20120121052846/http://160.78.38.2/VM_file/PDF/Roveri_2008_Stratigraphy.pdf 21 जनवरी 2012 dead भूमध्य सागर का फ़र्श अटलांटिक से लगभग 1 किमी नीचे है और इस प्रवाह में आधुनिक अमेज़न नदी से 1000 गुना अधिक प्रतिसैकिंड की जलमात्रा दहाड़ती हुई भूमध्य सागर में गिरी होगी। भविष्य में अफ़्रीका और यूरोप की लगातार कम होती दूरी से आज से लाखों वर्ष बाद यह जलसन्धि फिर से बन्द हो जाएगी और भूमध्य सागर में शुष्किकरण फिर होने लगेगा। इन्हें भी देखें जिब्राल्टर सेउटा सन्दर्भ श्रेणी:विश्व की प्रमुख जलसन्धियाँ श्रेणी:अफ़्रीका की जलसंधियाँ श्रेणी:यूरोप की जलसंधियाँ श्रेणी:स्पेन की सीमाएँ श्रेणी:मोरक्को की सीमाएँ