411 REFERENCE · Wikipedia
शालीमार बाग (लाहौर)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शालीमार बाग को मुगल सम्राट शाहजहां ने 1641 ई. में बनवाया था। यह पाकिस्तान के लाहौर शहर में स्थित है। चारों ओर से ऊंची दीवारों से घिरा यह गार्डन अपने जटिल फ्रेमवर्क के लिए प्रसिद्ध है। 1981 में यूनेस्को ने इसे लाहौर किले के साथ विश्वदाय धरोहरों में शामिल किया था। फराह बख्स, फैज बख्स और हयात बख्स नामक चबूतरे गार्डन की सुंदरता में वृद्धि करते हैं।