411 REFERENCE · Wikipedia
रा.वन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रा.वन RaOneposter3.jpg पोस्टर अनुभव सिन्हा गौरी खान अनुभव सिन्हा अनुभव सिन्हा कनिका ढिल्लों मुशताक शेख डेविड बेनुल्लो अनुभव सिन्हा शाहरुख खान करीना कपूर अर्जुन रामपाल अरमान वर्मा शहाना गोस्वमी टॉम वू विशाल-शेखर निकोला पेकोरिणी वि. मनिकंदन संजय शर्मा मार्टिन वाल्श इरोस इंटरटेन्मेन्ट रेड चिलीज़ इंटरटेन्मेन्ट] २४ अक्तुबर २०११ (दुबई) २५ अक्तुबर २०११ (लंदन) २६ अक्तुबर २०११ (टोरंटो व विश्व भर) 154 minutes भारत हिदीं 125 cIt took me 20 years to be an overnight success: Shah Rukh Khan http://timesofindia.indiatimes.com/home/sunday-toi/special-report/It-took-me-20-years-to-be-an-overnight-success/articleshow/10626459.cms 1 नवम्बर 2011 द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 6 नवम्बर 2011</ref> 240 chttp://economictimes.indiatimes.com/opinion/interviews/about-40-45-of-our-revenue-comes-from-box-office-eros/articleshow/11032479.cms About 40–45% of our revenue comes from box office: Eros International 8 दिसम्बर 2011 Economic Times 9 दिसम्बर 2011 https://www.webcitation.org/67A4xg8c4?url=http://articles.economictimes.indiatimes.com/2011-12-08/news/30490618_1_three-films-eros-international-cinema 24 अप्रैल 2012 live http://ibnlive.in.com/news/bollywood-rediscovered-mega-hits-in-2011/212464-8-66.html 16 दिसम्बर 2011 Bollywood rediscovered mega hits in 2011 CNN-IBN 16 दिसम्बर 2011 https://web.archive.org/web/20150402211903/http://ibnlive.in.com/news/bollywood-rediscovered-mega-hits-in-2011/212464-8-66.html 2 अप्रैल 2015 live
रा.वन (Ra.One) एक २०११ की भारतीय सुपरहीरो फ़िल्म है, जो अनुभव सिन्हा द्वारा लिखी और निर्देशित की गयी है। फ़िल्म में शाहरुख खान दोहरी भूमिकाओं में नज़र आते हैं, एक कंप्यूटर खेल विकासकर्ता और जी॰वन सुपर हीरो के रूप में। फ़िल्म में रा॰वन के रूप में अर्जुन रामपाल हैं। फ़िल्म में करीना कपूर और अरमान वर्मा भी हैं। शहना गोस्वामी, दलीप तहिल और चीनी अमेरिकी अभिनेता टॉम वू समर्थन भूमिका में दिखाई देते हैं। रजनीकांत, संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा अतिथि भूमिका में दिखाई देते हैं।http://www.boxofficeindia.com/boxnewsdetail.php?page=shownews&articleid=3582&nCat= BoxOfficeindia.com Ra.One To Hit 3500 Screens In India 2011-10-20 2011-10-20 https://archive.today/20130628201058/http://www.boxofficeindia.com/boxnewsdetail.php?page=shownews&articleid=3582&nCat= 28 जून 2013 liveRA.One to open in a record 5000 screens http://movies.ndtv.com/movie_story.aspx?ID=ENTEN20110186722&keyword=bollywood&subcatg=MOVIESINDIA&nid=144082 25 अक्टूबर 2011 NDTV 25 अक्टूबर 2011 https://web.archive.org/web/20111026133144/http://movies.ndtv.com/movie_story.aspx?ID=ENTEN20110186722&keyword=bollywood&subcatg=MOVIESINDIA&nid=144082 26 अक्तूबर 2011 dead
कथानक
जेनी नायर (शहाना गोस्वमी) यूनाइटेड किंगडम में स्थित बर्रों इंडस्ट्री की कार्यकर्ता एक नई तकनीक का अनावरण करती है जिसके ज़रिए डिजिटल दुनिया की चीज़ें असली दुनिया में वायरलेस ट्रांसमिशन की मदद से लाई जा सकती है। शेखर सुब्रमनियम (शाहरुख खान), उसी कंपनी में काम करने वाले, को एक नया गेम विकसित करने का आखरी मौका दिया जाता है। अपने बेटे प्रतीक (अरमान वर्मा) को प्रभावित करने के लिए अपनी पत्नी सोनिया (करीना कपूर) के आग्रह पर वह अपने बेटे का विचार ध्यान में रख कर गेम का गुंडा हीरो से अधिक ताकतवर बनाता है
आकाशी (टॉम वू) किरदार को शैली, जेनी उसकी प्रोग्रामिंग और शेखर हीरो जी.वन को अपनी शक्ल देता है और रा.वन को बिना शक्ल वाला गुंडा बनाता है जिसमे जी.वन से अधिक शक्तियां है। गेम में तीन लेवल होतें है और दोनों खिलाडियों में से एक केवल तीसरी और आखरी लेवल में एक खास बन्दुक की सिर्फ एक गोली से मारा जा सकता है। गेम डिज़ाइन करते वक्त आकाशी को कुछ गडबड नज़र आती है पर वह उसे नज़रंदाज़ कर देता है। गेम जब लॉन्च होता है तो उसे काफ़ी सराहा जाता है और प्रतीक को वह इतना पसंद आता है की वह तुरंत उसे खेलना शुरू कर देता है। वह अपने किरदार "लुसिफर" के नाम से दूसरी लेवल तक पहुँच जाता है पर आकाशी उसे रोक कर घर जाने को कहता है। रा.वन अपनी बारी ना खेल पाने के कारण लुसिफर को मारने का तय करता है।
जब मेनफ्रेम बंद नहीं होता तब आकाशी शेखर को बुलाता है जिसे कुछ गडबडी नज़र आती है। रा.वन नई तकनीक का उपयोग करके असली दुनिया में आ जाता है और रा.वन आकाशी को मार कर उसका रूप ले लेता है शेखर लुसिफर की तलाश में निकल जाता है। शेखर घर पहुँचने की कोशिश करता है पर रा.वन उसे रोक लेता है। शेखर अपने बेटे को बचने के लिए खुद का नाम लुसिफर बताता है पर रा.वन झूठ पकड़ लेता है और उसे मार देता है। अपने पिता की मृत्यु की जगह पर रा. वन के मारने का निशान देख कर प्रतीक समझ जाता है कि रा.वन बाहर आ चुका है। वह जेनी के साथ शेखर के ऑफिस जाकर रा.वन को रोंकने के लिए उसका प्रोग्राम खोजता है तभी उस कंप्यूटर में डिस्प्ले होता है कि रा.वन का प्रोग्राम तो उसमें है ही नहीं, फिर प्रतीक को याद आता है कि रा.वन को रोकने का एक ही तरीका है जी.वन। वो जी. वन को असली जिंदगी में लाने की कोशिश करता है पर हार्ट न होने के कारण उसका प्लान फेल हो जाता। फिर वो आकाशी से फ़ोन पर मदद मांगता है (जो रा. वन है) और फ़ोन में यह बता देता है कि वो ही लूसिफेर है तभी जेनी आकाशी का मरा हुआ शरीर देखती है और प्रतीक को पता चल जाता है कि वोह जिससे बात कर रहा है वो तो हकीकत में रा. वन है। रा. वन प्रतीक को मारने के लिए ऑफिस निकल जाता है। जेनी प्रतीक को समझाती है कि रा. वन उसे मारने आ रहा है, जेनी को नहीं। सोनिया आकर प्रतीक को घर ले जाती है ताकि दोनों भारत लौट सके रा. वन दोनों का पीछा करता है पर जी.वन जेनी के कंप्यूटर की मदद से बाहर आकार उन दोनों को बचा लेता है। वह रा.वन को धमाके से उड़ा देता है जिससे उसके छोटे छोटे टुकड़े बन जाते है और फिर उसका "हार्ट" जी.वन ले लेता है। जी.वन को लेकर सोनिया भारत आ जाती है और जी.वन उसे वादा करता है की वह उन दोनों को हर मुसीबत से बचाएगा। रा.वन जुड कर वापस ज़िंदा हो जाता है और एक इश्तिहार में मॉडल (अर्जुन रामपाल) को देख कर अपना रूप बदल लेता है और जी.वन के पीछे निकल पड़ता है।
प्रतीक की जन्मदिन की पार्टी में रा.वन सोनिया को सम्मोहित करके उसका रूप ले लेता है और प्रतीक को अगवा कर लेता है। वह जी.वन को अपना हार्ट वापस देने को कहता है और सोनिया को मुंबई एक बेकाबू लोकल ट्रेन में छोड देता है। जी.वन सोनिया को सही वक्त पर बचा लेता है और प्रतीक को बचने निकल पड़ता है। रा.वन से सामना होने पर गेम वापस शुरू हो जाता है और प्रतीक जी.वन को काबू करने लगता है। एक लंबी लड़ाई के बाद दोनों तीसरे लेवल में पहुँच जाते है। रा.वन बन्दूक से जी.वन को मार देता है परन्तु जी.वन में उसका हार्ट न होने के आखिरकार वह बच जाता है। इस बात से गुस्सा हो कर रा.वन अपने दस हमशक्ल बना लेता है। प्रतीक और जी.वन को ध्यान आता है कि केवल एक ही रा.वन की परछाई गिर रही है और वे उसे मार देते है। रा.वन को अपने में मिला कर जी.वन वापस डिजिटल विश्व में लौट जाता है। कई महीनो बाद प्रतीक और सोनिया वापस यूके आ जाते है जहां प्रतीक जी.वन को वापस असली दुनिया में लाने में कामियाब हो जाता है।
शाहरुख खान - शेखर सुब्र्हमन्यम व जी.वन
करीना कपूर - सोनिया सुब्र्हमन्यम
अर्जुन रामपाल - रा.वन
अरमान वर्मा - प्रतिक सुब्र्हमन्यम (लुसिफर)
शहाना गोस्वमी - जेनी नायर
टॉम वू - आकाशी
दलिप ताहिल - बैरन
सुरेश मेनन - टैक्सी चालक
सतिश शाह - अय्यिर
रजनिकांत - चिट्टी बाबू (अतिथी कलाकार)http://www.expressindia.com/latest-news/Big-B-to-lend-his-baritone-to-Ra-One/856540/ Agencies The Indian Express Big B to lend his baritone to 'Ra.One' 2011-10-06 2011-10-08जून 2020 InternetArchiveBot
संजय दत्त - खलनायक (अतिथी कलाकार)
प्रियंका चोपड़ा - देसी गर्ल (अतिथी कलाकार)
संगीत
रा.वन का संगीत विशाल-शेखर द्वारा बनाया गया है औए टी-सीरिज़ द्वारा १२ सितंबर २०११ को रिलीज़ किया गया।
गीतों की सूची गायक no no ५९:२१ छम्मक छल्लो एकॉन, हमसिका अयिय्यर ३:४६ दिलदारा (Stand By Me) शफक्त अमानत अली, विशाल ददलानी, शेखर रजिवनी, क्लिन्टन सरेजो ४:०९ क्रिमिनल एकॉन, विशाल ददलानी, श्रुती पाठक ५:०६ भरे नैना विशाल ददलानी, शेखर रजिवनी, नंदिनी श्रिकर ६:०० राइट बाय युअर साईड सिद्धार्थ कऊट्टो ४:२२ रफ्तारें विशाल ददलानी, शेखर रजिवनी ४:२९ जिया मोरा घबराए (द चेस) सुखविन्दर, विशाल ददलानी ४:३७ छम्मक छल्लो पंजाबी मिक्स एकॉन, हमसिका अयिय्यर ३:५७ कम्स द लाइट (थीम) इंस्ट्रुमेन्टल १:३४ आय एम ऑन (थीम) इंस्ट्रुमेन्टल १:२१ सोंग ऑफ द एंड (थीम) इंस्ट्रुमेन्टल १:४७ छम्मक छल्लो क्लब मिक्स एकॉन, हमसिका अयिय्यर ४:१७ क्रिमिनल क्लब मिक्स एकॉन, विशाल ददलानी, श्रुती पाठक ५:३३ छम्मक छल्लो International एकॉन ३:४७ छम्मक छल्लो रिमिक्स एकॉन, हमसिका अयिय्यर ४:३६
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
अधिकृत वेबसाइट
श्रेणी:2011 में बनी हिन्दी फ़िल्म