Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दिल विल प्यार व्यार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिल विल प्यार व्यार दिल विल प्यार व्यार.jpg दिल विल प्यार व्यार का पोस्टर अनंत महादेवन भरत शाह तिग्मांशु धूलिया,अनंत महादेवन,विवेक बासवानीसंजीव पूरी (संवाद) विवेक बासवानी सुजीत सेन जिमी शेरगिल, संजय सूरी, नम्रता शिरोडकर, सोनाली कुलकर्णी, माधवन, ऋशिता भट बबलू चक्रवर्ती राजकुमार के संजीब दत्ता 2002 10 18 y भारत हिन्दी दिल विल प्यार व्यार 2002 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसमें माधवन, जिमी शेरगिल और संजय सूरी की अगुआई में कई कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म संगीतकार आर॰ डी॰ बर्मन के गीतों से प्रेरित थी और अक्टूबर 2002 में रिलीज होने पर इसे सकारात्मक समीक्षा मिली। संक्षेप ये फिल्म चार अलग अलग प्रेम कहानियों पर है। पहली प्रेम कहानी देव (संजय सूरी) की है। उसकी पत्नी, पायल (दीपन्निता शर्मा) की हनीमून से आते समय मौत हो जाती है। उसके बाद देव मुंबई से पुणे में अपनी बहन के साथ चले जाता है। वहाँ उसकी मुलाक़ात गौरी (सोनाली कुलकर्णी) से होती है, जो मानसिक रूप से बीमार भाई, गौरव (राकेश बापट) के साथ रहती है। वे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं, पर उनके बीच साये की तरह उसके भाई की बीमारी रहती है। इसके बाद दूसरी प्रेम कहानी शुरू होती है और रचना को गौरव से प्यार हो जाता है। तीसरी प्रेम कहानी घमंड, सम्मान और असुरक्षा से जुड़ा है, जिसमें कृष (माधवन) और रक्षा (नम्रता शिरोडकर) शादी के बाद खुशी खुशी जिंदगी जीते रहते हैं। दोनों ही गायक बनना चाहते रहते हैं। रक्षा से ज्यादा विशाल गायक बनने की चाहत रखता है, पर रक्षा गायब बनने में सफल हो जाती है। इसके बाद एक की सफलता और दूसरे की नाकामी उनके शादी के बीच आने लगती है। चौथी प्रेम कहानी ऋतिक (जिमी शेरगिल) और जोजो (ऋशिता भट) की है। ऋतिक एक बहुत ही अमीर परिवार से होता है। दोनों परिवार उन दोनों की शादी कराना चाहते रहते हैं, पर जोजो शादी से मना कर देती है और कहती है कि जब तक ऋतिक को नौकरी नहीं मिल जाती और वो अपने पिता के मदद के बिना घर चलाने लायक नहीं हो जाता, तब तक वो शादी नहीं करेगी। मुख्य कलाकार संजय सूरी - देवदर्शन "देव" सूरी सोनाली कुलकर्णी - गौरी माधवन - कृष कुमार नम्रता शिरोडकर - रक्षा ऋशिता भट - जोजो जिमी शेरगिल - ऋतिक मित्तल किरन कुमार - गौतम मित्तल असरानी - चंद्रू गुलशन ग्रोवर - धरम राकेश वशिष्ठ - गौरव भावना पाणी - रचना विशेष भूमिका रिया सेन - विशेष भूमिका में मुरली शर्मा - विशेष भूमिका में गूफ़ी पेंटल - विशेष भूमिका में जॉय फर्नांडिस -विशेष भूमिका में दीपान्निता शर्मा - अतिथि भूमिका में अनंत महादेवन रीटा भादुड़ी टीकू तलसानिया विवेक बासवानी टॉम ऑल्टर कामिनी खन्ना मिनी माथुर संगीत गायन बबलू चक्रवर्ती अब के सावन में बाबुल सुप्रियो, साधना सरगम 5:14 मूल रूप से जैसे को तैसा से ओ हसीना ज़ुल्फोंवाली अभिजीत, सुनिधि चौहान 5:09 मूल रूप से तीसरी मंज़िल से ओ हसीना ज़ुल्फोंवाली यांत्रिक यांत्रिक रचना 8:31 ओ हंसिनी हरिहरन 4:35 मूल रूप से जहरीला इंसान से ओ हंसिनी यांत्रिक यांत्रिक रचना 7:15 कहना है बाबुल सुप्रियो, पृथा मज़ूमदार 4:39 मूल रूप से पड़ोसन से कहना है एकल बाबुल सुप्रियो 4:39 क्या जानूँ सजन कविता कृष्णमूर्ति 5:24 मूल रूप से बहारों के सपने से गुम है किसी के प्यार में हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति 5:49 मूल रूप से रामपुर का लक्ष्मण से तेरे बिना ज़िंदगी से हरिहरन, अलका याज्ञनिक 5:33 मूल रूप से आँधी से तुम बिन जाऊँ कहाँ हरिहरन 4:01 मूल रूप से प्यार का मौसम से रात कली एक ख्वाब में आई कुमार सानु 4:17 मूल रूप से बुड्ढा मिल गया से मेरे सामनेवाली खिड़की में शान 4:40 मूल रूप से पड़ोसन से यादों की बारात कुमार सानु 4:21 मूल रूप से यादों की बारात से ये जो मुहब्बत है हरिहरन, बाबुल सुप्रियो, अभिजीत 4:21 मूल रूप से कटी पतंग से बरसात भी आकर अभिजीत 5:31 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0335044 दिल विल प्यार व्यार श्रेणी:2002 में बनी हिन्दी फ़िल्म