411 REFERENCE · Wikipedia
आपको पहले भी कहीं देखा है
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आपको पहले भी कहीं देखा है Aapko_Pehle_Bhi_Kahin_Dekha_Hai.jpg आपको पहले भी कहीं देखा है का पोस्टर भूषण कुमार अनुभव सिन्हा निखिल-विनय समीर विजय कुमार अरोड़ा शशांक डबराल अनुभव सिन्हा प्रियांशु चटर्जी, साक्षी शिवानंद ओम पुरी अनुपम सिन्हा 10 जनवरी, 2003 भारत हिन्दी
आपको पहले भी कहीं देखा है सन् 2003 की हिन्दी फ़िल्म है। इसे अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया और इसका निर्माण भूषण कुमार ने किया है। इसमें प्रियांशु चटर्जी और साक्षी शिवानंद ने अभिनय किया है।माधुरी-करिश्मा की टक्कर की हीरोइन, जिसका गाना सुन फट पड़ता है पिता का कलेजा, 1 डर के चलते रातोंरात छोड़ा बॉलीवुड https://hindi.news18.com/amp/photogallery/entertainment/bollywood-sakshi-shivanand-gave-tough-competition-to-madhuri-dixit-karisma-kapoor-actress-received-threats-from-underworld-got-scared-and-quit-bollywood-ws-l-10387165.html न्यूज़ 18 11 अक्टूबर 2026 19 अप्रैल 2026
इस फ़िल्म का संगीत निखिल-विनय ने बनाया। यह तुम बिन (2001) के बाद अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित दूसरी फ़िल्म है। इस फ़िल्म का नाम तुम हसीन मैं जवाँ (1970) के एक गाने पे आधारित है।
कहानी
यह फ़िल्म सैम (ओम पुरी) नाम के एक पिता की कहानी है। वह एक सफल भारतीय व्यवसायी हैं और अपनी बेटी को लेकर बहुत ज़्यादा फ़िक्रमंद रहने वाले पिता हैं। वह यह बात स्वीकार नहीं कर पाते कि उनकी बेटी पाखी की शादी हो जाएगी और वह भी दूसरी बेटियों की तरह घर छोड़कर चली जाएगी। उनका मानना है कि कोई भी दूसरा आदमी उससे उतना प्यार नहीं कर सकता जितना वह करते हैं। लेकिन जो होना होता है, वह होकर ही रहता है।
पाखी को समर (प्रियांशु चटर्जी) से प्यार हो जाता है। वह एक सस्पेंडेड पुलिसवाला है और एक अपराधी की तलाश में कैलगरी पहुँचा है। सैम को शुरू में समर पसंद नहीं आता और अपने होने वाले दामाद को स्वीकार करने में उन्हें कुछ समय लगता है। लेकिन आख़िर में वह अपनी बेटी की इच्छा मान लेते हैं और उसकी शादी उसी आदमी से करा देते हैं जिससे वह प्यार करती है।
मुख्य कलाकार
प्रियांशु चटर्जी — एसीपी समर देव
साक्षी शिवानंद — पाखी श्याम
ओम पुरी — श्याम "सैम"
फरीदा जलाल — आशा "जीजी"
पम्मी ब्रार — रहीम
नवनीत निशान — जिनी
वीरेन्द्र सक्सेना — मोहनदास
मनोज पाहवा — अज़ीज़ ख़ान
संगीत
गीत गायक निखिल-विनय आपकी याद आए तो सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल 6:49 समीर कुछ भी ना कहा सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल 6:00 समीर आपको पहले भी कहीं देखा है उदित नारायण, अलका यागनिक 6:12 समीर आपकी याद आए तो शान, अनुराधा पौडवाल 3:27 समीर दुःखी संस्करण ऐसी आँखें नहीं देखी जगजीत सिंह, आशा भोंसले 5:00 समीर बरसात उदित नारायण 3:32 आनंद बख्शी सजना मैं हारी हर्षदीप कौर 6:03 राजन राज दिल गया काम से अलीशा चिनॉय 5:12 समीर बाबा की रानी हूं अलका यागनिक 4:00 राजन राज इश्क तो जादू है सोनू निगम, अलीशा चिनॉय 5:40 समीर छोटे सोनू निगम 4:41 नितिन रैकवार कभी खन खन उदित नारायण, अलका यागनिक 5:04 एस शैलजा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0348521 आपको पहले भी कहीं देखा है
श्रेणी:2003 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:निखिल–विनय द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:भारतीय रोमांस फ़िल्में
श्रेणी:टी-सीरीज़ की फ़िल्में