411 REFERENCE · Wikipedia
बत्ती गुल मीटर चालू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बत्ती गुल मीटर चालू Batti Gul Meter Chalu Poster.jpeg फिल्म का पोस्टर श्री नारायण सिंह भूषण कुमारकृशन कुमारनितिन चन्द्रचूड़श्री नारायण सिंहकुसुम अरोड़ानिशांत पित्ती विपुल के रावल (संकल्पना)सिद्धार्थ सिंहगरिमा वहल(संवाद) सिद्धार्थ सिंहगरिमा वहल शाहिद कपूरदिव्येंदुश्रद्धा कपूरयामी गौतमफरीदा जलाल अनु मलिकरोचक कोहलीसचेत - परंपरा अंशुमन माहाले श्री नारायण सिंह टी-सिरीज़ फिल्म्सकृति पिक्चर्स आनंद पंडित मोशन पिक्चर्सhttps://mobile.twitter.com/taran_adarsh/status/1037576871251046400 Twitter mobile.twitter.com 6 September 2018 https://web.archive.org/web/20181225033340/https://mobile.twitter.com/taran_adarsh/status/1037576871251046400 25 दिसंबर 2018 deadज़ी स्टूडियोज़ (अंतरराष्ट्रीय) yes 2018 09 21 161 मिनट भारत हिन्दी 49 करोड़https://www.boxofficeindia.com/movie.php?movieid=3880 Batti Gul Meter Chalu - Movie - Box Office India Box Office India 24 September 2018 https://web.archive.org/web/20180924145117/https://www.boxofficeindia.com/movie.php?movieid=3880 24 सितंबर 2018 dead 66.24 करोड़https://boxofficeindia.com/movie.php?movieid=3880 Batti Gul Meter Chalu - Movie - Box Office India Box Office India 26 September 2018 https://web.archive.org/web/20180924145117/https://www.boxofficeindia.com/movie.php?movieid=3880 24 सितंबर 2018 dead
बत्ती गुल मीटर चालू 2018 की भारतीय सामाजिक समस्या पर आधारित हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन श्री नारायण सिंह ने और निर्माण का कार्य भूषण कुमार, निशांत पित्ती और कृशन कुमार ने किया है। ये फिल्म में बिजली विभाग द्वारा थोपे गए असामान्य बिजली बिल के बारे में है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, दिव्येंदु और यामी गौतम मुख्य किरदार में हैं।
कहानी
सुशील कुमार उर्फ एसके (शाहिद कपूर), नौटी (श्रद्धा कपूर) और सुंदर (दिव्येंदु शर्मा) बचपन के दोस्त हैं, और उत्तराखंड में रहते हैं। सुशील पेशे से तो वकील होता है, लेकिन मामले को अदालत के बाहर सुलझा कर पैसे कमाने का काम करते रहता है। नौटी वहाँ की कुछ सबसे बड़े फेशन डिज़ाइनरों में से एक रहती है और अपने बारे में कुछ ज्यादा ही सोचती है। वो एक दिन शादी करने की सोचती है और अपने बचपन के दोनों दोस्तों को एक-एक हफ्ते डेट करने की सोचती है। पहले हफ्ते सुशील के साथ तो सब कुछ ठीक रहता है, पर दूसरे हफ्ते जब वो सुंदर के साथ रहती है, तब सुशील उन दोनों को चूमते हुए देख लेता है और उसका दिल टूट जाता है। इसके बाद वो ताना मारने लगता है और अनदेखा करने लगता है।
सुंदर एक छोटे से शहर में अपना छोटा सा प्रिंटिंग प्रेस चलाते रहता है, जिसे बिजली विभाग द्वारा 1.5 लाख का बिल आता है, जिससे उसके होश उड़ जाते हैं। वो नौटी के साथ मिल कर सुशील के पास इसका हल ढूंढने आता है, पर वो मदद करने के जगह उनका अपमान करता है। कोई रास्ता न मिलने के कारण सुंदर ख़ुदकुशी कर लेता है। उसके ख़ुदकुशी करने की खबर मिलने के बाद सुशील का मन बदल जाता है और वो उस बिजली कंपनी, एसपीटीएल के खिलाफ लड़ने का फैसला करता है। एसपीटीएल कंपनी अपने पक्ष में गुलनार (यामी गौतम) को रखते हैं।
अंत में सुशील इस मामले में जीत हासिल कर लेता है और ये भी पता चलता है कि सुंदर अभी भी जीवित है और उस बिल से बचने के लिए मरने का नाटक कर रहा था। अदालत उस बिल का बोझ तो सुंदर के ऊपर से हटा देता है, पर साथ ही बीमा कंपनी को उल्लू बनाने की कोशिश करने के कारण उसे 6 माह की जेल हो जाती है। इस फैसले के बाद एसपीटीएल कंपनी का लाइसेंस रद्द हो जाता है और उसे सुंदर को 10 लाख रुपये और उससे मिलते जुलते मामलों में 50 हजार रुपये देना पड़ता है।
कलाकार
शाहिद कपूर — सुशील कुमार पंत उर्फ एसके
दिव्येंदु — सुंदर मोहन त्रिपाठी / रतुल गुप्ता
श्रद्धा कपूर — ललिता नौटियाल उर्फ नौटी
फ़रीदा जलाल — ललिता की दादी
यामी गौतम — गुलनार रिज़्वी, वकील
सुष्मिता मुखर्जी — जज
समीर सोनी — संजय भदोरिया, एसपीटीएल का मालिक
निर्माण
विकास
इस फिल्म की शूटिंग शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ टिहरी, उत्तराखंड में फरवरी 2018 से शुरू हुआ। इस फिल्म का पहला भाग फरवरी 2018 और दूसरा भाग मार्च 2018 में पूरा हुआ। इसके निर्माता के आर्थिक समस्याओं के कारण इसका निर्माण मई 2018 में रुक गया था, जो जून 2018 में फिर से शुरू हो गया। अंत में अंतिम भाग जुलाई 2018 को शूट किया गया और इसी महीने फिल्म पूरा भी हो गया।
पात्र चुनाव
इस फिल्म के निर्देशक, श्री नारायण सिंह ने उत्तराखंड में रहने वाले वकील, जो बिजली विभाग के विरुद्ध लड़ता है, के किरदार हेतु बहुत पहले ही शाहिद कपूर को चुन लिया था। बाद में विपक्ष की वकील के रूप में यामी गौतम को लिया गया। ललिता नौटियाल के किरदार हेतु पहले कैटरीना कैफ, इलियाना डिक्रूज और सोनाक्षी सिन्हा से पूछा गया, पर बाद में तय किया गया कि श्रद्धा कपूर ही इस किरदार को निभाएँगी।
संगीत
गीत सूची गायक 20:13 गॉल्ड ताम्बा नकाश अज़ीज़ 5:01 अनु मलिक सिद्धार्थ-गरिमा देखते देखते आतिफ़ असलम 4:16 रोचक कोहली मनोज मुंतशिर I देखते देखते राहत फ़तेह अली खान 4:16 रोचक कोहली मनोज मुंतशिर II हार्ड हार्ड 3:38 सचेत–परंपरा मीका सिंह, प्रकृति कक्कड़, सचेत टंडन सिद्धार्थ-गरिमा हर हर गंगे 3:02 सचेत-परम्परा अरिजीत सिंह सिद्धार्थ-गरिमा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:2018 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में