Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लाइट नॉवेल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लाइट नोवेल (जापानीः ライトノベ, हेपबर्नः राइटो नोबेरू) जापान में लोकप्रिय कथा-साहित्य का एक प्रकार है, जिसे आमतौर पर यंग एडल्ट (किशोर एवं युवा) साहित्य के श्रेणी में वर्गीकृत किया जाता है। यह मुख्य रूप से किशोरों और बीस से तीस वर्ष के युवाओं को ध्यान में रखकर लिखा जाता है। इसकी परिभाषा काफी व्यापक और अनिश्चित है, लेकिन आमतौर पर इसमें मंगा-शैली के चित्र (जो अक्सर श्वेत-श्याम यानी ब्लैक एंड व्हाइट होते हैं) शामिल होते हैं।Raitonoberu bungaku-ron Enomoto, Aki 榎本秋 October 2008 NTT Shuppan NTT出版 978-4-7571-4199-5 Japan ja ja:ライトノベル文学論 Light Novel Criticismhttp://ir.kadokawa.co.jp/ir/annual/2012/annual_2012.pdf Kadokawa: Annual Report 2012 2012 Kadokawa Group Holdings, Inc. 11 https://web.archive.org/web/20130717074857/http://ir.kadokawa.co.jp/ir/annual/2012/annual_2012.pdf 17 July 2013 9 June 2013 "राइतो नोबेरू" दरअसल "लाइट नोवेल" का ही जापानी रूप (वासेई-ईगो) है और इसका संक्षिप्त नाम रानोबे है। अंग्रेजी में इसे एलएन भि काहा जाता है।https://web-japan.org/trends/arts/art070228.html Light Reading 28 February 2007 Web Japan Trends in Japan Japan Echo Inc. https://web.archive.org/web/20070513071749/https://web-japan.org/trends/arts/art070228.html 13 May 2007 4 May 2022 लाइट नोवेल्स का प्रकाशन 'बुंकोबोन' आकार (A6, 10.5 x 14.8 cm in on sqbr) में होता है। हर तीन से नौ महीनों के अंतराल पर नई किस्तें (अध्याय/भाग) प्रकाशित की जाती हैं। लाइट नोवेल्स का अक्सर मंगा और एनीमे में रूपांतरण किया जाता है। जहाँ अधिकांश लाइट नोवेल सीधे पुस्तकों के रूप में ही प्रकाशित होते हैं, वहीं कुछ अध्यायों को पुस्तक के रूप में संकलित करने से पहले मंगा की ही तरह मासिक संकलन पत्रिकाओं अथवा इंटरनेट पर वेब नोवेल के रूप में धारावाहिक रूप से जारी किया जाता है। विवरण हालाँकि इसकी औपचारिक परिभाषा थोड़ी अस्पष्ट है, किंतु लाइट नोवेल पद मुख्य रूप से एक ऐसे युवा वयस्क उपन्यास के लिए प्रयुक्त होता है, जिसके साथ आमतौर पर मंगा शैली के चित्र भी दिए गए होते हैं। इनकी कहानियों में आमतौर पर रोमांटिक कॉमेडी और इसेकाई तत्व शामिल होते हैं। लाइट नोवेल्स को अक्सर मंगा, एनीमे और लाइव-एक्शन फिल्मों में रूपांतरित किया जाता है। फॉस्ट, गेक्कन ड्रैगन मैगज़ीन, द स्नीकर और देंगेकी एचपी जैसी साहित्यिक पत्रिकाओं, या फिर कॉम्प्टिक और देंगेकी जीज़ मैगज़ीन जैसी मीडिया फ्रैंचाइज़ी पत्रिकाओं में धारावाहिक रूप से लाइट नोवेल प्रकाशित होती हैं। लाइट नोवेल्स को अक्सर अल्पकालिक (डिस्पोजेबल) साहित्य के रूप में देखा जाता है। इस शैली के एक प्रमुख लेखक है कज़ुमा कामाची, जिन्होंने लगातार दो वर्षों तक प्रति माह एक उपन्यास कि रचन कि। इस शैली में कहि नए लेखकों का आना-जाना लगा रहेता है।https://www.animenewsnetwork.com/feature/2016-10-19/what-a-light-novel/.107843 What's A Light Novel? Morrissy Kim 19 October 2016 Anime News Network https://web.archive.org/web/20161019185505/https://www.animenewsnetwork.com/feature/2016-10-19/what-a-light-novel/.107843 19 October 2016 26 September 2020 इस वजह से, प्रकाशक कंपनियाँ वार्षिक प्रतियोगिताओं के ज़रिए निरंतर नई प्रतिभाओं की तलाश में रहती हैं। इनमें से कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद राशि के साथ अपने उपन्यास के प्रकाशन का अवसर प्राप्त होता है। इनमें 'देंगेकी नोवेल प्राइज़' सबसे बड़ा पुरस्कार है, जिसमें प्रतिवर्ष 6,500 से अधिक प्रविष्टियाँ (2013 तक) प्राप्त होती हैं।http://asciimw.jp/award/taisyo/ Dengeki Novel Prize n.d. ASCII Media Works Kadokawa Group Holdings, Inc. ja https://web.archive.org/web/20130805100031/http://asciimw.jp/award/taisyo/ 5 August 2013 2013-08-31 लाइट नोवेल्स को कम कीमत वाले पेपरबैक के रूप में प्रकाशित किया जाता है। उदाहरण के लिए, जापान में लाइट नोबेल् द मेलानचोली ऑफ हारुही सुजुमिया का मूल्य 540 येन (कर सहित 5%) है, जो जापान में उपलब्ध सामान्य ट्रेड पेपरबैक (लाइट नोवेल्स और सामान्य साहित्य दोनों) के मानक मूल्य के बिल्कुल अनुरूप है। साल 2007 में जापानी सरकार द्वारा पोषित एक वेबसाइट के आकलन के मुताबिक, लाइट नोवेल्स का कुल बाजार मूल्य विनिमय दरों के आधार पर लगभग 20 बिलियन येन (तत्कालीन 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर) था तथा हर साल करीब 30 मिलियन प्रतियाँ प्रकाशित होती थीं। साल 2009 के दौरान लाइट नोवेल्स की कुल बिक्री 30.1 बिलियन येन तक पहुँची, जो जापान में 'बुंकोबोन' आकार की पेपरबैक पुस्तकों की समस्त बिक्री का लगभग 20 प्रतिशत थी।http://ajw.asahi.com/article/cool_japan/style/AJ201111300001 Publishing heavyweights see light in growing 'light novel' market Takatsu Yusuke Miyamoto Shigeyori 30 November 2011 The Asahi Shimbun AJW The Asahi Shimbun Company https://web.archive.org/web/20160331021742/http://ajw.asahi.com/article/cool_japan/style/AJ201111300001 31 March 2016 30 November 2011  फिलहाल जापानी लाइट नोवेल्स के अनेक अंग्रेजी अनुवाद लाइसेंस के साथ उपलब्ध हैं। इनका प्रकाशन आमतौर पर मानक मास मार्केट पेपरबैक या मंगा टैंकॉबोन के आयामों में किया जाता है, परंतु अप्रैल 2007 से सेवन सीज एंटरटेनमेंट ने अपने लाइट नोवेल्स को उनके मूल जापानी बुंकोबोन प्रारूप में मुद्रित करने की शुरुआत की, और वह ऐसा करने वाला पहला अंग्रेजी प्रकाशक था।https://www.gomanga.com/news/press_026.php Seven Seas Entertainment Launches New "Light Novel" Imprint Los Angeles, CA Seven Seas Entertainment, LLC 8 May 2007 29 September 2007 अमेरिका में लाइट नोवेल्स के प्रकाशन का अधिकार रखने वाले अन्य अंग्रेजी प्रकाशकों में टोक्योपॉप, विज मीडिया, डीएमपी, डार्क हॉर्स, जे-नॉवेल क्लब (कादोकावा के अधीन), येन प्रेस (कादोकावा तथा हैचेट बुक ग्रुप का एक अमेरिकी संयुक्त उपक्रम) और पूर्ववर्ती डेल रे मंगा शामिल हैं। विज मीडिया के संस्थापक सेइजी होरिबुची का यह आकलन है कि एक बार मुख्यधारा के पाठकों द्वारा अपनाए जाने के बाद, अमेरिकी बाजार में भी लाइट नोवेल्स की लोकप्रियता में जापानी उपसंस्कृति की तरह ही अभूतपूर्व तेजी आएगी।https://icv2.com/articles/comics/view/21469/horibuchi-manga Horibuchi on Manga 17 March 2015 संदर्भ श्रेणी:जापानी साहित्य श्रेणी:चीनी भाषा पाठ वाले लेख श्रेणी:जापानी भाषा पाठ वाले लेख