411 REFERENCE · Wikipedia
द ग्रेट इंडियन किचन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द ग्रेट इंडियन किचन The_Great_Indian_Kitchen.jpg जियो बेबी डिजो ऑगस्टीनजोमन जैकबविष्णु राजनसाजिन एस राज जियो बेबी निमिषा सजयनसूरज वेंजारामूडु फ्रांसिस लुइस नीस्ट्रीमअमेज़न प्राइम 100 मिनट y 2021 01 15 भारत मलयालम
द ग्रेट इंडियन किचन मलयालम भाषा की भारतीय ड्रामा फ़िल्म है। इसे जियो बेबी द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है।सिंह आकांक्षा रिव्यू: देश के अधिकतर घरों के किचन की कहानी ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ https://hindi.thequint.com/entertainment/movie-review/the-great-indian-kitchen-movie-review-nimisha-sajayan-suraj-venjaramoodu-jeo-baby 23 जून 2023 द क्विंट 5 अप्रैल 2021 hi फिल्म एक नवविवाहित महिला (निमिषा सजयन) की कहानी बताती है जो विनम्र पत्नी बनने के लिए संघर्ष करती है जैसा कि उसका पति (सूरज वेंजारामूडु) और उसका परिवार उससे उम्मीद करते हैं।सान्या मल्होत्रा ने अपनी स्पेशल फिल्म की दिखाईं कुछ झलकियां, तस्वीरें साझा कर लिखी यह बात https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/sanya-malhotra-shared-some-glimpse-of-wrap-up-celebrations-of-upcoming-film-the-great-indian-kitchen-2023-03-04?pageId=1 23 जून 2023 अमर उजाला hi संगीत सूरज एस. कुरुप और मैथ्यूज पुलिकन द्वारा तैयार किया गया था।
यह फ़िल्म 15 जनवरी 2021 को नीस्ट्रीम पर जारी हुई थी। फिल्म को सार्वभौमिक आलोचनात्मक प्रशंसा मिली।FILM REVIEW 'द ग्रेट इंडियन किचन': सुस्वादु व्यंजनों की थाली और औरत की आजादी की लड़ाई https://hindi.news18.com/news/entertainment/film-review-film-review-the-great-indian-kitchen-feminism-cooked-on-a-slow-burn-tastes-wonderful-entpks-3563043.html 23 जून 2023 न्यूज़ 18 19 अप्रैल 2021 hi 23 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230623144307/https://hindi.news18.com/news/entertainment/film-review-film-review-the-great-indian-kitchen-feminism-cooked-on-a-slow-burn-tastes-wonderful-entpks-3563043.html dead इसने केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में, सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार जीता।मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' हिंदी रीमेक के लिए है तैयार, हरमन बवेजा को मिले राइट्स https://www.tv9hindi.com/entertainment/south-cinema/malayalam-film-the-great-indian-kitchen-ready-for-hindi-remake-harman-baweja-gets-the-rights-1059497.html 23 जून 2023 TV9 भारतवर्ष 13 फरवरी 2022 hi फ़िल्म को 2023 में तमिल में इसी शीर्षक के तहत ऐश्वर्या राजेश और राहुल रवींद्रन के साथ बनाया गया था। एक हिंदी रीमेक बनाया जा रहा जिसमें सानिया मल्होत्रा और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में हैं।हरमन बवेजा ने की एक बड़ी घोषणा, सान्या मल्होत्रा के साथ 'द ग्रेट इंडियन किचन' का करेंगे रीमेक Navabharat (नवभारत) https://www.enavabharat.com/entertainment/harman-baweja-made-a-big-announcement-will-remake-the-great-indian-kitchen-with-sanya-malhotra-509058/ 23 जून 2023 नवभारत 23 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230623144307/https://www.enavabharat.com/entertainment/harman-baweja-made-a-big-announcement-will-remake-the-great-indian-kitchen-with-sanya-malhotra-509058/ dead
कहानी सारांश
बहरीन के मनामा में पली-बढ़ी शिक्षित नर्तकी की शादी एक बहुत ही पारंपरिक परिवार में हो जाती है। यहाँ रसोई का कठिन परिश्रम और इसकी कई अप्रियताएँ - सफाई, गंदे बर्तन और टपकते नल महिलाओं पर छोड़ दिए जाते हैं जबकि पुरुष इसे महिलाओं का ही काम मानते हैं। इस परिवार में पुरुष पहले अपना खाना खाते हैं और उनके बाद महिलाएं खाना खाती हैं। उनकी सुविधा और आराम हमेशा उनकी पत्नियों के लिए सबसे पहले आते हैं। नई दुल्हन को इस नए परिवेश में अपने को ढालने में थोड़ा समय लगता है। हालात तब बदतर हो जाते हैं जब उसकी सास अपनी गर्भवती बेटी की देखभाल करने चली जाती है।
खाना पकाने, साफ-सफाई और घर के अन्य कामों की पूरी जिम्मेदारी उसी पर आ जाती है। उसका पति उसकी जरूरतों और भावनाओं के प्रति लापरवाह है। उसका ससुर उसे नौकरी करने नहीं देता। जब उसे मासिक धर्म आता है, तो वह यह जानकर हैरान रह जाती है कि मासिक धर्म के संबंध में परिवार की मान्यताएँ बेहद प्रतिकूल हैं। उसे एक कमरे में फर्श पर अकेले सोने, नदी में स्नान करने, अलग से खाने के लिए कहा जाता है। यहां तक कि उन दिनों में उसे किसी रिश्तेदार के यहां रहने या बाहर सोने के लिए भी कहा जाता है।
ये सब घटनाएँ घटित हो रही है होती हैं। तभी केरल के सबरीमाला मन्दिर के सम्बन्ध में अदालतों ने फैसला किया कि मासिक धर्म अशुद्धता नहीं है और इसलिए महिलाओं को मंदिर में जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। दूल्हे के परिवार समेत कई लोगों को यह फैसला मंजूर नहीं होता है। ये सभी ज़ुल्म के कारण अंत में पत्नी अपने पति और ससुर पर रसोई के सिंक का गंदा पानी फेंकती है और परिवार छोड़ देती है। फिल्म एक दृश्य के साथ समाप्त होती है जिसमें उसे एक स्वतंत्र नृत्य शिक्षक के रूप में अपनी कार में आते हुए दिखाया गया है। जबकि उसके पूर्व पति ने दूसरी शादी कर ली है।
मुख्य कलाकार
निमिषा सजयन — पत्नी, एक नर्तकी
सूरज वेंजारामूडु — पति, एक शिक्षक
टी. सुरेश बाबू — अचन
अजिता वी.एम. — अम्मा
रमादेवी — अम्मायी
कबानी — उषा, नौकर
सिद्धार्थ शिव — पति का चचेरा भाई
अनुपमा वी.पी — पत्नी की माँ
एम.वी. सुरेश बाबू — पत्नी के पिता
निशिता कलिंगल —पति के चचेरे भाई की पत्नी
गिरीश पेरिंचेरी — गुरुस्वामी
अपर्णा शिवकामी — कार्यकर्ता
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:मलयालम फ़िल्में