411 REFERENCE · Wikipedia
बलेयर पीच की मौत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मार्च 2026
मार्च 2026
मार्च 2026
बलेयर पीच Blair Peach.jpg पीच, सिर और कंधों तक दिखाए गए हैं, काले बाल और दाढ़ी के साथ; नीचे की ओर देखते हुए कलेमैंट बलेयर पीच yes 1946 03 25 नेपियर, न्यूज़ीलैण्ड 24-04-1979 साउथॉल,इंग्लैण्ड सिर में चोट शिक्षक
क्लेमंट ब्लेयर पीच (25 मार्च 1946 – 23 अप्रैल 1979) न्यूज़ीलैंड में जन्मे एक शिक्षक थे, जिनकी 1979 में इंग्लैंड के मिडलसेक्स स्थित साउथॉल में नस्लवादियों के हाथों एक नस्लवाद-विरोधी प्रदर्शन के दौरान मृत्यु हो गई थी।
वह दक्षिणपंथ के खिलाफ एक प्रचारक और कार्यकर्ता थे और अप्रैल 1979 में उन्होंने नेशनल फ्रंट की चुनावी बैठक के विरोध में आयोजित एक नाज़ी-विरोधी लीग के प्रदर्शन में भाग लिया था, जहाँ नस्लवादियों ने उन पर हमला कर दिया। उनके सिर में घातक चोटें आईं और वे बेहोश हो गए। अगले दिन अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। मई 1980 में एक जाँच जूरी ने उनकी मृत्यु को दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का परिणाम बताया। पीच की मित्र, सेलिया स्टब्ब, उनकी मृत्यु की सार्वजनिक जाँच कराए जाने के लिए कई वर्षों तक प्रयास करती रही। मेट्रोपॉलिटन पुलिस सेवा ने 1989 में पीच के भाई के साथ अदालत के बाहर एक समझौता कर लिया।
श्रेणी:1946 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९७९ में निधन