411 REFERENCE · Wikipedia
ढाका नगर निगम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Dhaka City Corporation ঢাকা সিটি কর্পোরেশন Dhaka City Corporation logo.jpg 90px Corporation Logo Dhaka locator map.svg 150px 1864 08 01 y 2011 12 01 y Dhaka North City Corporation, Dhaka South City Corporation Municipal Nagar Bhaban Bengali
ढाका सिटी कॉर्पोरेशन यानि ढाका नगर निगम, बांग्लादेश के ढाका नगर में पूर्वतः आधारित एक गतकालीन पौरप्रशासन निकाय व निगम-ऐक्य था, जिसपर बांग्लादेश के ढाका नगर के प्रशासन और विकास तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित प्रभार निहित किये गए थे।http://research.omicsgroup.org/index.php/List_of_City_Corporations_of_Bangladesh संग्रहीत प्रति 12 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161119045707/http://research.omicsgroup.org/index.php/List_of_City_Corporations_of_Bangladesh 19 नवंबर 2016 live इसे दिसंबर 2011 में भंग कर दिया गया था और दो विभक्त निगम निकाय स्थापित किये गए: ढाका उत्तर नगर निगम और ढाका दक्षिण नगर निगम। जिनकी स्थापना से पूर्व, पूरे ढाका के लिए केवल एक ही नगर निगम हुआ करता था तत्पश्चात्, नगर के आकार और जनसंख्या में वृद्धि के मद्देनज़र इसे नगर निगम को द्विभाजित कर दिया गया।
कार्यपद्यति और प्रशासनिक ढाँचा
ढाका सिटी कॉर्पोरेशन, देश के अन्य नगर-निकायों के सामान ही बांग्लादेश के स्थानीय प्रशासन नियमों के अंतर्गत्, ढाका के विनियमन हेतु एक प्रशासनिक रचना थी, जोकि अंत्यतः बांग्लादेश के स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत था।
प्रशासन हेतु, निगम के क्षेत्र को विभिन्न थानों में विभाजित किया गया था, तथा प्रत्येक थाने को विभिन्न वार्डों में विभाजित किया गया था, जिनमें से प्रत्येक वार्ड, अनेक मोहल्लों में विभाजित था।
यह निगम सरकारी अधिकारियों तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहभागीदारी से कार्य करती थी। प्रति पंचवर्षीय काल पश्चात्, निगम चुनाव आयोजित होते थे, जिनमे प्रत्येक वार्ड के नागरिक, नगर परिषद् में उनके प्रतिनिधित्व हेतु, एक पार्षद् का चयन करते थे। संवैधानिक विधिनुसार, परिषद् के एक-चौथाई आसान, महिलाओं के लिए आरक्षित थे। चुनाव के बाद, नगर परिषद्, अपने सदस्यों में से ही किसी एक को महापौर के रूप में निर्वाचित करती थी, जोकि नगर निगम का अध्यक्ष तथा नगर प्रशासन का सर्वोच्च पदाधिकारी होता/होती है। निगम के कार्यो पर नियंत्रण अंत्यतः निर्वाचित अधिकारीयों का होता था।
इतिहास
कार्य
ढाका नगर निगम, ढाका में, जल शोधन और आपूर्ति, मलजल उपचार और निपटान, कचरा निपटान और सड़क-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, भवनों, सड़कों तथा गलियों का रखरखाव, सड़क प्रकाश, पार्कों और रिक्त खुली-स्थानों का रखरखाव, कब्रिस्तान एवं शवदाहगृह, जन्म और मृत्यु का पंजीकरण, धरोहर स्थलों का संरक्षण, रोग नियंत्रण तथा टीकाकरण, सार्वजनिक निगम विद्यालय, आदि, कार्यों के लिए ज़िम्मेदार था।
इन्हें भी देखें
ढाका
ढाका दक्षिण नगर निगम
ढाका उत्तर नगर निगम
बांग्लादेश में स्थानीय प्रशासन
बांग्लादेश के नगर निगमों की सूची
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
https://web.archive.org/web/20161106082028/http://www.bdweb24.com/index.php/2014-01-27-07-01-53/city-corporations-of-bangladesh
श्रेणी: ढाका
श्रेणी: ढाका नगर निगम
श्रेणी: बांग्लादेश के नगर निगम