411 REFERENCE · Wikipedia
कलात ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कलात ज़िला ضلع قلات Pakistan - Balochistan - Kalat.svg कलात ३,६१५ १,०९,९४१ १९९८ ३०.४ तहसील ३ ब्राहुई - ८९%बलोच - ५%
कलात (उर्दू व बलोच: قلات, अंग्रेज़ी: Kalat) पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त का एक ज़िला है। यह पारम्परिक रूप से कलात ख़ानत का केन्द्र था। ज़िले की राजधानी कलात शहर है।Swidler, N. (1972) "The Development of the Kalat Khanate" Journal of Asian and African Studies 7: pp. 115–21http://dsal.uchicago.edu/reference/gazetteer/pager.html?objectid=DS405.1.I34_V14_116.gif The Imperial Gazetteer of India, v. 14, p. 110 20 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20160303230652/http://dsal.uchicago.edu/reference/gazetteer/pager.html?objectid=DS405.1.I34_V14_116.gif 3 मार्च 2016 dead
लोग
सन् १९९५ की जनगणना के अनुसार ज़िले के ८९% लोग ब्राहुई भाषा और ५% लोग बलोच भाषा बोलते हैं। यहाँ ज़िक्री समुदाय भी अल्पसंख्या में मौजूद है। अधिकतर लोग कृषि और मवेशी पालन से जीविका कमाते हैं।
भूगोल व मौसम
ज़िले का मौसम शुष्क और अर्ध-रेगिस्तानी है। गरमियों में बहुत गर्मी और शीतऋतु में बहुत सर्दी होती है। अधिकतर वर्षा सर्दियों में गिरती है। इलाक़ा पहाड़ी है और कई वादियाँ हैं। अधिकतर पहाड़ शुष्क हैं लेकिन हरबोई पर्वत पर पुराने हपुषा (ज्युनिपर) वृक्ष फैले हुए हैं। मोरो नदी क्षेत्र की मुख्य नदी है।
प्रशासनिक विभाग
ज़िला ३ तहसीलों में विभाजित है:
कलात
सुराब
मंगोचेर
इन्हें भी देखें
झालावान
कलात ख़ानत
ब्राहुई भाषा
सन्दर्भ
श्रेणी:बलोचिस्तान के ज़िले
श्रेणी:पाकिस्तान के ज़िले
श्रेणी:भारतीय उपमहाद्वीप के ज़िले
*